• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Monday, September 14, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

तेज बहाव वाले प्राकृतिक नाले में महिला और मासूम बहे, मची अफरा-तफरी, आठ माह की बच्ची का शव मिला, महिला की तलाश जारी।

Shantosh Mishra by Shantosh Mishra
July 2, 2026
in सोनभद्र
0 0
0

ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।

सोनभद्र। जिले में मानसून की पहली तेज बारिश एक परिवार के लिए भारी पड़ गई। अनपरा थाना क्षेत्र में उफनाए नाले के तेज बहाव में एक महिला अपनी आठ माह की बच्ची के साथ बह गई। काफी तलाश के बाद मासूम का शव घटनास्थल से करीब तीन किलोमीटर दूर बरामद कर लिया गया, जबकि महिला का अब तक कोई सुराग नहीं लग सका है। पुलिस, प्रशासन और स्थानीय ग्रामीण लगातार सर्च अभियान चला रहे हैं। जानकारी के अनुसार, अनपरा थाना क्षेत्र के एमटीसी कैंप के समीप औढ़ी मोड़ निवासी 27 वर्षीय सविता पत्नी राकेश बुधवार देर शाम अपनी आठ माह की बच्ची जिया को लेकर घर से निकली थीं। उसी समय क्षेत्र में तेज बारिश शुरू हो गई, जिससे पास का नाला उफान पर आ गया। आशंका है कि नाले के तेज बहाव की चपेट में आने से मां और बेटी दोनों बह गईं। रात में जब सविता घर नहीं लौटीं तो परिजनों ने उनकी काफी तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चल सका। गुरूवार सुबह सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। खोजबीन के दौरान दामिनी गेस्ट हाउस के सामने पुल के पास नाले में आठ माह की बच्ची जिया का शव बरामद हुआ। वहीं घटनास्थल से आगे बहाव में महिला की साड़ी भी मिली, जिससे उसके बह जाने की आशंका और मजबूत हो गई। हालांकि खबर लिखे जाने तक महिला का पता नहीं चल सका था। प्रभारी निरीक्षक अनपरा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि महिला का घर नाले के समीप स्थित है। आशंका है कि वह बच्ची को लेकर शौच के लिए निकली थी। इसी दौरान अचानक बढ़े जलस्तर और तेज बहाव ने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के समय महिला का पति घर पर मौजूद नहीं था। सूचना मिलने के बाद वह मौके पर पहुंचा और पुलिस को जानकारी दी। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। मासूम की मौत से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि परिजन अब भी महिला के सकुशल मिलने की उम्मीद लगाए बैठे हैं। पुलिस, प्रशासन, स्थानीय गोताखोर और ग्रामीण लगातार नाले तथा आसपास के क्षेत्रों में तलाश अभियान चला रहे हैं। प्रशासन ने लोगों से बारिश के दौरान उफनाए नालों और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की है।

Previous Post

छठी कार्यक्रम में जा रहा ऑटो पलटा, 10 घायल, तीन जिला अस्पताल रेफर।

Next Post

प्रभारी मंत्री ने सोन नदी में डूबने से मृत तीन बच्चों के परिजनों से की मुलाकात।

Shantosh Mishra

Shantosh Mishra

Next Post

प्रभारी मंत्री ने सोन नदी में डूबने से मृत तीन बच्चों के परिजनों से की मुलाकात।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • खेलते-खेलते कुएं में गिरे चार सगे भाई, चारों की मौत; MP में दर्दनाक हादसा
  • नरसिंहपुर में चाचा-भतीजे गिरफ्तार, पुलिस ने 11 चोरी की बाइकें बरामद कीं, कीमत करीब 7 लाख, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज
  • मंदसौर के द्विमुखी चिंताहरण गणपति मंदिर में गणेश जी के दो स्वरूप, 7 फीट ऊंची अनूठी प्रतिमा, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज
  • बंटवारे की पंचायत में ‘जल्लाद’ बन गए ससुराल वाले, गर्भवती महिला को भी नहीं छोड़ा, पीट-पीटकर मार डाला, Uttar-pradesh Hindi News
  • शिवपुरी के नावली गांव में शराब दुकान के विरोध में ग्रामीणों का चक्काजाम, पुलिस की समझाइश पर खत्म हुआ प्रदर्शन, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    खेलते-खेलते कुएं में गिरे चार सगे भाई, चारों की मौत; MP में दर्दनाक हादसा

    खेलते-खेलते कुएं में गिरे चार सगे भाई, चारों की मौत; MP में दर्दनाक हादसा

    by admin
    September 14, 2026
    0

    जानकारी के मुताबिक बच्चों के कुएं में गिरने के काफी देर बाद भी किसी को इस बारे में नहीं पता...

    Recent News

    खेलते-खेलते कुएं में गिरे चार सगे भाई, चारों की मौत; MP में दर्दनाक हादसा

    खेलते-खेलते कुएं में गिरे चार सगे भाई, चारों की मौत; MP में दर्दनाक हादसा

    September 14, 2026
    नरसिंहपुर में चाचा-भतीजे गिरफ्तार, पुलिस ने 11 चोरी की बाइकें बरामद कीं, कीमत करीब 7 लाख, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

    नरसिंहपुर में चाचा-भतीजे गिरफ्तार, पुलिस ने 11 चोरी की बाइकें बरामद कीं, कीमत करीब 7 लाख, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

    September 14, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News