• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Tuesday, July 28, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

जेल में बंद छूटेंगे, FIR वापसी का आदेश; सम्राट सरकार NEET आंदोलनकारियों पर मेहरबान, Bihar Hindi News

admin by admin
July 28, 2026
in बिहार
0 0
0
जेल में बंद छूटेंगे, FIR वापसी का आदेश; सम्राट सरकार NEET आंदोलनकारियों पर मेहरबान, Bihar Hindi News


नीट प्रदर्शन के दौरान उपद्रव के रोपियों के खिलाफ दर्ज एफआईआर वापस लिए जाएंगे और जिन प्रदर्शनकारियों को सरकारी संपत्ति के नुकसान या पुलिस पर हमले के आरोप में जेल भेज दिया गया है उन्हें रिहा किया जाएगा।

नीट पेपर लीक और दिल्ली में आंदोलनकारियों की पिटाई के विरोध में प्रदर्शन के दौरान उपद्रव और तोड़फोड़ के आरोपियों पर सम्राट चौधरी सरकार ने बड़ी मेहरबानी दिखाई है। इस प्रकरण के सभी आरोपियों के खिलाफ दर्ज एफआईआर वापस लिए जाएंगे और जिन प्रदर्शनकारियों को सरकारी संपत्ति के नुकसान या पुलिस पर हमले के आरोप में जेल भेज दिया गया है उन्हें रिहा किया जाएगा। सरकार ने भरोसा दिया है कि इन मामलों में भविष्य में भी कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी।सरकार के आदेश पर गृह विभाग ने इस आशय का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

गृह विभाग की ओर से जारी आदेश में कहा गया कि राज्य के विभिन्न जिलों में चल रहे विरोध-प्रदर्शन के मद्देनजर बिहार सरकार की ओर से आश्वासन दिया गया है कि कट ऑफ समय सीमा तक छात्रों को राहत दी जाएगी। उन्हें कानूनी तौर पर कोई परेशानी नहीं होगी। कहा गया है दिनांक 26 जुलाई की शाम छह बजे से पहले तक बिहार के किसी भी हिस्से में इस विरोध-प्रदर्शन में शामिल व्यक्तियों के विरूद्ध सरकार कोई भी दंडात्मक, प्रतिशोधात्मक अथवा प्रतिकूल कानूनी कार्रवाई नहीं करेगी।

नीट पेपर लीक के विरोध में दिल्ली के बाद पटना में जबरदस्त प्रदर्शन हुआ। उसके बाद मुजफ्फरपुर, भागलपुर, बेगूसराय, सीतामढ़ी, दरभंगा, गोपालगंज, सीवान समेत कई जिलों में हिंसात्मक प्रदर्शन हुए। सरकरी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और उपद्रव मचाने के आरोप में विभिन्न जिलों से कम से कम 355 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया जिनमें लालू यादव के बेटे और पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव भी शामिल हैं। यह आंकड़ा पुलिस मुख्यालय की ओर से ही जारी किया गया है। सोमवार को पटना सिविल कोर्ट में तेज प्रताप यादव की जमानत याचिका को खारिज कर दिया गया। आदेश में कहा गया है कि इन्हें जल्द मुक्त कर दिया जाएगा।

आदेश में कहा गया है कि जिन आरोपियों को नोटिस भेजा गया है उन्हें निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। सरकार ने आंदोलन में शामिल छात्रों और आम लोगों के खिलाफ किसी भी तरह की दंडात्मक या बदले की भावना से की जाने वाली कानूनी कार्रवाई न करने का भरोसा दिया है। सरकार के इस कदम से उन हजारों छात्रों और युवाओं को बड़ी राहत मिलेगी, जिन पर प्रदर्शनों के दौरान कानूनी मुकदमे दर्ज किए गए थे।

नीट प्रदर्शन के दौरान कई जिलों में पुलिस वाहनों में तोड़ फोड़ की गई। सीतामढ़ी में एसपी पर हमला कर दिया गया जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए। मुजफ्फरपुर में सरकारी बैनर पोस्टर को नष्ट कर दिया गया। बेगूसराय में समाहणालय परिसर में पत्थरबाजी की गई है। कई जिलों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भद्दी-भद्दी गालियां दी गईं।



Source link

Previous Post

VIDEO: यमुना एक्सप्रेसवे पर अभिनव अरोड़ा की कार में लगी आग, बाल-बाल बचा परिवार, Uttar-pradesh Hindi News

Next Post

दुकानदारों को बड़ी राहत! नहीं टूटेगी धनबाद की जनता मार्केट, लीज पर दी जाएंगी दुकानें, Jharkhand Hindi News

admin

admin

Next Post
दुकानदारों को बड़ी राहत! नहीं टूटेगी धनबाद की जनता मार्केट, लीज पर दी जाएंगी दुकानें, Jharkhand Hindi News

दुकानदारों को बड़ी राहत! नहीं टूटेगी धनबाद की जनता मार्केट, लीज पर दी जाएंगी दुकानें, Jharkhand Hindi News

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • गर्लफ्रेंड पर था बेवफाई का शक, पार्क में कर दी हत्या; छत्तीसगढ़ में खौफनाक वारदात, Chhattisgarh Hindi News
  • AC कोच में यात्री ने जलाई दीपक-अगरबत्ती, चलती ट्रेन में करने लगा पूजा- VIDEO वायरल, Jharkhand Hindi News
  • दुकानदारों को बड़ी राहत! नहीं टूटेगी धनबाद की जनता मार्केट, लीज पर दी जाएंगी दुकानें, Jharkhand Hindi News
  • जेल में बंद छूटेंगे, FIR वापसी का आदेश; सम्राट सरकार NEET आंदोलनकारियों पर मेहरबान, Bihar Hindi News
  • VIDEO: यमुना एक्सप्रेसवे पर अभिनव अरोड़ा की कार में लगी आग, बाल-बाल बचा परिवार, Uttar-pradesh Hindi News

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    गर्लफ्रेंड पर था बेवफाई का शक, पार्क में कर दी हत्या; छत्तीसगढ़ में खौफनाक वारदात, Chhattisgarh Hindi News

    गर्लफ्रेंड पर था बेवफाई का शक, पार्क में कर दी हत्या; छत्तीसगढ़ में खौफनाक वारदात, Chhattisgarh Hindi News

    by admin
    July 28, 2026
    0

    अदिति शर्मा अदिति शर्मा डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें लाइव हिंदुस्तान, TV9 भारतवर्ष और न्यूज नेशन जैसे...

    Recent News

    गर्लफ्रेंड पर था बेवफाई का शक, पार्क में कर दी हत्या; छत्तीसगढ़ में खौफनाक वारदात, Chhattisgarh Hindi News

    गर्लफ्रेंड पर था बेवफाई का शक, पार्क में कर दी हत्या; छत्तीसगढ़ में खौफनाक वारदात, Chhattisgarh Hindi News

    July 28, 2026
    AC कोच में यात्री ने जलाई दीपक-अगरबत्ती, चलती ट्रेन में करने लगा पूजा- VIDEO वायरल, Jharkhand Hindi News

    AC कोच में यात्री ने जलाई दीपक-अगरबत्ती, चलती ट्रेन में करने लगा पूजा- VIDEO वायरल, Jharkhand Hindi News

    July 28, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News