• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Wednesday, November 4, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

केंद्रीय मंत्री ने विकास योजनाओं का किया बखान, सोनभद्र की प्रगति पर जताया भरोसा।

Shantosh Mishra by Shantosh Mishra
June 20, 2026
in सोनभद्र
0 0
0

ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।

सोनभद्र। केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर सोनभद्र पहुंचे। जिले में पहुंचने पर भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका स्वागत किया अपने दौरे के दौरान उन्होंने सर्किट हाउस में पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठक की तथा पंचायत रिसोर्स सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेकर विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने सरकार की उपलब्धियां का बखान भी किया। उन्होंने सोनभद्र के विकास को लेकर जिलाधिकारी पर भरोसा जताया। आयोजित प्रेस वार्ता में केंद्रीय मंत्री ने केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि वर्ष 2014 में भारत की अर्थव्यवस्था वर्तमान आकार की लगभग आधी थी और देश वैश्विक अर्थव्यवस्था में दसवें या ग्यारहवें स्थान पर था। आज भारत विश्व की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हो चुका है और लगातार तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि सोनभद्र जैसे आकांक्षी जिलों में विकास की गति बढ़ी है। डेल्टा रैंकिंग में जिले ने बेहतर प्रदर्शन किया है और आने वाले समय में सोनभद्र केवल आकांक्षी जिला ही नहीं बल्कि महत्वपूर्ण विकासशील जिले के रूप में अपनी पहचान बनाएगा। उन्होंने स्वीकार किया कि अभी कई कार्य शेष हैं, जिनमें मेडिकल कॉलेज, अस्पतालों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपलब्धता और अन्य बुनियादी सुविधाओं का विस्तार शामिल है, लेकिन सरकार इस दिशा में निरंतर कार्य कर रही है केंद्रीय मंत्री ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना, जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री जनधन योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि तथा आयुष्मान भारत योजना की उपलब्धियों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं के माध्यम से करोड़ों लोगों को लाभ मिला है और गरीब, किसान तथा वंचित वर्गों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने कई बार केंद्रीय उत्पाद शुल्क में कटौती कर आम जनता को राहत देने का कार्य किया है। रूस-यूक्रेन युद्ध और पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बावजूद भारत ने ईंधन कीमतों को नियंत्रित रखने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में परिस्थितियां अनुकूल होने पर आम जनता को और राहत मिलने की संभावना है।

Views: 5
Previous Post

सोनभद्र के समग्र विकास हेतु नेटवर्क, पर्यटन एवं स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने के निर्देश।

Next Post

क्या मां बनने वाली हैं सामंथा रूथ प्रभु? वायरल वीडियो में दिखा बेबी बंप? फैंस देने लगे बधाइयां

Shantosh Mishra

Shantosh Mishra

Next Post
क्या मां बनने वाली हैं सामंथा रूथ प्रभु? वायरल वीडियो में दिखा बेबी बंप? फैंस देने लगे बधाइयां

क्या मां बनने वाली हैं सामंथा रूथ प्रभु? वायरल वीडियो में दिखा बेबी बंप? फैंस देने लगे बधाइयां

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • सीआईएसएफ का बड़ा पुनर्गठन, आज से लागू हुई नई सुरक्षा व्यवस्था ।।
  • अज्ञात व्यक्ति का रेलवे ट्रैक पर मिला कटा हुआ शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस।
  • अज्ञात व्यक्ति का रेलवे ट्रैक पर मिला कटा हुआ शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस।
  • आत्मीयता और अपनत्व के बीच यादगार बना दीपावली मिलन समारोह, शान्तनु शुक्ला ने जताया सभी का आभार।
  • नोएडा में पत्रकारिता जगत का अनूठा दीपावली मिलन, जहां न कोई मेजबान था और न कोई मेहमान।

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश

    सीआईएसएफ का बड़ा पुनर्गठन, आज से लागू हुई नई सुरक्षा व्यवस्था ।।

    by Shantosh Mishra
    November 1, 2026
    0

    संवाददाता। विशाल गुप्ता। बिजली, कोयला, इस्पात और बंदरगाहों समेत महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा अब सेक्टर आधारित निगरानी के दायरे में...

    Recent News

    सीआईएसएफ का बड़ा पुनर्गठन, आज से लागू हुई नई सुरक्षा व्यवस्था ।।

    November 1, 2026

    अज्ञात व्यक्ति का रेलवे ट्रैक पर मिला कटा हुआ शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस।

    November 1, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News