यूपी के देवरिया जिले के रुद्रपुर क्षेत्र में सोमवार की आधी रात को शातिर चोर से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्रवाई में चोर को पैर में गोली लग गई। जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस उसे उपचार के लिए सीएचसी रुद्रपुर लेकर पहुंची।
यूपी के देवरिया जिले के रुद्रपुर क्षेत्र में सोमवार की आधी रात को शातिर चोर से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्रवाई में चोर को पैर में गोली लग गई। जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस उसे उपचार के लिए सीएचसी रुद्रपुर लेकर पहुंची। देर रात एसपी अभिजीत आर शंकर समेत अन्य अधिकारियों ने भी अस्पताल पहुंच जानकारी ली। शातिर गाजीपुर जनपद का निवासी है।
रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र में हाल के दिन में शराब की दुकानों में चोरी हो रही थी। प्रभारी निरीक्षक कल्याण सिंह सागर को मुखबिर ने सूचना दिया कि शराब की दुकानों में चोरी करने वाला गैंग असवनपार की तरफ से आने वाला है। पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और जांच करने लगी। इस बीच एक संदिग्ध बोलेरो आते हुए नजर आई। पुलिस टीम ने रोकने का प्रयास किया तो चालक पुलिस टीम पर फायर करते हुए सेमरौना की तरफ भागने लगा। पुलिस टीम की तरफ से जवाबी कार्रवाई शुरू हुई तो बोलेरो से उतर कर भागने लगा।
पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लग गई। इसके बाद पुलिस उसे लेकर सीएचसी पहुंची। पूछताछ में उसने अपना नाम प्यारे लाल प्रजापति निवासी मीरपुर थाना बाहरियाबाद जिला गाजीपुर बताया। उसने शराब की दुकानों में चोरी करने की बात कबूल की। उसके विरुद्ध कुल 46 मुकदमे दर्ज हैं। देवरिया, एसपी, अभिजीत आर शंकर ने कहा कि शातिर चोर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया है। पैर में गोली लगने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसने कई घटनाओं में शामिल होने की बात कबूल की है।
सोमवार को गैंगस्टर और पशु तस्कर हुआ गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल
यूपी पुलिस ने अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे दो आरोपितों को सोमवार को दो जगहों से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। कार्रवाई मुखबिर की सूचना और दबिश के आधार पर की गई। पहले मामले में पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट के आरोपित अनुराग यादव पुत्र सियाराम यादव निवासी परिया फौलादपुर थाना बसखारी जनपद अम्बेडकरनगर को सोमवार को कोतवाली क्षेत्र के बिगही गांव के समीप से गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ मुकदमा अपराध 2024 धारा 3(1) यूपी गैंगेस्टर अधिनियम थाना सलेमपुर में दर्ज है। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
वहीं दूसरे मामले में एसआई विवेक यादव ने टीम के साथ पशु तस्करी और गैंगेस्टर के मुकदमों में फरार चल रहे सुमित जायसवाल पुत्र वीरेन्द्र जायसवाल निवासी रामपुर बुजुर्ग थाना बनकटा को उसके घर के पास से दबोच लिया। उसके खिलाफ मुकदमा 2026 में कोतवाली सलेमपुर में धारा 3/5ए/5बी/8 गोवध निवारण अधिनियम सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज की थीं। उसी समय से पशु तस्कर फरार चल रहा था। पुलिस ने दोनों आरोपितों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई पूरी कर सोमवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। कोतवाली के प्रभारी दिनेश कुमार मिश्र ने बताया कि एक गैंगेस्टर व दूसरा पशु तस्करी की मामले में केस दर्ज के बाद से फरार चल रहें थे। दोनों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार कर उन्हें न्यायालय पेश कर, जहां से जेल भेज दी गई।


