Last Updated:
Aaj Ka Vrishabh Rashifal 26 May: मंगलवार को वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन कई मायनों में खास रहने वाला है. सिद्धि योग और हस्त नक्षत्र के प्रभाव से बिजनेस, नौकरी और प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे.
Today 26 May Vrishabh Rashifal: ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों की चाल और नक्षत्रों की स्थिति के आधार पर सभी 12 राशियों के भविष्यफल की गणना की जाती है. ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि यानी 26 मई, मंगलवार का दिन वृषभ राशि के जातकों के लिए कई बड़े और सकारात्मक बदलाव लेकर आ रहा है. वैदिक हिंदू पंचांग के अनुसार, आज हस्त नक्षत्र और सिद्धि योग का एक बेहद दुर्लभ संयोग बन रहा है. इस दौरान चंद्रमा कन्या राशि में रहेंगे और सूर्य मेष राशि में विराजमान हैं. काशी के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित विकास पांडेय के अनुसार, यह दिन वृषभ राशि वालों के करियर और बिजनेस के लिहाज से बहुत फायदेमंद साबित होने वाला है.
पंडित विकास पांडेय ने बताया कि वृषभ राशि के लिए आज का दिन इनके लिए खुशियों से भरा रहेगा. कार्यक्षेत्र में आपको अपने वरिष्ठ अधिकारियों और बॉस का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे आप बिना किसी मानसिक तनाव के अपना काम समय पर पूरा कर सकेंगे. हालांकि, छात्रों के लिए आज का दिन थोड़ा चिंताजनक रह सकता है, इसलिए उन्हें पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है.
बढ़ेगा बिजनेस, पुराने मित्रों से होगी मुलाकात
जो लोग व्यापार कर रहे हैं, उनके लिए आज मुनाफे के मजबूत योग बन रहे हैं. लंबे समय से अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं और किसी पुराने दोस्त से मुलाकात आपकी खुशियों को दोगुना कर देगी. अगर आप आज किसी व्यावसायिक यात्रा पर जाने की योजना बना रहे हैं, तो जरूर जाएं, क्योंकि इससे आपको भविष्य में बड़ा आर्थिक लाभ होने की उम्मीद है.
निवेश के लिए सरकारी स्कीम्स हैं सबसे सुरक्षित
यदि आप अपनी जमा पूंजी को कहीं इन्वेस्ट करने की सोच रहे हैं, तो आज का दिन आपके लिए सही है, लेकिन आपको थोड़ा संभलकर चलना होगा. ज्योतिषाचार्य के अनुसार, आज आपको शेयर बाजार या जोखिम भरे कामों में पैसा लगाने से बचना चाहिए. इसकी जगह सरकारी योजनाओं जैसे टीडी (TD), एफडी (FD) या किसान विकास पत्र में निवेश करना आपके भविष्य के लिए सबसे सुरक्षित और गारंटीड रिटर्न दिलाने वाला साबित होगा.
लव लाइफ में आएगी खुशहाली
प्रेम जीवन जी रहे वृषभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन राहत लेकर आएगा. पार्टनर के साथ काफी समय से चल रहा मनमुटाव आज खत्म हो जाएगा और आप दोनों कहीं बाहर घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं. हालांकि, शादीशुदा जातकों को आज अपनी वाणी पर थोड़ा कंट्रोल रखना होगा. बातचीत के दौरान सोच-समझकर बोलें, क्योंकि आपकी एक कड़वी बात आपके वैवाहिक रिश्ते पर सीधे तौर पर बुरा असर डाल सकती है.
आज आपके लिए शुभ अंक, रंग
वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का शुभ रंग नारंगी और शुभ अंक 4 है. मंगलवार का दिन होने के कारण आज संकटमोचन हनुमान जी की आराधना करना आपके लिए विशेष फलदायी रहेगा. आज हनुमान मंदिर जाकर बजरंगबली को तुलसी की माला भेंट करें, इससे आपके जीवन की सभी बाधाएं दूर होंगी और रुके हुए काम तेजी से पूरे होने लगेंगे.
About the Author

सीमा नाथ 6 साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शाह टाइम्स में रिपोर्टिंग के साथ की जिसके बाद कुछ समय उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 (नेटवर्क18) में काम …और पढ़ें



