• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Monday, June 15, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

2 pedestrians on a bike died after an 11,000-volt power line fell on them in Alwar. अलवर में बाइक सवार दो लोगों पर गिरा 11 हजार वोल्टेज वाला बिजली तार, जलकर मौत, Madhya-pradesh Hindi News

admin by admin
June 2, 2026
in मध्यप्रदेश
0 0
0
2 pedestrians on a bike died after an 11,000-volt power line fell on them in Alwar. अलवर में बाइक सवार दो लोगों पर गिरा 11 हजार वोल्टेज वाला बिजली तार, जलकर मौत, Madhya-pradesh Hindi News

धीरोडा-दरोगाला सड़क मार्ग पर अचानक 11 हजार वोल्टेज वाली बिजली लाइन का तार टूटकर सड़क पर गिर गया। उसी समय वहां से गुजर रहे बाइक सवार दो व्यक्ति हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आ गए। करंट इतना तेज था कि दोनों व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गए और मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई।

मध्य प्रदेश के अलवर जिले में सोमवार शाम एक बेहद दर्दनाक हादसा हो गया। धीरोडा-दरोगाला सड़क मार्ग पर अचानक 11 हजार वोल्टेज वाली बिजली लाइन का तार टूटकर सड़क पर गिर गया। उसी समय वहां से गुजर रहे बाइक सवार दो व्यक्ति हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आ गए। करंट इतना तेज था कि दोनों व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गए और मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में उनकी बाइक भी पूरी तरह जलकर राख हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, टहला थाना क्षेत्र के धीरोडा-दरोगाला मार्ग पर सोमवार शाम दो व्यक्ति बाइक से अपने गंतव्य की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सड़क के ऊपर से गुजर रही 11 हजार केवी की बिजली लाइन का तार अचानक टूटा और उनकी बाइक पर गिरा। इससे उन दोनों की जलकर मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के लोगों ने शोर मचाया और बिजली विभाग को सूचना दी गई।

ग्रामीणों ने किसी तरह मौके पर पहुंचकर मदद करने का प्रयास किया, लेकिन हाई वोल्टेज लाइन होने के कारण कोई भी व्यक्ति उनके पास जाने का साहस नहीं कर सका। बिजली आपूर्ति बंद होने के बाद लोगों ने राहत कार्य शुरू किया, लेकिन तब तक दोनों व्यक्तियों की मौत हो चुकी थी।

हादसे की सूचना मिलते ही टहला थाना पुलिस पुलिस जाप्ते के साथ घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए दोनों शवों को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए टहला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान टहला क्षेत्र के लिलिया निवासी मूलचंद पुत्र देवबक्स गुर्जर (55 वर्ष) तथा कानियावास निवासी रमेश पुत्र लायूराम गुर्जर (52 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों किसी कार्य से बाइक पर जा रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंच गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

इस दर्दनाक हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि विद्युत लाइनों के रखरखाव में लापरवाही बरती जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते बिजली लाइनों की जांच और मरम्मत की जाती तो इस तरह की दुखद घटना टाली जा सकती थी। लोगों ने विभाग से जर्जर बिजली लाइनों की तत्काल जांच कराने और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। वहीं बिजली विभाग भी यह पता लगाने में जुटा है कि आखिर 11 हजार केवी लाइन का तार किन कारणों से टूटा। इस हादसे ने एक बार फिर विद्युत सुरक्षा व्यवस्था और बिजली लाइनों के नियमित रखरखाव की आवश्यकता को उजागर कर दिया है। क्षेत्र के लोग प्रशासन से ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग कर रहे हैं।

रिपोर्ट- हँसराज

Source link

Previous Post

Kanha Tiger Reserve के सरही गांव की आधुनिक कैंटीन ने 13 महिलाओं को दिया रोजगार और नई पहचान

Next Post

Bodies of young man woman found in a river in Morena; SDRF launches rescue operation मुरैना में SDRF ने नदी से निकालीं लाशें, प्रेमी-प्रेमिका के एक ही गमछे से बंधे थे हाथ; हत्या या आत्महत्या?, Madhya-pradesh Hindi News

admin

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • FIH Pro League: मनप्रीत के 412वें मैच के रिकॉर्ड का जश्न पड़ा फीका, नीदरलैंड ने भारत को 3-2 से हराया
  • Vrishabh Rashifal: आज चमकेगी वृषभ राशि की किस्मत, बिजनेस में तरक्की के साथ लव लाइफ में आएगी खुशहाली
  • बंगाली गाने में मौनी रॉय का गजब का डांस, सफेद साड़ी में लगाए ठुमके, वीडियो वायरल
  • नीरज चोपड़ा पर सस्पेंस के बीच गुड न्यूज, ये दो स्टार्स कॉमनवेल्थ गेम्स में दिखाएंगे दम, बेस्ट थ्रो के साथ किया क्वालिफाई
  • Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि वाले आज इन चीजों में करें इनवेस्टमेंट, होगा पैसा ही पैसा! क्या कहता राशिफल

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • देवरिया
    • बॉलीवुड
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • वाराणसी
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    FIH Pro League: मनप्रीत के 412वें मैच के रिकॉर्ड का जश्न पड़ा फीका, नीदरलैंड ने भारत को 3-2 से हराया

    FIH Pro League: मनप्रीत के 412वें मैच के रिकॉर्ड का जश्न पड़ा फीका, नीदरलैंड ने भारत को 3-2 से हराया

    by admin
    June 15, 2026
    0

    Last Updated:June 14, 2026, 23:37 ISTManpreet Singh equals Dilip Tirkey's India record: मनप्रीत सिंह ने नीदरलैंड के खिलाफ एफआईएच प्रो...

    Recent News

    FIH Pro League: मनप्रीत के 412वें मैच के रिकॉर्ड का जश्न पड़ा फीका, नीदरलैंड ने भारत को 3-2 से हराया

    FIH Pro League: मनप्रीत के 412वें मैच के रिकॉर्ड का जश्न पड़ा फीका, नीदरलैंड ने भारत को 3-2 से हराया

    June 15, 2026
    Vrishabh Rashifal: आज चमकेगी वृषभ राशि की किस्मत, बिजनेस में तरक्की के साथ लव लाइफ में आएगी खुशहाली

    Vrishabh Rashifal: आज चमकेगी वृषभ राशि की किस्मत, बिजनेस में तरक्की के साथ लव लाइफ में आएगी खुशहाली

    June 15, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News