
संवाददाता। विशाल गुप्ता।
बीजपुर ( सोनभद्र ) आगामी त्योहार बकरीद को लेकर गुरुवार को शाम स्थानीय थाना परिसर में एक शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें त्यौहार को शांतिपूर्ण संपन्न कराने की अपील की गई । बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रभारी निरीक्षक बीजपुर राजेश कुमार सिंह ने उपस्थित जन समुदाय से क्षेत्र में बक़रीद त्योहार के बारे में जानकारी लेते हुए अपील किया कि त्यौहार को आपसी भाईचारे से मिलजुल कर मनाने हेतु सभी लोगों का सहयोग जरूरी है । उन्होंने आगे कहा कि असामाजिक तत्वों पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी त्योहार में खलल डालने वालों व अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी । इस मौके पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विश्राम सागर गुप्ता, खलील अहमद, मुख्तार आलम, बद्रीनाथ, संतवन सिंह, नसीम अख्तर, विनोद भारती, के पी पाल, अप्सरा मास्टर,सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे ।