नई दिल्ली: साल 1967 में आई फिल्म ‘हमराज’ का एक गाना आज भी लोगों का पसंदीदा है. इसे दिग्गज गीतकार साहिर लुधियानवी ने लिखा था और रवि ने इसका संगीत कंपोज किया था. हम गाने ‘हम अगर साथ देने का वादा करो’ की बात कर रहे हैं. इसे सुनील दत्त और विमी पर फिल्माया गाया है. इसे महेंद्र कपूर ने गाया था, जिसके लिए उन्हें बेस्ट प्लेबैक सिंगर का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था. गाने को उसकी खूबसूरत और गहरी रोमांटिक धुन के लिए सराहा जाता है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



