• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Thursday, July 30, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

वकीलों पर नहीं, बल्कि संविधान और न्यायपालिका की गरिमा पर हमला है: जगजीवन सिंह।

Shantosh Mishra by Shantosh Mishra
May 18, 2026
in सोनभद्र
0 0
0

ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।

-लखनऊ में वकीलों पर पुलिस द्वारा बर्बरता पूर्वक लाठीचार्ज किए जाने का मामला।

-रॉबर्ट्सगंज कचहरी परिसर स्थित डीबीए सभागार में वकीलों ने आपात बैठक कर की निंदा।

सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज कचहरी परिसर स्थित डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र के सभागार में सोमवार को वकीलों की एक आपात बैठक हुई, जिसमें लखनऊ में वकीलों पर पुलिस द्वारा बर्बरता पूर्वक की गई लाठीचार्ज की घटना की निंदा की गई।साथ ही घटना की उच्चस्तरीय जांच कराए जाने के साथ ही दोषियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई किए जाने की मांग की गई। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष जगजीवन सिंह एडवोकेट ने कहा कि अधिवक्ता न्याय व्यवस्था की रीढ़ है। लखनऊ में अपनी जायज मांगों के लिए लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठा रहे वकीलों पर जिस प्रकार बर्बरता से लाठियां बरसाई गईं, वह अत्यंत शर्मनाक है। यह केवल वकीलों पर नहीं, बल्कि संविधान और न्यायपालिका की गरिमा पर हमला है। सोनभद्र का प्रत्येक अधिवक्ता इस घटना से स्तब्ध और आक्रोशित है। हम इसकी घोर निंदा करते हैं। पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष पीके सिंह एडवोकेट ने कहा कि लखनऊ में वकीलों के ऊपर पुलिस द्वारा की गई बर्बरता पूर्वक लाठीचार्ज की घटना की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए, साथ ही दोषियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाए। उपाध्यक्ष संतोष कुमार यादव एडवोकेट ने कहा कि पुलिस का यह कृत्य तानाशाहीपूर्ण और अलोकतांत्रिक है। सरकार को तत्काल संज्ञान लेते हुए दोषी पुलिसकर्मियों एवं आदेश देने वाले अधिकारियों को निलंबित कर उनके विरुद्ध एफआईआर दर्ज करनी चाहिए। साथ ही घायल अधिवक्ताओं का समुचित दवा इलाज की व्यवस्था की जाए। बैठक की अध्यक्षता पूर्व अध्यक्ष जगजीवन सिंह एडवोकेट व संचालन पूर्व महामंत्री प्रदीप कुमार मौर्य एडवोकेट ने किया। इस मौके पर प्रमुख रूप से अधिवक्ता राजेश कुमार यादव, पवन कुमार सिंह, रियाज खान, विनीत श्रीवास्तव, रामगुल्ली यादव, टीटू कुमार गुप्ता, शाहनवाज आलम खान, कामता प्रसाद यादव, आदर्श देव पांडेय,सुरेश सिंह कुशवाहा, नवीन पांडेय, विनीता, चंद्रकला गिरी, सरस्वती देवी आदि मौजूद रही।

Previous Post

दुर्ग की बेटी आकर्षि कश्यप ने बढ़ाया देश का मान, इंटरनेशनल बैडमिंटन टूर्नामेंट में जीता सिल्वर मेडल

Next Post

रामपुर बरकोनिया पुलिस द्वारा पॉक्सो एक्ट के अभियोग में वांछित 1 अभियुक्त गिरफ्तार

Shantosh Mishra

Shantosh Mishra

Next Post

रामपुर बरकोनिया पुलिस द्वारा पॉक्सो एक्ट के अभियोग में वांछित 1 अभियुक्त गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • नरसिंहपुर: नक्शा दुरुस्त कराने के लिए बाबू अजय श्रीवास्तव 3 हजार रिश्वत लेते लोकायुक्त ने रंगे हाथों पकड़ा, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज
  • देवास: अंबे नगर में कथित सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, मुखबिर की सूचना पर दबिश, संचालिका-पति समेत आरोपी हिरासत में, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज
  • डिंडौरी: प्राथमिक शाला महावीर टोला में शिक्षक पर नशे में स्कूल आने का आरोप, 60 से घटकर 15 रह गए छात्र, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज
  • मंडला अंजनिया: जर्जर भवन में पढ़ाई से नाराज छात्रों का NH-30 पर चक्काजाम, 15 अगस्त तक नया भवन सौंपने का आश्वासन, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज
  • आंबेडकर मूर्ति हटाने पर बवाल, पथराव के बाद पुलिस का बल प्रयोग, डीएम-एसपी भी पहुंचे, Uttar-pradesh Hindi News

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    नरसिंहपुर: नक्शा दुरुस्त कराने के लिए बाबू अजय श्रीवास्तव 3 हजार रिश्वत लेते लोकायुक्त ने रंगे हाथों पकड़ा, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

    नरसिंहपुर: नक्शा दुरुस्त कराने के लिए बाबू अजय श्रीवास्तव 3 हजार रिश्वत लेते लोकायुक्त ने रंगे हाथों पकड़ा, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

    by admin
    July 30, 2026
    0

    30 जुलाई, गुरुवार: नरसिंहपुर के गाडरवारा तहसील कार्यालय में पदस्थ बाबू अजय श्रीवास्तव को जबलपुर लोकायुक्त टीम ने जमीन का...

    Recent News

    नरसिंहपुर: नक्शा दुरुस्त कराने के लिए बाबू अजय श्रीवास्तव 3 हजार रिश्वत लेते लोकायुक्त ने रंगे हाथों पकड़ा, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

    नरसिंहपुर: नक्शा दुरुस्त कराने के लिए बाबू अजय श्रीवास्तव 3 हजार रिश्वत लेते लोकायुक्त ने रंगे हाथों पकड़ा, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

    July 30, 2026
    देवास: अंबे नगर में कथित सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, मुखबिर की सूचना पर दबिश, संचालिका-पति समेत आरोपी हिरासत में, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

    देवास: अंबे नगर में कथित सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, मुखबिर की सूचना पर दबिश, संचालिका-पति समेत आरोपी हिरासत में, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

    July 30, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News