• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Thursday, September 17, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

mp cm mohan yadav says jitu patwari tapori lal and dhaporshankh हां हम हैं अभिनंदन लाल; तुम टपोरी लाल, ढपोरशंख, जीतू पटवारी पर यूं बरसे मोहन यादव- VIDEO, Madhya-pradesh Hindi News

admin by admin
June 2, 2026
in मध्यप्रदेश
0 0
0
mp cm mohan yadav says jitu patwari tapori lal and dhaporshankh हां हम हैं अभिनंदन लाल; तुम टपोरी लाल, ढपोरशंख, जीतू पटवारी पर यूं बरसे मोहन यादव- VIDEO, Madhya-pradesh Hindi News


एमपी के सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के तंज का करारा जवाब दिया है। शुजालपुर की जनसभा में यादव ने पटवारी को ‘टपोरी लाल’ और ‘रद्दी अध्यक्ष’ कहा। 

एमपी के सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी पर जोरदार हमला बोला। आम तौर पर अपने भाषणों में संयमित और मर्यादित शब्दों का इस्तेमाल करने वाले मोहन यादव ने जीतू पटवारी को आड़े हाथों लेते हुए उनके लिए ‘टपोरी लाल’, ‘ढपोरशंख’ और ‘दो कौड़ी का प्रदेश अध्यक्ष’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल करते हुए कहा कि कांग्रेस देश से साफ हो चुकी है। जीतू पटवारी अपनी सीट तथा इंदौर से लोकसभा उम्मीदवार तक नहीं बचा पाए।

बता दें कि मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने बीते दिनों सतना में कांग्रेस के युवा संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मोहन यादव को ‘मोहन लाल अभिनंदन यादव’ बताया था। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा था कि मोहन यादव की विदाई का समय आ गया है। मोहन यादव की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। एमपी के सीएम मोहन यादव ने रविवार को शाजापुर जिले के शुजालपुर दौर पर एक सभा को संबोधित करते हुए जीतू पटवारी के इन्हीं बयानों को लेकर पलटवार किया।

सीएम मोहन यादव ने कहा- वो कहते हैं कि अभिनंदन लाल… हां हम हैं अभिनंदन लाल… तुम टपोरी लाल, ढपोरशंख.. जितने भी नाम याद रखो सब तुम पर जाने वाले हैं। सरकार के साथ काम करने के लिए दम चाहिए, बेटा दम… यह तुमको 4 जनम मिलने वाला नहीं है। ये मूंग और मसूर की दाल जरा आइना देख लो… किस दुनिया में आप हो। हमारी सरकार काम करना भी जानती है और नाकाम से निपटना भी जानती है। व्यवस्थाओं के लिए सरकार काम कर रही है।

ऐसा रद्दी अध्यक्ष नहीं देखा

मोहन यादव ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जब देश पर संकट आता है तो नेता प्रतिपक्ष भाग जाए। यही नहीं जब प्रदेश में विकास की बयार चले तो इनका वो दो कौड़ी का अध्यक्ष हाय रे, हाय रे करता फिरे… अरे शर्म आनी चाहिए इनको, आजादी के बाद कांग्रेस का ऐसा रद्दी अध्यक्ष नहीं देखा था। जिसके अध्यक्ष बनने के बाद लोकसभा में उसका उम्मीदवार भाग जाए। इंदौर के अंदर ऐसा रद्दी अध्यक्ष नहीं देखा।

जो 40 हजार से हारे वो प्रदेश का अध्यक्ष

मोहन यादव ने यह भी कहा कि कांग्रेस को कोई मिलता ही नहीं, जो 40 हजार से हारे वो प्रदेश का अध्यक्ष, मुबारक आपको, ऐसे ही आपके पास रहेंगे। जिसका नेता अपनी विधानसभा नहीं बचा पाए वो प्रदेश का अध्यक्ष। जिसका नेता प्रदेश अध्यक्ष होकर अपने लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस का प्रत्याशी खड़ा नहीं कर पाए, वो कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष… ऐसे लोग मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहे हैं कि हम सरकार बनाएंगे। अरे तुम्हारे जैसे 20 साल और आ जाएं तो कोई दाल गलने वाली नहीं है।

क्या बोले जीतू पटवारी?

मोहन यादव के बयान पर जीतू पटवारी ने कहा कि मैं कभी मुख्यमंत्री के बारे में ऐसे अमर्यादित और अपशब्दों का इस्तेमाल नहीं करूंगा। अभिनंदन तो अच्छा शब्द है। इसमें गलत है क्या? मुख्यमंत्री जी ने मुझे ‘दो कौड़ी का’ और ‘रद्दी’ कहा… उनको धन्यवाद। वह किसान के बेटों को ‘दो कौड़ी’ का… रद्दी ही समझते हैं। 2028 में मध्य प्रदेश में किसान के बेटों की सरकार बनेगी। मैं किसानों का, ओबीसी आरक्षण का, भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी का, महंगाई का मुद्दा उठाता रहूंगा।

सीएम का पुतला फूंका

वहीं इस सीएम मोहन यादव के बयान पर शाजापुर जिले में सियासत गरमा गई है। इस बयान से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शाजापुर के स्थानीय बस स्टैंड पर मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया। विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए जिला अध्यक्ष नरेश्वर प्रताप सिंह ने मुख्यमंत्री के बयान की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि संवैधानिक पद पर आसीन व्यक्ति की गरिमा होती है और मुख्यमंत्री को ऐसी भाषा का इस्तेमाल करना बिल्कुल शोभा नहीं देता है।



Source link

Previous Post

BJP MLA Pritam Singh Lodhi lauds notorious dacoit Rambabu Gadariya ‘वो मेरा सुख-दुख का साथी…मैं सौभाग्यशाली’; BJP विधायक ने किया कुख्यात डकैत का गुणगान, Madhya-pradesh Hindi News

Next Post

madhya pradesh govt to provide free helmets to farmers cm mohan yadav announces किसानों को मुफ्त हेलमेट देगी मध्य प्रदेश सरकार; CM मोहन यादव का ऐलान, वजह भी बताई, Madhya-pradesh Hindi News

admin

admin

Next Post
madhya pradesh govt to provide free helmets to farmers cm mohan yadav announces किसानों को मुफ्त हेलमेट देगी मध्य प्रदेश सरकार; CM मोहन यादव का ऐलान, वजह भी बताई, Madhya-pradesh Hindi News

madhya pradesh govt to provide free helmets to farmers cm mohan yadav announces किसानों को मुफ्त हेलमेट देगी मध्य प्रदेश सरकार; CM मोहन यादव का ऐलान, वजह भी बताई, Madhya-pradesh Hindi News

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • भारत का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पैराशूटिंग में पहली बार राइफल टीम इवेंट में गोल्ड-सिल्वर
  • बहराइच की कृषि सखी लाल परी की अनोखी पहल, जीवामृत से बदल रही किसानों की तकदीर, जाने फॉर्मूला
  • Dharmendra-Hema Malini: जिस गाने को आनंद बख्शी ने मान लिया था अनलकी, उसी ने बनाई धर्मेंद्र-हेमा की जोड़ी, अमर हुआ लता मंगेशकर का गाना
  • डिंडौरी के मेहदवानी में कौमी एकता की मिसाल, दरगाह पर चादर और गणेश उत्सव में मुस्लिमों की भागीदारी, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज
  • राजगढ़ के सुठालिया में किसानों का धरना, सिंचाई परियोजना प्रभावितों ने मांगा चार गुना मुआवजा, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    भारत का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पैराशूटिंग में पहली बार राइफल टीम इवेंट में गोल्ड-सिल्वर

    भारत का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पैराशूटिंग में पहली बार राइफल टीम इवेंट में गोल्ड-सिल्वर

    by admin
    September 16, 2026
    0

    Last Updated:September 16, 2026, 12:33 ISTPara Shooting worlds: दक्षिण कोरिया के चांगवोन में 2026 WSPS विश्व चैंपियनशिप में पैरा निशानेबाजों...

    Recent News

    भारत का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पैराशूटिंग में पहली बार राइफल टीम इवेंट में गोल्ड-सिल्वर

    भारत का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पैराशूटिंग में पहली बार राइफल टीम इवेंट में गोल्ड-सिल्वर

    September 16, 2026
    बहराइच की कृषि सखी लाल परी की अनोखी पहल, जीवामृत से बदल रही किसानों की तकदीर, जाने फॉर्मूला

    बहराइच की कृषि सखी लाल परी की अनोखी पहल, जीवामृत से बदल रही किसानों की तकदीर, जाने फॉर्मूला

    September 16, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News