
ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी ओबरा प्रभात राय के निर्देशन में थाना जुगैल पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। मु0अ0सं0- 42/2026, धारा- 115(2), 352, 351(2), 191(2) एवं 117(3) बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्ता आरती पुत्री सुरेंद्र मिश्र निवासी ग्राम गोठानी, थाना जुगैल, जनपद सोनभद्र को आज दिनांक 23.06.2026 को प्रातः लगभग 06:30 बजे उसके घर ग्राम गोठानी से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्ता को आवश्यक वैधानिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किए जाने हेतु रवाना किया गया।
*गिरफ्तार अभियुक्ता का विवरण :*
1. *आरती पुत्री सुरेंद्र मिश्र*
निवासी – ग्राम गोठानी, थाना जुगैल, जनपद सोनभद्र।
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम :*
1. उ0नि0 विपिन बिहारी थाना जुगैल जनपद सोनभद्र।
2. म0का0 अंकिता सिंह थाना जुगैल जनपद सोनभद्र।
3. हे0का0 शिवदास यादव थाना जुगैल जनपद सोनभद्र
।