• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Thursday, August 27, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

Wimbledon 2026: विंबलडन में ‘विलियम्स सिस्टर्स’ की वाइल्ड कार्ड एंट्री, साथ मिलकर जीत चुकी हैं 14 ग्रैंड स्लैम

admin by admin
June 17, 2026
in खेल
0 0
0
Wimbledon 2026: विंबलडन में ‘विलियम्स सिस्टर्स’ की वाइल्ड कार्ड एंट्री, साथ मिलकर जीत चुकी हैं 14 ग्रैंड स्लैम


Last Updated:June 16, 2026, 23:49 IST

Serena Williams and Venus Williams Wimbledon 2026: सेरेना विलियम्स और वीनस विलियम्स की जोड़ी आगामी विंबलडन 2026 में एक धमाकेदार वापसी करने के लिए तैयार है. दोनों बहनों को महिला डबल्स के लिए ‘वाइल्ड कार्ड एंट्री’ दी गई है. टेनिस इतिहास की सबसे सफल जोड़ियों में से एक, विलियम्स बहनें एक बार फिर ऑल इंग्लैंड क्लब के ग्रास कोर्ट पर साथ खेलती नजर आएंगी. विंबलडन 2026 की शुरुआत 29 जून से हो रही है, जबकि महिला डबल्स के मुकाबले शुरुआती हफ्ते के आखिरी दिनों में शुरू होंगे.

विंबलडन में 'विलियम्स सिस्टर्स' की वाइल्ड कार्ड एंट्री, साथ जीते हैं 14 खिताबZoom

सेरेना विलियम्स और वीनस विलियम्स की विंबलडन में एंट्री.

नई दिल्ली. दुनिया की पूर्व नंबर एक खिलाड़ी सेरेना और वीनस विलियम्स आने वाले विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट के महिला डबल्स में फिर से एक साथ खेलेंगी. ऑल इंग्लैंड क्लब ने मंगलवार को बताया कि दो हफ्ते से कम समय में शुरू होने वाले इस ग्रास कोर्ट ग्रैंडस्लैम के लिए विलियम्स बहनों को वाइल्ड कार्ड दिया गया है. सेरेना ने करीब चार साल टेनिस से दूर रहने के बाद हाल ही में 44 साल की उम्र में वापसी की है.

सेरेना और वीनस दोनों महिला सिंगल्स के अलावा डबल्स में भी दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी रह चुकी हैं. वीनस बुधवार को 46 साल की हो गई हैं. सेरेना और वीनस ने मिलकर महिला डबल्स में 14 ग्रैंडस्लैम खिताब जीते हैं, जिसमें छह विंबलडन टाइटल भी शामिल हैं. उन्होंने अपना पहला विंबलडन खिताब 2000 में और आखिरी 2016 में जीता था.

2000 और 2002 में उन्होंने वाइल्ड कार्ड के तौर पर अपने शुरुआती दो विंबलडन टाइटल जीते थे. हाल ही में फ्रेंच ओपन के फाइनल में पहुंचने वाली माजा च्वालिंस्का को महिला सिंगल्स में वाइल्ड कार्ड मिला है. पुरुष सिंगल्स में तीन बार के ग्रैंडस्लैम चैंपियन स्टेन वावरिंका और ग्रिगोर दिमित्रोव को भी वाइल्ड कार्ड मिला है.

सेरेना और वीनस विलियम्स ग्रैंड स्लैम इतिहास में सबसे शानदार और यादगार जोड़ियों में से एक हैं. दोनों बहनों ने अपने पूरे करियर के दौरान चारों बड़े ग्रैंड स्लैम में एक साथ हिस्सा लिया. टेनिस इतिहास में उनकी जोड़ी को सगे भाई-बहनों की सबसे कामयाब जोड़ी माना जाता है. इस जोड़ी में सेरेना के बेसलाइन से लगाए गए दमदार शॉट्स और वीनस के पूरे कोर्ट पर खेलने के हुनर और नेट पर शानदार खेल का बेहतरीन मेल देखने को मिलता था.

सेरेना विलियम्स का सिंगल्स करियर
सेरेना का ग्रैंड स्लैम सिंगल्स करियर भी टेनिस इतिहास में सबसे महान रहा है. उन्होंने ओपन एरा में किसी भी खिलाड़ी के मुकाबले सबसे ज्यादा 23 खिताब जीते. इनमें 7 ऑस्ट्रेलियन ओपन खिताब, 3 फ्रेंच ओपन खिताब, 7 विंबलडन खिताब और 6 यूएस ओपन खिताब शामिल हैं. सेरेना ने अपना पहला ग्रैंड स्लैम खिताब 1999 के यूएस ओपन में जीता था. उन्होंने अपना 23वां और आखिरी खिताब 2017 के ऑस्ट्रेलियन ओपन में अपनी ही बहन वीनस विलियम्स को फाइनल में हराकर जीता. मां बनने के बाद टेनिस कोर्ट पर वापसी करते हुए, सेरेना चार और ग्रैंड स्लैम फाइनल्स में पहुंचीं.

About the Author

authorimg

Shivam Upadhyay

शिवम उपाध्याय उभरते हुए खेल पत्रकार हैं, जो नवंबर 2025 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. क्रिकेट विशेषज्ञता का मुख्य क्षेत्र है, लेकिन इसके अलावा हॉकी और बैडमिं…और पढ़ें

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Location :

New Delhi,New Delhi,Delhi



Source link

Previous Post

Aaj Ka Mesh Rashifal : लव लाइफ में आएगी बहार, मेष राशि में आज बनेगा ध्रुव योग

Next Post

अनपरा पुलिस द्वारा 02 वांछित वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार।

admin

admin

Next Post

अनपरा पुलिस द्वारा 02 वांछित वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • कर्नल सोफिया कुरैशी पर टिप्पणी करने वाले मंत्री के सामने चट्टान बन खड़ी हुई MP सरकार, नहीं दी केस चलाने की अनुमति, Madhya-pradesh Hindi News
  • रीवा में 40 साल पुराना रास्ता 2 साल से बंद, ग्रामीणों की गुहार पर विधायक ने दिया कार्रवाई का आश्वासन, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज
  • नरसिंहपुर के तेंदूखेड़ा में 7.90 ग्राम स्मैक के साथ दो युवक गिरफ्तार, 50 हजार की बाइक जब्त, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज
  • राष्ट्रीय मीडिया सह संयोजक बनने के बाद ग्वालियर पहुंचे आशीष अग्रवाल, हजारों कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज
  • नरसिंहपुर में 6 महीने से राशन नहीं मिलने का आरोप, पर्ची कटने के बाद भी गरीब परिवार परेशान, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    कर्नल सोफिया कुरैशी पर टिप्पणी करने वाले मंत्री के सामने चट्टान बन खड़ी हुई MP सरकार, नहीं दी केस चलाने की अनुमति, Madhya-pradesh Hindi News

    कर्नल सोफिया कुरैशी पर टिप्पणी करने वाले मंत्री के सामने चट्टान बन खड़ी हुई MP सरकार, नहीं दी केस चलाने की अनुमति, Madhya-pradesh Hindi News

    by admin
    August 27, 2026
    0

    कैबिनेट का यह फैसला ऐसे समय में आया है जब सुप्रीम कोर्ट इस मामले पर फिर से सुनवाई करने वाला...

    Recent News

    कर्नल सोफिया कुरैशी पर टिप्पणी करने वाले मंत्री के सामने चट्टान बन खड़ी हुई MP सरकार, नहीं दी केस चलाने की अनुमति, Madhya-pradesh Hindi News

    कर्नल सोफिया कुरैशी पर टिप्पणी करने वाले मंत्री के सामने चट्टान बन खड़ी हुई MP सरकार, नहीं दी केस चलाने की अनुमति, Madhya-pradesh Hindi News

    August 27, 2026
    रीवा में 40 साल पुराना रास्ता 2 साल से बंद, ग्रामीणों की गुहार पर विधायक ने दिया कार्रवाई का आश्वासन, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

    रीवा में 40 साल पुराना रास्ता 2 साल से बंद, ग्रामीणों की गुहार पर विधायक ने दिया कार्रवाई का आश्वासन, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

    August 26, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News