
ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।
आई०जी०आर०एस० पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का निस्तारण शासन की मंशा के अनुरूप ससमय किया जाये-सुनिश्चित- जिलाधिकारी।
आई०जी०आर०एस० पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों में असंतुष्ट फीडबैक पाये जाने पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियन्ता जल निगम, अधिशासी अभियन्ता विद्युत, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, ए0डी0ओ0 समाज कल्याण के वेतन रोकने के दिये निर्देश।
सोनभद्र। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में आई0जी0आर0एस0 पोर्टल पर प्राप्त होने वाली जन शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण हेतु जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ ही अन्य सम्बन्धित अधिकारियों के उपस्थिति में बैठक की गयी। बैठक के दौरान शिकायतों में अत्यधिक संखया मेें असंतुष्ट फीडबैक पाये जाने पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियन्ता जल निगम, अधिशासी अभियन्ता विद्युत, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, ए0डी0ओ0 समाज कल्याण विभाग के पॉच ए0डी0ओ0 के वेतन भुगतान पर रोक लगाने के निर्देश दिये। इस दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री जी की मंशा है कि जनता दर्शन, तहसील दिवस आई0जी0आर0 ए0 थाना समाधान दिवस में प्राप्त होने वाली शिकायतों का निस्तारण ससमय व गुणवत्ता पूर्ण तरीके से सुनिश्चित किया जाये, जिससे कि जन मानस की समस्याओं का ससमय निस्तारण हो सकें। उन्होंने कहा कि आई0जी0आर0एस0 पोर्टल पर प्राप्त होने वाली शिकायातों के निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारी स्थल पर जाकर शिकायतकर्ता का फीडबैक प्राप्त करते हुए शिकायतों का गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण करें, निस्तारण के दौरान स्थल पर कार्यवाही सम्बन्धी जी0पी0एस0 फोटोग्राफ्स अपलोड करना सुनिश्चित करें, सम्बन्धित अधिकारी प्रतिदिन आई0जी0आर0एस0 पोर्टल को लागिन करते हुए प्राप्त होने वाली शिकायतों का फीडबैक भी प्राप्त करते रहें और प्राप्त शिकायतों का निस्तारण भी ससमय कराना सुनिश्चित करें, अंतिम दिवस में शिकायतों के निस्तारण करने वाले अधिकारियों के विरूद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, उप जिलाधिकारी सदर अश्वनी कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी पी0के0 राय, जिला विकास अधिकारी हेमेन्त कुमार सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण, सहित जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहें।