• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Tuesday, October 13, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

कर्नल सोफिया कुरैशी पर टिप्पणी करने वाले मंत्री के सामने चट्टान बन खड़ी हुई MP सरकार, नहीं दी केस चलाने की अनुमति, Madhya-pradesh Hindi News

admin by admin
August 27, 2026
in मध्यप्रदेश
0 0
0
कर्नल सोफिया कुरैशी पर टिप्पणी करने वाले मंत्री के सामने चट्टान बन खड़ी हुई MP सरकार, नहीं दी केस चलाने की अनुमति, Madhya-pradesh Hindi News


कैबिनेट का यह फैसला ऐसे समय में आया है जब सुप्रीम कोर्ट इस मामले पर फिर से सुनवाई करने वाला है। यह विवाद मई 2025 का है, जब शाह ने एक सार्वजनिक कार्यक्रम में पहलगाम हमले के लिए जिम्मेदार आतंकवादियों के संदर्भ में कर्नल कुरैशी का जिक्र करते हुए उन्हें आतंकियों की बहन बताया था।

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान मीडिया को जानकारी देने वाली भारतीय सेना की अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री कुंवर विजय शाह के सामने मोहन यादव सरकार चट्टान बनकर खड़ी हो गई है। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि मोहन यादव की अध्यक्षता में मध्य प्रदेश सरकार की कैबिनेट ने विजय शाह पर केस चलाने की अनुमति देने से इनकार कर दिया है। उधर इस मामले को लेकर कांग्रेस ने बुधवार को राज्य सरकार पर निशाना साधा और इसे लेकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुख्यमंत्री मोहन यादव सहित पूरे मंत्रिमंडल को बर्खास्त करने की मांग की।

मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इस बारे में राष्ट्रपति को लिखे एक पत्र में कहा कि राज्य सरकार द्वारा विजय शाह के विरुद्ध अभियोजन की स्वीकृति नहीं देने का निर्णय एक ‘बड़बोले मंत्री’ को राजनीतिक संरक्षण देने के साथ उस व्यवस्था पर प्रश्नचिन्ह है, जिसमें सत्ता अपने राजनीतिक व्यक्ति को जवाबदेही से बचाने के लिए न्यायिक प्रक्रिया के सामने दीवार बनकर खड़ी हो रही है।

कांग्रेस ने यह पत्र एक दिन पहले हुई कैबिनेट की बैठक के अगले दिन लिखा। एनडीटीवी की एक रिपोर्ट में सरकारी सूत्रों के हवाले से बताया गया कि मंगलवार को हुई कैबिनेट की नियमित बैठक के बाद एक अहम घटनाक्रम में, मध्य प्रदेश कैबिनेट ने शाह पर मुकदमा चलाने की मंजूरी न देने का फैसला किया। जबकि सुप्रीम कोर्ट की बनाई स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने शाह के खिलाफ कार्रवाई के लिए राज्य सरकार से मंजूरी मांगी है।

इस बारे में जानकारी देते हुए कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह ने पत्रकारों को बताया कि विजय शाह पर अभियोजन की मंजूरी देने का मामला सार्वजनिक रूप से जारी कैबिनेट एजेंडे का हिस्सा नहीं था। हालांकि, सूत्रों का कहना है कि सामान्य एजेंडा पूरा होने के बाद, ज्यादातर अधिकारियों को मीटिंग रूम से बाहर जाने के लिए कहा गया और फिर शाह के मामले पर सीमित चर्चा हुई।

विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार खबरों बैठक में विजय शाह को अपने कैबिनेट सहयोगियों के सामने अपना पक्ष रखने और अपनी टिप्पणी, उसके बाद हुई जांच और SIT के नतीजों से जुड़े हालात समझाने का मौका दिया गया। इसके बाद कैबिनेट ने सामूहिक रूप से इस राय का समर्थन किया कि शाह पर केस चलाने की मंजूरी नहीं दी जानी चाहिए।

अब कैबिनेट द्वारा अभियोजन की अनुमति देने से इनकार करने के बाद कैबिनेट के मिनिट्स मुख्यमंत्री मोहन यादव के पास भेजे जाएंगे। सीएम इसे राज्यपाल मंगुभाई पटेल को भेजेंगे। इसके बाद यह जिम्मेदारी राज्यपाल पर आ जाएगी कि केस चलाने की अनुमति दी जाए या नहीं। यदि वे भी कैबिनेट का फैसला बरकरार रखते हैं तो सुप्रीम कोर्ट में होने वाली सुनवाई अहम होगी।

सुप्रीम कोर्ट इस मामले पर 31 अगस्त को फिर से सुनवाई करने वाला है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों पर बनाई गई SIT ने अपनी जांच पूरी कर ली है और समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देने से संबंधित भारतीय न्याय संहिता की धारा 196(1)(a) के तहत शाह पर मुकदमा चलाने की मंजूरी मांगी है।

उधर राज्य में विपक्ष के नेता उमंग सिंघार ने भी राज्यपाल को पत्र लिखकर हस्तक्षेप करने की मांग की है और सवाल उठाया है कि किसी जांच एजेंसी के मुकदमा चलाने के अनुरोध को सिर्फ इसलिए क्यों रोका जाए क्योंकि आरोपी एक मंत्री है। सिंघार ने आरोप लगाया है कि मोहन यादव सरकार सुप्रीम कोर्ट की देखरेख में गठित SIT के निष्कर्षों के बावजूद शाह को बचाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने राज्यपाल से यह सुनिश्चित करने को कहा है कि मामले को निष्पक्ष रूप से निपटाया जाए और कानूनी प्रक्रिया के अनुसार मुक़दमा चलाने की अनुमति दी जाए।

इससे पहले जनवरी में, कोर्ट ने मध्य प्रदेश सरकार को दो सप्ताह के अंदर मुकदमा चलाने की मंजूरी पर फैसला लेने का निर्देश दिया था। जब महीनों बाद भी मामला हल नहीं हुआ, तो कोर्ट ने मई में फिर से राज्य सरकार को फटकार लगाई थी और कहा था, बहुत हो गया। इसके साथ ही कोर्ट ने फैसला लेने के लिए राज्य सरकार को चार हफ्ते का समय दिया था।

कैबिनेट का यह फैसला ऐसे समय में आया है जब सुप्रीम कोर्ट इस मामले पर फिर से सुनवाई करने वाला है। यह विवाद मई 2025 का है, जब शाह ने एक सार्वजनिक कार्यक्रम में पहलगाम हमले के लिए जिम्मेदार आतंकवादियों के संदर्भ में कर्नल कुरैशी का जिक्र करते हुए उन्हें आतंकियों की बहन बताया था।



Source link

Previous Post

रीवा में 40 साल पुराना रास्ता 2 साल से बंद, ग्रामीणों की गुहार पर विधायक ने दिया कार्रवाई का आश्वासन, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

Next Post

राजेश खन्ना-जया बच्चन का करियर चमकाने वाले डायरेक्टर, आम इंसान की कहानी को पर्दे पर उतारकर रचते थे इतिहास

admin

admin

Next Post
राजेश खन्ना-जया बच्चन का करियर चमकाने वाले डायरेक्टर, आम इंसान की कहानी को पर्दे पर उतारकर रचते थे इतिहास

राजेश खन्ना-जया बच्चन का करियर चमकाने वाले डायरेक्टर, आम इंसान की कहानी को पर्दे पर उतारकर रचते थे इतिहास

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • 6 टीमें 86 रेसलर्स… प्रो कुश्ती लीग का छठा एडिशन 9 जनवरी से, 34 ओलंपियन भी दिखाएंगे दमखम
  • नमाज अदा करने से पहले मस्जिद में हादसा, ‘वजू’ करते समय अचानक गिरा शख्स, मौत का वीडियो वायरल
  • मां दुद्धईया देवी धाम में दुर्गा पूजा और पर्दे पर रामलीला का भव्य शुभारंभ ।।
  • ‘दृश्यम’ की तरह, इस फ्रेंचाइजी का भी रहा बॉक्स ऑफिस पर बोलबाला | पहला पार्ट हिट, दूसरा ब्लॉकबस्टर, तीसरा सुपरहिट
  • पट अनावरण के साथ दुर्गा पूजा महोत्सव का भव्य शुभारंभ, भक्तिमय हुआ सब्जी मंडी का पंडाल ।।

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    6 टीमें 86 रेसलर्स… प्रो कुश्ती लीग का छठा एडिशन 9 जनवरी से, 34 ओलंपियन भी दिखाएंगे दमखम

    6 टीमें 86 रेसलर्स… प्रो कुश्ती लीग का छठा एडिशन 9 जनवरी से, 34 ओलंपियन भी दिखाएंगे दमखम

    by admin
    October 12, 2026
    0

    Last Updated:October 09, 2026, 20:10 ISTPro Wrestling league starts on 9th January 2027: प्रो कुश्ती लीग का छठा एडिशन अगले...

    Recent News

    6 टीमें 86 रेसलर्स… प्रो कुश्ती लीग का छठा एडिशन 9 जनवरी से, 34 ओलंपियन भी दिखाएंगे दमखम

    6 टीमें 86 रेसलर्स… प्रो कुश्ती लीग का छठा एडिशन 9 जनवरी से, 34 ओलंपियन भी दिखाएंगे दमखम

    October 12, 2026
    नमाज अदा करने से पहले मस्जिद में हादसा, ‘वजू’ करते समय अचानक गिरा शख्स, मौत का वीडियो वायरल

    नमाज अदा करने से पहले मस्जिद में हादसा, ‘वजू’ करते समय अचानक गिरा शख्स, मौत का वीडियो वायरल

    October 12, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News