
ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के कुशल पर्यवेक्षण में थाना अनपरा पुलिस टीम द्वारा 02 वांछित वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई।
थाना अनपरा पुलिस द्वारा न्यायालय से निर्गत वारंट के अनुपालन में फरार चल रहे वारंटी अभियुक्तों की तलाश की जा रही थी। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने दोनों अभियुक्तों को उनके निवास स्थानों से गिरफ्तार कर नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।
*गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण-*
1. करन कुमार पुत्र जवाहर लाल, निवासी सिनेमा रोड, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र।
2. राकेश बर्नवाल पुत्र फूलदेव बर्नवाल, निवासी नगर पंचायत अनपरा बाजार, वार्ड नं०-18, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र।
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-*
1. प्रभारी निरीक्षक प्रणय प्रसून श्रीवास्तव, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र।
2. चौकी प्रभारी रेणूसागर उ0नि0 फूलचन्द्र निषाद, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र।
3. रिक्रूट कांस्टेबल मोहम्मद खलील, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र
।