• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Thursday, July 23, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

युवती के ऊपर टूटकर गिरा 11 हजार वोल्ट का हाईटेंशन तार, गुस्साई भीड़ ने जाम किया रास्ता, Uttar-pradesh Hindi News

admin by admin
July 23, 2026
in देवरिया
0 0
0
युवती के ऊपर टूटकर गिरा 11 हजार वोल्ट का हाईटेंशन तार, गुस्साई भीड़ ने जाम किया रास्ता, Uttar-pradesh Hindi News


देवरिया में 11 हजार वोल्ट का हाईटेंशन तार टूटकर गिरने से एक युवती की मौत हो गई। हादसे में एक बछड़े की भी जान चली गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल पर हंगामा किया। इसके बाद भीड़ ने अस्पताल के सामने सड़क पर शव रखकर जाम कर दिया।

यूपी के देवरिया से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां भाटपाररानी थाना क्षेत्र के भिंडा मिश्र गांव में सोमवार की रात करीब 8 बजे 11 हजार वोल्ट का हाईटेंशन तार टूटकर गिरने से एक युवती की मौत हो गई। हादसे में एक बछड़े की भी जान चली गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल पर हंगामा किया। इसके बाद भीड़ ने बेलपार बीआरडी मार्ग को अस्पताल के सामने सड़क पर शव रखकर जाम कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर लोगों को समझाया।

भिंडा मिश्र गांव के रहने वाले भूपेश गुप्ता की 18 वर्षीय बेटी काजल गुप्ता सोमवार की रात अपने घर के सामने बंधे बछड़े को खोल रही थी। उसी दौरान ऊपर से गुजर रहा 11 हजार वोल्ट का विद्युत तार अचानक टूटकर उसके ऊपर गिर गया। तेज करंट की चपेट में आने से काजल गंभीर रूप से झुलस गई, जबकि बछड़े की भी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने तत्काल बिजली विभाग को सूचना देकर विद्युत आपूर्ति बंद कराने की मांग की, लेकिन आरोप है कि काफी देर तक बिजली नहीं काटी गई। किसी तरह ग्रामीणों और परिजनों ने साहस जुटाकर युवती को करंट की चपेट से बाहर निकाला और बाइक से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भाटपाररानी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। युवती की मौत की खबर मिलते ही अस्पताल परिसर में बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए। लोगों ने बिजली विभाग की लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई तथा पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की।

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से पूर्व सैनिक की मौत

उधर, मैनपुरी जिले के कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला राजीव गांधी नगर में मकान निर्माण करा रहे पूर्व सैनिक की हाईटेंशन लाइन करंट से मौत हो गई। पूर्व सैनिक निर्माणाधीन मकान के पिलर में सरिया काट रहा था। तभी सरिया ऊपर से गुजर रही लाइन में छू गई और करंट लग गया। आनन फानन में पूर्व सैनिक को इमरजेंसी लाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

दन्नाहार थाना क्षेत्र के ग्राम नगला कोंडर निवासी पूर्व सैनिक 40 वर्षीय गजेंद्र सिंह पुत्र अवधेश कुमार कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला राजीव गांधी नगर में अपने मकान का निर्माण करा रहे थे। सोमवार को सुबह लगभग 9:30 बजे वह निर्माणाधीन मकान के पिलर में बढ़ी हुई सरिया को काट रहे थे। तभी मकान के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन के संपर्क में सरिया आ जाने से गजेंद्र सिंह को करंट लग गया और वह वहीं गिर पड़े। घटना से मौके पर अफरा तफरी मच गई। निर्माण कर रहे मिस्त्री, मजदूर व अन्य स्थानीय लोगों की मदद से पूर्व सैनिक को जिला अस्पताल की इमरजेंसी लाया गया। जहां चिकित्सक ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।



Source link

Previous Post

मन दुखी भी है और गर्व से भरा हुआ भी..; CJP के ‘संसद मार्च’ में हुए बर्बर लाठीचार्ज पर क्या बोले नोबेल विजेता?, Ncr Hindi News

Next Post

नरसिंहपुर में 5 महीने से राशन नहीं मिलने पर महिलाओं का हंगामा, SDM कार्यालय पहुंचीं, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

admin

admin

Next Post
नरसिंहपुर में 5 महीने से राशन नहीं मिलने पर महिलाओं का हंगामा, SDM कार्यालय पहुंचीं, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

नरसिंहपुर में 5 महीने से राशन नहीं मिलने पर महिलाओं का हंगामा, SDM कार्यालय पहुंचीं, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • Aaj Ka Mesh Rashifal : राजनीति में मिलेगी सफलता, वापस मिलेगा रुका धन…मेष राशि के आज अच्छे दिन
  • उमरिया में प्रस्तावित कोयला परियोजनाओं के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन, 30 दिन का अल्टीमेटम, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज
  • ‘तू हीरो नहीं है ये तेरी फिल्म नहीं’, ‘एलायंस’ में कुशाल टंडन से भिड़े बाली, हाथापाई की नौबत आते-आते बची
  • नरसिंहपुर में 5 महीने से राशन नहीं मिलने पर महिलाओं का हंगामा, SDM कार्यालय पहुंचीं, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज
  • युवती के ऊपर टूटकर गिरा 11 हजार वोल्ट का हाईटेंशन तार, गुस्साई भीड़ ने जाम किया रास्ता, Uttar-pradesh Hindi News

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • देवरिया
    • बॉलीवुड
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • वाराणसी
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    Aaj Ka Mesh Rashifal : राजनीति में मिलेगी सफलता, वापस मिलेगा रुका धन…मेष राशि के आज अच्छे दिन

    Aaj Ka Mesh Rashifal : राजनीति में मिलेगी सफलता, वापस मिलेगा रुका धन…मेष राशि के आज अच्छे दिन

    by admin
    July 23, 2026
    0

    Last Updated:July 23, 2026, 00:02 ISTAaj Ka Mesh Rashifal 23 July 2026 : मेष राशि के जातकों का दिन आज...

    Recent News

    Aaj Ka Mesh Rashifal : राजनीति में मिलेगी सफलता, वापस मिलेगा रुका धन…मेष राशि के आज अच्छे दिन

    Aaj Ka Mesh Rashifal : राजनीति में मिलेगी सफलता, वापस मिलेगा रुका धन…मेष राशि के आज अच्छे दिन

    July 23, 2026
    उमरिया में प्रस्तावित कोयला परियोजनाओं के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन, 30 दिन का अल्टीमेटम, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

    उमरिया में प्रस्तावित कोयला परियोजनाओं के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन, 30 दिन का अल्टीमेटम, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

    July 23, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News