• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Friday, July 31, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

छात्र ने रीक्रिएट की ‘चतुर रामलिंगम’ की स्पीच, ‘3 इडियट्स’ स्टाइल में जीता चुनाव, वीडियो देख ओमी वैद्य भी हैरान

admin by admin
May 15, 2026
in बॉलीवुड
0 0
0
छात्र ने रीक्रिएट की ‘चतुर रामलिंगम’ की स्पीच, ‘3 इडियट्स’ स्टाइल में जीता चुनाव, वीडियो देख ओमी वैद्य भी हैरान


Last Updated:May 14, 2026, 23:45 IST

अगर आपने आमिर खान की ‘3 ईडियट्स’ देखी है, तो आपको चतुर का किरदार जरूर याद होगा, जो रट्टा मारने में उस्ताद होता है. मगर वह रट्टा उसे कैसी मुसीबत में डालता, वह फिल्म का मजेदार लम्हा बन जाता है. ‘3 ईडियट्स’ का वह पॉपुलर सीन अब एक नाइजीरियाई छात्र अय्यूबा ने रीक्रिएट किया है. उन्होंने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में हिंदी में भाषण देकर धूम मचा दी है. उन्होंने छात्र संघ के चुनाव में हॉस्टल में एसी, स्विमिंग पूल और मेट्रो चलवाने जैसे अतरंगी वादे किए, जिससे छात्र हंसते-हंसते लोटपोट हो गए. सोशल मीडिया पर अय्यूबा का वीडियो वायरल हुआ, तो चतुर का किरदार निभाने वाले अभिनेता ओमी वैद्य की उन पर नजर गई. उन्होंने खुद अय्यूबा से वीडियो कॉल पर बात की और उनके हुनर की तारीफ की. अय्यूबा ने छात्रों से वादे सिर्फ मनोरंजन के लिए किया था, जिसने सबका दिल जीत लिया.

ख़बरें फटाफट

छात्र ने रीक्रिएट की 'चतुर' की स्पीच, '3 इडियट्स' स्टाइल में जीता चुनावZoom

ओमी वैद्य ने ‘3 ईडियट्स’ में चतुर रामलिंगम का रोल निभाया था.

नई दिल्ली: फिल्म ‘3 इडियट्स’ के ‘चतुर रामलिंगम’ की मजाकिया स्पीच याद है, जिसमें ओमी वैद्य ने कमाल की परफॉर्मेंस दी है. अब यह फिल्मी नजारा अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) में देखने को मिला, जब वहां पढ़ रहे नाइजीरियाई छात्र ने कुछ ऐसा ही मोमेंट रीक्रिएट किया. यूनिवर्सिटी के एक हॉल में चतुर रामलिंगम बने छात्र अय्यूबा ने हिंदी में मजेदार स्पीच दी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो देखकर तमाम लोगों को फिल्म ‘3 इडियट्स’ के ‘चतुर रामलिंगम’ की स्पीच याद आ रही है. दरअसल, यूनिवर्सिटी के नदीम तरीन हॉल में एक कल्चरल इवेंट में अय्यूबा ने खुद को सेक्रेटरी पद का उम्मीदवार बताया. फिर, छात्रों से ऐसे मजेदार वादे किए कि सब हंसते-हंसते लोटपोट हो गए. उन्होंने रोमन हिंदी में चिल्लाते हुए कहा कि अलीगढ़ में बहुत गर्मी है, इसलिए वे हॉस्टल में एसी लगवाएंगे, स्विमिंग पूल बनवाएंगे और यहां तक कि कॉलेज दूर होने की वजह से सीधे हॉस्टल से मेट्रो चलवा देंगे.

छात्रों का जोश तब सातवें आसमान पर पहुंच गया, जब अय्यूबा ने यूनिवर्सिटी की जान यानी ‘चाय’ का जिक्र करते हुए दिन में तीन बार चाय पिलाने का वादा किया. अय्यूबा का यह मजाकिया वीडियो सोशल मीडिया पर ऐसा वायरल हुआ कि खुद ‘असली चतुर’ यानी बॉलीवुड एक्टर ओमी वैद्य तक पहुंच गया. ओमी ने न सिर्फ इस वीडियो को देखा, बल्कि उन्होंने खुद वीडियो कॉल के जरिए अय्यूबा से लंबी बातचीत भी की और इसकी क्लिप इंस्टाग्राम पर शेयर की. ओमी ने बातचीत के दौरान अय्यूबा से उनके देश नाइजीरिया और वहां की भाषा ‘योरूबा’ के बारे में चर्चा की. दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार, ओमी को यह जानकर हैरानी और खुशी हुई कि अय्यूबा सच में वह चुनाव जीत गए हैं. उन्होंने मजाकिया लहजे में अय्यूबा की खिंचाई भी की और पूछा कि भाई, जो तुमने एसी और चाय के बड़े-बड़े वादे किए थे, उनका क्या हुआ? क्या वो सब पूरे हो गए या बस चुनावी जुमले थे?

‘चतुर’ अंदाज से जीता दिल
ओम वैद्य के सवाल पर अय्यूबा ने बड़ी मासूमियत और हंसी के साथ जवाब दिया कि सर वह कोई बहुत गंभीर या असली राजनीतिक चुनाव नहीं था, बल्कि हॉस्टल का एक सालाना प्रोग्राम था. उन्होंने बताया कि उन्होंने वे सारे अतरंगी वादे सिर्फ भीड़ को एंटरटेनमेंट करने और माहौल को खुशनुमा बनाने के लिए किए थे. अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में वैसे तो आए दिन प्रोग्राम होते रहते हैं, लेकिन एक विदेशी छात्र का इस तरह बॉलीवुड स्टाइल में देसी रंग में रंग जाना हर किसी के दिल को छू गया. ओमी वैद्य ने भी अय्यूबा की इस हिम्मत और कला की जमकर तारीफ की. वाकई, अय्यूबा ने यह साबित कर दिया कि भाषा चाहे कोई भी हो, अगर अंदाज ‘चतुर’ जैसा हो, तो आप किसी का भी दिल जीत सकते हैं और चुनाव भी!

About the Author

authorimg

Abhishek NagarSenior Sub Editor

अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और पॉल…और पढ़ें

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Location :

Delhi,Delhi,Delhi





Source link

Previous Post

बकरीद त्योहार के मद्देनजर पुलिस ने की शांति समिति की बैठक।

Next Post

Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि वाले आज भूलकर भी ना करें यह काम, वरना हो सकता है भारी नुकसान, क्या कहता राशिफल?

admin

admin

Next Post
Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि वाले आज भूलकर भी ना करें यह काम, वरना हो सकता है भारी नुकसान, क्या कहता राशिफल?

Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि वाले आज भूलकर भी ना करें यह काम, वरना हो सकता है भारी नुकसान, क्या कहता राशिफल?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • आज दिल्ली पुलिस कटघरे में है तो क्या FIR दर्ज करना बंद कर दें? HC की दो-टूक, Ncr Hindi News
  • यूपी के इस जिले में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की 12 अगस्त तक छुट्टियां रद्द, मुख्यालय छोड़ने पर भी रोक, Uttar-pradesh Hindi News
  • लता मंगेशकर का खूबसूरत गाना, जिसे राजेश खन्ना-हेमा मालिनी के रोमांस ने बनाया पॉपुलर, आज भी रेडियो की शान
  • नरसिंहपुर: नक्शा दुरुस्त कराने के लिए बाबू अजय श्रीवास्तव 3 हजार रिश्वत लेते लोकायुक्त ने रंगे हाथों पकड़ा, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज
  • देवास: अंबे नगर में कथित सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, मुखबिर की सूचना पर दबिश, संचालिका-पति समेत आरोपी हिरासत में, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    आज दिल्ली पुलिस कटघरे में है तो क्या FIR दर्ज करना बंद कर दें? HC की दो-टूक, Ncr Hindi News

    आज दिल्ली पुलिस कटघरे में है तो क्या FIR दर्ज करना बंद कर दें? HC की दो-टूक, Ncr Hindi News

    by admin
    July 31, 2026
    0

    कृष्ण बिहारी सिंह वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम का हिस्सा (दिल्ली-NCR, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, राजस्थान और...

    Recent News

    आज दिल्ली पुलिस कटघरे में है तो क्या FIR दर्ज करना बंद कर दें? HC की दो-टूक, Ncr Hindi News

    आज दिल्ली पुलिस कटघरे में है तो क्या FIR दर्ज करना बंद कर दें? HC की दो-टूक, Ncr Hindi News

    July 31, 2026
    यूपी के इस जिले में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की 12 अगस्त तक छुट्टियां रद्द, मुख्यालय छोड़ने पर भी रोक, Uttar-pradesh Hindi News

    यूपी के इस जिले में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की 12 अगस्त तक छुट्टियां रद्द, मुख्यालय छोड़ने पर भी रोक, Uttar-pradesh Hindi News

    July 31, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News