बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा की सुपरहिट फिल्म ‘दबंग 2’ का ब्लॉकबस्टर गाना ‘दगाबाज़ रे’ तो आपको याद ही होगा. अब इस गाने का एक बेहद मजेदार भोजपुरी रीमेक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बोल हैं— ‘चला धनिया बनारस घुमा दीं हो…’. इस नए देसी वर्जन ने रिलीज होते ही इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है. बॉलीवुड के इस रोमांटिक ट्रैक में भोजपुरी बीट्स और कमाल के फ्यूजन का जो तड़का लगाया गया है, उसे संगीत प्रेमी बेहद पसंद कर रहे हैं और यह गाना हर तरफ खूब ट्रेंड कर रहा है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



