
ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ऋषभ रुणवाल एवं क्षेत्राधिकारी सदर राज सोनकर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक रामपुर बरकोनिया के नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना रामपुर बरकोनिया पुलिस द्वारा मु0अ0सं0- 46/2026 धारा 74, 137(2) बीएनएस व 9(ड)/10 पॉक्सो एक्ट से संबंधित अभियुक्त सुखदेव उर्फ रविन्दर पुत्र राममूरत चेरो निवासी ग्राम पलपल थाना रामपुर बरकोनिया जनपद सोनभद्र को दिनांक 17.05.2026 को समय करीब 07:30 बजे मुखबिर खास की सूचना पर गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गया।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*
सुखदेव उर्फ रविन्दर पुत्र राममूरत चेरो निवासी ग्राम पलपल थाना रामपुर बरकोनिया जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 24 वर्ष।
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-*
उ0नि0 रामनिवास यादव, थाना रामपुर बरकोनिया जनपद सोनभद्र।
का0 सुनील कुमार, थाना रामपुर बरकोनिया जनपद सोनभद्र।