• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Sunday, September 13, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

मन दुखी भी है और गर्व से भरा हुआ भी..; CJP के ‘संसद मार्च’ में हुए बर्बर लाठीचार्ज पर क्या बोले नोबेल विजेता?, Ncr Hindi News

admin by admin
July 23, 2026
in मध्यप्रदेश
0 0
0
मन दुखी भी है और गर्व से भरा हुआ भी..; CJP के ‘संसद मार्च’ में हुए बर्बर लाठीचार्ज पर क्या बोले नोबेल विजेता?, Ncr Hindi News


सत्यार्थी ने बताया कि ‘अब हमें पारंपरिक राजनीति से ऊपर उठकर ‘करुणामय शासन’ की जरूरत है। इसके बाद उन्होंने करुणा का मतलब बताते हुए कहा कि करुणा का मतलब दूसरों की पीड़ा को अपनी तकलीफ की तरह महसूस करके संवाद करना और निष्पक्ष समाधान निकालना है।’

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की ओर से आयोजित ‘संसद मार्च’ के एक दिन बाद मंगलवार को नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित भारतीय बाल अधिकार कार्यकर्ता कैलाश सत्यार्थी ने इस विरोध-प्रदर्शन और उसमें छात्रों के खिलाफ हुए बर्बर बल प्रयोग को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उनका कहना है कि सोमवार को दिल्ली में हुई घटनाओं से उनका मन दुखी भी है, लेकिन गर्व से भरा हुआ भी है। उन्होंने कहा कि हमारे युवाओं और जेन-जी ने यह साबित कर दिया है कि वे दूसरे देशों के युवाओं से कितने अलग हैं। आगे उन्होंने करुणा का मतलब बताते हुए कहा कि देश को अब करुणामय शासन की जरूरत है। साथ ही सरकार और समाज से अनुरोध करते हुए कहा कि उसे इन बच्चों के साथ तुरंत बातचीत और समाधान का रास्ता निकालना चाहिए।

इस बारे में सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए नोबेल पुरस्कार विजेता सत्यार्थी ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘कल दिल्ली में हुई घटनाओं से मन दुखी भी है और गर्व से भरा भी। हमारे युवाओं और Gen-Z ने साबित कर दिया है कि वे दूसरे देशों के मुकाबले कितने अलग हैं। लाठी और आंसू गैस के बीच भी आक्रोशित युवाओं ने अहिंसक बर्ताव किया और दुख की घड़ी में साहस और संकल्प दिखाया, यही भारत के डीएनए की ताकत है। उन्होंने कहा कि यही बच्चे भारत का भविष्य हैं, जो किसी के बहकावे में प्रदर्शन करने नहीं पहुंचे थे।

सत्यार्थी बोले- अब करुणामय शासन की जरूरत

इसके आगे उन्होंने लिखा कि ‘हमें अब पारंपरिक राजनीति से ऊपर उठकर ‘करुणामय शासन’ की आवश्यकता है। आगे करुणा का मतलब बताते हुए उन्होंने कहा कि करुणा, दया या सहानुभूति नहीं होती, बल्कि वह तो दूसरों की पीड़ा को अपनी तकलीफ की तरह महसूस करके संवाद करना और निष्पक्ष समाधान निकालना होती है।’

सरकार और समाज से की एक बात की अपेक्षा

अपनी पोस्ट के अंत में उन्होंने लिखा, ‘जब मैं दुनिया भर में करुणा के वैश्वीकरण (Globalisation of Compassion) के लिए कार्यरत हूं, तो अपने देश की सरकार और समाज से भी यही अपेक्षा करता हूं कि वे इन बच्चों के साथ तुरंत करुणामय संवाद और समाधान का मार्ग अपनाएं।’

मन दुखी भी है और गर्व से भरा हुआ भी..; दिल्ली में हुए ‘संसद मार्च’ पर क्या बोले नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी?

कौन हैं कैलाश सत्यार्थी?

मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में जन्मे कैलाश सत्यार्थी ‘बचपन बचाओ आंदोलन’ नाम का एक अभियान चलाते हैं। वे पेशे से इलेक्ट्रिकल इंजीनियर हैं लेकिन 26 साल की उम्र में ही उन्होंने करियर छोड़कर बच्चों के लिए काम करना शुरू कर दिया था। उन्होंने 1998 में ‘ग्लोबल मार्च अगेंस्ट चाइल्ड लेबर’ (बाल श्रम के खिलाफ वैश्विक अभियान) की स्थापना की थी और वे अगले कई सालों तक इसके अध्यक्ष भी रहे। यह एक अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क और आंदोलन है। इसकी शुरुआत 103 देशों में 80,000 किलोमीटर लंबे ऐतिहासिक मार्च के साथ हुई थी, जिसने बाल शोषण के सबसे बुरे रूपों पर पूरी तरह रोक लगाने और मुफ्त व अच्छी गुणवत्ता वाली शिक्षा को बढ़ावा देने की मांग के लिए लाखों लोगों को एकजुट किया।

कैलाश सत्यार्थी को बच्चों और युवाओं के दमन के खिलाफ जीवन भर सक्रिय रहने और सभी बच्चों को शिक्षा का अधिकार दिलाने के लिए अथक संघर्ष करने के कारण साल 2014 का नोबेल शांति पुरस्कार (मलाला यूसुफजई के साथ संयुक्त रूप से) मिला था।



Source link

Previous Post

उज्जैन में बाबा महाकाल को चढ़ाए ₹2.5 लाख किलो वाले आम, जबलपुर के भक्त 12 साल से कर रहे अर्पित, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

Next Post

युवती के ऊपर टूटकर गिरा 11 हजार वोल्ट का हाईटेंशन तार, गुस्साई भीड़ ने जाम किया रास्ता, Uttar-pradesh Hindi News

admin

admin

Next Post
युवती के ऊपर टूटकर गिरा 11 हजार वोल्ट का हाईटेंशन तार, गुस्साई भीड़ ने जाम किया रास्ता, Uttar-pradesh Hindi News

युवती के ऊपर टूटकर गिरा 11 हजार वोल्ट का हाईटेंशन तार, गुस्साई भीड़ ने जाम किया रास्ता, Uttar-pradesh Hindi News

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • देवरिया में ट्रेन से 30 लाख कैश मिला; युवक के बैग में नोटों की गड्डियां, हवाला कनेक्शन का शक, Uttar-pradesh Hindi News
  • 14 साल की लड़की को लगातार हो रही थी उल्टी, पेट में झांका तो डॉक्टर को पता चली अनजानी गलती, Shivpuri Hindi News
  • मुरैना: कैलारस के मकूंदा में सोन नदी का रपटा डूबा, घायल महिला को खाट-ट्यूब के सहारे उफनती नदी पार कर अस्पताल पहुंचाया, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज
  • अरब में चुनाव लड़ने चले जाते, भाई का नाम ही पप्पू है; राहुल गांधी पर सीएम मोहन यादव ने कसे तंज, Madhya-pradesh Hindi News
  • Ladli Behna Yojana: लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त ट्रांसफर, फटाफट करें चेक खाते में पैसे आए या नहीं, Madhya-pradesh Hindi News

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    देवरिया में ट्रेन से 30 लाख कैश मिला; युवक के बैग में नोटों की गड्डियां, हवाला कनेक्शन का शक, Uttar-pradesh Hindi News

    देवरिया में ट्रेन से 30 लाख कैश मिला; युवक के बैग में नोटों की गड्डियां, हवाला कनेक्शन का शक, Uttar-pradesh Hindi News

    by admin
    September 13, 2026
    0

    देवरिया में वैशाली एक्सप्रेस से सिवान से गोरखपुर ले जाए जा रहे 30.23 लाख रुपये जीआरपी ने बरामद किए। पुलिस...

    Recent News

    देवरिया में ट्रेन से 30 लाख कैश मिला; युवक के बैग में नोटों की गड्डियां, हवाला कनेक्शन का शक, Uttar-pradesh Hindi News

    देवरिया में ट्रेन से 30 लाख कैश मिला; युवक के बैग में नोटों की गड्डियां, हवाला कनेक्शन का शक, Uttar-pradesh Hindi News

    September 13, 2026
    14 साल की लड़की को लगातार हो रही थी उल्टी, पेट में झांका तो डॉक्टर को पता चली अनजानी गलती, Shivpuri Hindi News

    14 साल की लड़की को लगातार हो रही थी उल्टी, पेट में झांका तो डॉक्टर को पता चली अनजानी गलती, Shivpuri Hindi News

    September 13, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News