• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Monday, September 14, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

यूपी पीसीएस में दो परिवारों को डबल खुशी: सगे भाइयों और ननद-भाभी का एक साथ सेलेक्शन, Uttar-pradesh Hindi News

admin by admin
July 26, 2026
in देवरिया
0 0
0
यूपी पीसीएस में दो परिवारों को डबल खुशी: सगे भाइयों और ननद-भाभी का एक साथ सेलेक्शन, Uttar-pradesh Hindi News


यूपीपीसीएस 2024 के परिणाम में देवरिया के दो सगे भाइयों अभिषेक और अनिमेष कुमार सिंह ने एक साथ सफलता पाई है। वहीं प्रयागराज में ननद आकृति शुक्ला (DSP) और भाभी श्रेया शुक्ला (CTO) ने चयनित होकर इतिहास रचा।

UP News: उत्तर प्रदेश सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा 2024 के परिणामों ने इस बार कई दिलचस्प सफलता की कहानियां पेश की हैं। दो परिवारों को तो डबल खुशी मिली है। देवरिया में एक परिवार में दो सगे भाई पीसीएस अधिकारी बन गए हैं। वहीं, प्रयागराज में ननद और भाभी ने एक साथ अधिकारी बनकर मिसाल पेश की है।

बड़ा नायब तहसीलदार, छोटा ट्रेजरी अफसर

लार विकास खंड के बरडीहा परशुराम (मंगरैचा टोला) निवासी अवध बिहारी सिंह के दोनों बेटों ने एक साथ सफलता का स्वाद चखा है। बड़े भाई अभिषेक सिंह का चयन नायब तहसीलदार के पद पर हुआ है, जबकि छोटे भाई अनिमेष कुमार सिंह ट्रेजरी ऑफिसर बने हैं। अभिषेक ने दिल्ली विश्वविद्यालय से शिक्षा प्राप्त की है, वहीं अनिमेष ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से एमएससी की है। दोनों भाइयों की इस उपलब्धि से पूरे गांव में मिठाई बांटी जा रही है।

ननद बनीं DSP, भाभी बनेंगी कमर्शियल टैक्स ऑफिसर

इधर प्रयागराज में ननद और भाभी ने प्रतिष्ठित पदों पर चयनित होकर न केवल परिवार, बल्कि शहर और विश्वविद्यालय का भी नाम रोशन किया है। मूलरूप से जौनपुर जिले के सुजानगंज के बर्जीकला गांव के अखिलेश शुक्ला प्रयागराज में कटरा के जगराम चौराहा के पास रहते हैं।

उनकी बेटी आकृति शुक्ला ने डिप्टी एसपी पद पर तीसरी रैंक प्राप्त की है। वहीं उनकी बहू श्रेया शुक्ला का कमर्शियल टैक्स ऑफिसर (सीटीओ) पद पर चयन हुआ है। परिणाम आते ही आकृति के पिता अखिलेश शुक्ला और माता कंचन शुक्ला की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। आकृति इलाहाबाद विश्वविद्यालय की बीएससी (2017-20) की छात्रा रही हैं। भौतिकी विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रो. केएन उत्तम ने बताया कि वह मेधावी थीं और उनका प्रोजेक्ट स्पेक्ट्रोस्कोपी लैब में हुआ था।

छोटे जिलों के मेधावियों को बड़ी सफलता

प्रयागराज। पीसीएस 2024 के अंतिम परिणाम में छोटे जिले के मेधावियों ने बड़ी सफलता हासिल की है। टॉप करने वाली दिल्ली की नेहा पांचाल को छोड़ दें तो शीर्ष नौ मेधावियों में आठ छोटे जिलों के हैं। इन मेधावियों ने न सिर्फ सफलता का सपना देखा बल्कि उसे साकार करने के लिए इतनी मेहनत की कि सारी बाधा बौनी हो गई। मेरिट में दूसरा स्थान पाने वाली अनन्या त्रिवेदी रायबरेली की हैं तो वहीं तीसरे स्थान पर रहे अभय प्रताप सिंह बिजनौर के रहने वाले हैं।

अयोध्या की अनामिका मिश्रा चौथे, हरदोई की दीप्ति वर्मा छठवें, अंबेडकरनगर की पूजा तिवारी सातवें, आजमगढ़ के अनुराग पांडेय आठवें, फतेहपुर के शुभम सिंह नौवें और मूल रूप से अमेठी के आयुष पांडेय को दसवीं रैंक मिली है। मथुरा की नेहा तोमर 11वें, मऊ की सुषमा यादव 13वें, गाजीपुर के विनय कुमार उपाध्याय 14वें, मुरादाबाद की दीक्षा अग्रवाल 15वें, बुलंदशहर की गरिमा शर्मा 16वें स्थान पर हैं।



Source link

Previous Post

MP हाई कोर्ट ने पेपर लीक मामलों के लिए गठित की 4 फास्ट ट्रैक कोर्ट, निपटारे के लिए 3 महीने का समय, Madhya-pradesh Hindi News

Next Post

पेट्रोल पंपों पर भीड़ के बीच यूपी के इस जिले में 2 घरों से 36 सौ लीटर डीजल बरामद, SDM की रेड से खलबली, Uttar-pradesh Hindi News

admin

admin

Next Post
पेट्रोल पंपों पर भीड़ के बीच यूपी के इस जिले में 2 घरों से 36 सौ लीटर डीजल बरामद, SDM की रेड से खलबली, Uttar-pradesh Hindi News

पेट्रोल पंपों पर भीड़ के बीच यूपी के इस जिले में 2 घरों से 36 सौ लीटर डीजल बरामद, SDM की रेड से खलबली, Uttar-pradesh Hindi News

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • अभिजीत दीपके ने पूछा मौतों का कौन जिम्मेदार? जवाब मिला- सभ्यता; भड़के CJP संयोजक, Madhya-pradesh Hindi News
  • देवरिया में ट्रेन से 30 लाख कैश मिला; युवक के बैग में नोटों की गड्डियां, हवाला कनेक्शन का शक, Uttar-pradesh Hindi News
  • 14 साल की लड़की को लगातार हो रही थी उल्टी, पेट में झांका तो डॉक्टर को पता चली अनजानी गलती, Shivpuri Hindi News
  • मुरैना: कैलारस के मकूंदा में सोन नदी का रपटा डूबा, घायल महिला को खाट-ट्यूब के सहारे उफनती नदी पार कर अस्पताल पहुंचाया, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज
  • अरब में चुनाव लड़ने चले जाते, भाई का नाम ही पप्पू है; राहुल गांधी पर सीएम मोहन यादव ने कसे तंज, Madhya-pradesh Hindi News

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    अभिजीत दीपके ने पूछा मौतों का कौन जिम्मेदार? जवाब मिला- सभ्यता; भड़के CJP संयोजक, Madhya-pradesh Hindi News

    अभिजीत दीपके ने पूछा मौतों का कौन जिम्मेदार? जवाब मिला- सभ्यता; भड़के CJP संयोजक, Madhya-pradesh Hindi News

    by admin
    September 13, 2026
    0

    मोहित पिछले 10 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में स्टेट टीम के लिए क्षेत्रीय...

    Recent News

    अभिजीत दीपके ने पूछा मौतों का कौन जिम्मेदार? जवाब मिला- सभ्यता; भड़के CJP संयोजक, Madhya-pradesh Hindi News

    अभिजीत दीपके ने पूछा मौतों का कौन जिम्मेदार? जवाब मिला- सभ्यता; भड़के CJP संयोजक, Madhya-pradesh Hindi News

    September 13, 2026
    देवरिया में ट्रेन से 30 लाख कैश मिला; युवक के बैग में नोटों की गड्डियां, हवाला कनेक्शन का शक, Uttar-pradesh Hindi News

    देवरिया में ट्रेन से 30 लाख कैश मिला; युवक के बैग में नोटों की गड्डियां, हवाला कनेक्शन का शक, Uttar-pradesh Hindi News

    September 13, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News