• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Wednesday, June 24, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

मोहर्रम पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, तीन सुपर जोन और दस सेक्टर बनाए गए।

Shantosh Mishra by Shantosh Mishra
June 24, 2026
in सोनभद्र
0 0
0

ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।

राबर्ट्सगंज, दुद्धी और शाहगंज में मजिस्ट्रेट व पुलिस अधिकारियों की तैनाती।

संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी, कानून व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश।

26 जून को सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक ड्यूटी पर रहेंगे नामित अधिकारी

साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखने हेतु जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क।

सोनभद्र। जिलाधिकारी सोनभद्र के निर्देशानुसार मोहर्रम पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु जनपद में व्यापक सुरक्षा एवं प्रशासनिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। चंद्र दर्शन के अनुसार इस वर्ष मोहर्रम का मुख्य आयोजन दिनांक 26 जून 2026 को होगा। मोहर्रम के अवसर पर निकलने वाले ताजिया एवं अलम जुलूसों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भागीदारी को देखते हुए जनपद के संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है।
जिला प्रशासन द्वारा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से राबर्ट्सगंज, दुद्धी एवं शाहगंज क्षेत्र को कुल तीन सुपर जोन, तीन जोन तथा दस सेक्टरों में विभाजित किया गया है। प्रत्येक क्षेत्र में सुपर जोनल, जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेटों के साथ पुलिस अधिकारियों की तैनाती की गई है।
राबर्ट्सगंज सुपर जोन में उप जिलाधिकारी अश्वनी कुमार यादव को सुपर जोनल मजिस्ट्रेट तथा पुलिस उपाधीक्षक नगर रणधीर मिश्र को पुलिस अधिकारी नामित किया गया है। यहां शीतला मंदिर चौराहा, पुरानी मस्जिद, नई मस्जिद एवं नई बस्ती क्षेत्र को चार सेक्टरों में विभाजित कर महेंद्र मौर्य, सुधांशु शेखर शर्मा, विशाल कुमार पासवान तथा मनोज कुमार मिश्रा को सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। दुद्धी सुपर जोन में उप जिलाधिकारी निखिल यादव को सुपर जोनल मजिस्ट्रेट एवं पुलिस उपाधीक्षक दुद्धी राजेश कुमार राय को पुलिस अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अमवार तिराहा, म्योरपुर तिराहा, संकट मोचन मंदिर तिराहा तथा मल्देवा चौक एवं ठठेरी तिराहा क्षेत्र में क्रमशः संजय कुमार, मनोज कुमार सिंह, नागेन्द्र कुमार भारती एवं प्रेमशंकर राम को सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।

शाहगंज सुपर जोन में उप जिलाधिकारी घोरावल आशीष कुमार त्रिपाठी को सुपर जोनल मजिस्ट्रेट तथा पुलिस उपाधीक्षक घोरावल को पुलिस अधिकारी नामित किया गया है। राजपुर, सिकरी, जमगांव तथा कस्बा शाहगंज क्षेत्र में विदित कुमार तिवारी एवं अरविंद कुमार पटेल को सेक्टर मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी दी गई है।

जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया है कि सभी नामित जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट 26 जून को प्रातः 10 बजे से सायं 6 बजे तक अपने-अपने निर्धारित क्षेत्रों में उपस्थित रहकर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखना सुनिश्चित करेंगे। संबंधित उप जिलाधिकारी अपने क्षेत्र में अतिरिक्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों की तैनाती कर व्यवस्थाओं की निगरानी करेंगे। अपर जिलाधिकारी एवं अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय/ऑपरेशन को जनपद के समस्त संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखने तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से मोहर्रम पर्व को आपसी भाईचारे, सौहार्द एवं शांति के साथ मनाने की अपील की है।

Previous Post

ओ-लेवल एवं सीसीसी कंप्यूटर प्रशिक्षण हेतु आवेदन आमंत्रित।

Next Post

जनपद सोनभद्र में 22 जून से 21 अगस्त 2026 तक धारा-163 लागू।

Shantosh Mishra

Shantosh Mishra

Next Post

जनपद सोनभद्र में 22 जून से 21 अगस्त 2026 तक धारा-163 लागू।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • मिशन शक्ति 5.0 के दूसरे चरण के अंतर्गत महिला सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण की ओर सशक्त पहल।
  • गो-पालन से खुलेंगे आर्थिक समृद्धि के द्वार।
  • जनपद सोनभद्र में 22 जून से 21 अगस्त 2026 तक धारा-163 लागू।
  • मोहर्रम पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, तीन सुपर जोन और दस सेक्टर बनाए गए।
  • ओ-लेवल एवं सीसीसी कंप्यूटर प्रशिक्षण हेतु आवेदन आमंत्रित।

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • देवरिया
    • बॉलीवुड
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • वाराणसी
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश

    मिशन शक्ति 5.0 के दूसरे चरण के अंतर्गत महिला सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण की ओर सशक्त पहल।

    by Shantosh Mishra
    June 24, 2026
    0

    ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र। महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण एवं साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित। सोनभद्र। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा,...

    Recent News

    मिशन शक्ति 5.0 के दूसरे चरण के अंतर्गत महिला सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण की ओर सशक्त पहल।

    June 24, 2026

    गो-पालन से खुलेंगे आर्थिक समृद्धि के द्वार।

    June 24, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News