• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Monday, November 2, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

पौधारोपण व सामाजिक दायित्व पर विशेष जोर, पीएसपी परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा।

Shantosh Mishra by Shantosh Mishra
July 3, 2026
in सोनभद्र
0 0
0

ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।

सी0एस0आर0 मद से किये जाने वाले विकास कार्यो की पी0एस0पी0 कम्पनिया एक सप्ताह में प्रस्तुत करे कार्य योजना- जिलाधिकारी।

परियोजना क्षेत्रों के विद्यालयों का कायाकल्प, सड़क मरम्मत व मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश।

जिलाधिकारी बोले हरित सोनभद्र के निर्माण में कंपनियां निभाएं सक्रिय भूमिका।

सोनभद्र। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट- 2023 के अंतर्गत जनपद में प्रस्तावित पम्प्ड स्टोरेज परियोजनाओं (पीएसपी) की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों ने अपनी-अपनी परियोजनाओं की अद्यतन प्रगति से अवगत कराया। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि परियोजनाओं के साथ सामाजिक दायित्वों का भी पूरी गंभीरता से निर्वहन किया जाए। उन्होंने परियोजना क्षेत्रों से सटे गांवों के विद्यालयों के कायाकल्प, संपर्क मार्गों की मरम्मत, पेयजल, स्वच्छता एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं के विकास को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए, जिससे स्थानीय ग्रामीणों को विकास का सीधा लाभ मिल सके। उन्होने कहा कि पी0एस0पी0 कम्पनी अपने क्षेत्र के आस-पास सी0एस0आर0 मद से किये जाने वाले विकास कार्यो की एक सप्ताह में कार्य योजना प्रस्तुत करे। जिलाधिकारी ने पर्यावरण संरक्षण पर विशेष बल देते हुए कहा कि सभी पीएसपी परियोजनाओं से जुड़ी कंपनियां पहाड़ी एवं बंजर क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर पौधारोपण करें। उन्होंने बीज बॉल (सीड बॉल) तकनीक के माध्यम से हरियाली बढ़ाने, लगाए गए पौधों के संरक्षण तथा व्यापक वृक्षारोपण अभियान चलाकर हरित सोनभद्र के निर्माण में सक्रिय योगदान देने के निर्देश दिए। बैठक में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 वागीश कुमार शुक्ल, जीएम डीआईसी विनोद कुमार चौधरी, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह, उद्यम मित्र नितिन कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

Views: 1
Previous Post

संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत चला व्यापक स्वच्छता एवं जनजागरूकता अभियान।

Next Post

50 फीट गहरे कुएं में गिरी गाय का नगर पंचायत टीम ने रिस्कयु कर सुरक्षित बाहर निकाला।

Shantosh Mishra

Shantosh Mishra

Next Post

50 फीट गहरे कुएं में गिरी गाय का नगर पंचायत टीम ने रिस्कयु कर सुरक्षित बाहर निकाला।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • सीआईएसएफ का बड़ा पुनर्गठन, आज से लागू हुई नई सुरक्षा व्यवस्था ।।
  • अज्ञात व्यक्ति का रेलवे ट्रैक पर मिला कटा हुआ शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस।
  • अज्ञात व्यक्ति का रेलवे ट्रैक पर मिला कटा हुआ शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस।
  • आत्मीयता और अपनत्व के बीच यादगार बना दीपावली मिलन समारोह, शान्तनु शुक्ला ने जताया सभी का आभार।
  • नोएडा में पत्रकारिता जगत का अनूठा दीपावली मिलन, जहां न कोई मेजबान था और न कोई मेहमान।

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश

    सीआईएसएफ का बड़ा पुनर्गठन, आज से लागू हुई नई सुरक्षा व्यवस्था ।।

    by Shantosh Mishra
    November 1, 2026
    0

    संवाददाता। विशाल गुप्ता। बिजली, कोयला, इस्पात और बंदरगाहों समेत महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा अब सेक्टर आधारित निगरानी के दायरे में...

    Recent News

    सीआईएसएफ का बड़ा पुनर्गठन, आज से लागू हुई नई सुरक्षा व्यवस्था ।।

    November 1, 2026

    अज्ञात व्यक्ति का रेलवे ट्रैक पर मिला कटा हुआ शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस।

    November 1, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News