• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Tuesday, May 12, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

निर्माण कार्यों की प्रगति गुणवत्ता की जिलाधिकारी ने की समीक्षा।

Shantosh Mishra by Shantosh Mishra
May 12, 2026
in सोनभद्र
0 0
0

ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।

निर्माण कार्यो को ससमय गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण कराने के दिये निर्देश।

सोनभद्र। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट के जनसुनवाई कक्ष में मेडिकल कॉलेज में नर्सिंग स्टाफ की तैनाती एवं संबंधित समस्याओं के निराकरण के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने प्रधानाचार्य मेडिकल कॉलेज से कहा कि नर्सिंग स्टाफ से संबंधित सभी समस्याओं का जनपद स्तर पर त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जाए। जिन समस्याओं के समाधान हेतु शासन स्तर पर कार्यवाही आवश्यक हो, उन्हें तत्काल उच्च स्तर पर पत्राचार कर शासन को प्रेषित किया जाए, जिससे मेडिकल कॉलेज की व्यवस्थाएं सुचारु रूप से संचालित हो सकें। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने हेतु सभी आवश्यक कदम प्राथमिकता के आधार पर उठाने के निर्देश दिए। इसके पश्चात जिलाधिकारी ने ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग द्वारा जनपद में जिला खनिज फाउंडेशन निधि से कराए जा रहे निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग को निर्देशित करते हुए कहा कि पांच करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली परियोजनाओं की गुणवत्ता जांच आई0आई0टी0 जैसी प्रतिष्ठित संस्थाओं से कराई जाए। इसके अतिरिक्त अन्य परियोजनाओं की गुणवत्ता जांच हेतु टीम गठित कर नियमित परीक्षण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि गुणवत्ता परीक्षण के उपरांत ही अग्रिम कार्यवाही की जाए तथा सभी निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराए जाएं। बैठक में मुख्य कोषाधिकारी इंद्रभान सिंह, सीनियर माइंस ऑफिसर कमल कश्यप, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी संतपाल वर्मा, अधिशासी अभियन्ता ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग नूर आलम सहित संबंधित निर्माण एजेंसियों के अधिशासी अभियंता उपस्थित रहे।

Previous Post

धनबाद-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस के टोरी स्टेशन पर हुआ ठहराव का शुभारम्भ।

Next Post

जनसुनवाई समाधान पोर्टल पर जन शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण हेतु अधिकारियों के साथ की गयी बैठक।

Shantosh Mishra

Shantosh Mishra

Next Post

जनसुनवाई समाधान पोर्टल पर जन शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण हेतु अधिकारियों के साथ की गयी बैठक।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • कोन पुलिस द्वारा 10 वर्षों से फरार एवं न्यायालय में हाजिर न होने वाले 01 वारंटी अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।
  • जनसुनवाई समाधान पोर्टल पर जन शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण हेतु अधिकारियों के साथ की गयी बैठक।
  • निर्माण कार्यों की प्रगति गुणवत्ता की जिलाधिकारी ने की समीक्षा।
  • धनबाद-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस के टोरी स्टेशन पर हुआ ठहराव का शुभारम्भ।
  • पिपरी पुलिस द्वारा घर से गए चारों नाबालिग बच्चे सकुशल बरामद, परिजनों को किया गया सुपुर्द।

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • देवरिया
    • बॉलीवुड
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • वाराणसी
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश

    कोन पुलिस द्वारा 10 वर्षों से फरार एवं न्यायालय में हाजिर न होने वाले 01 वारंटी अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।

    by Shantosh Mishra
    May 12, 2026
    0

    ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र। सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय एवं क्षेत्राधिकारी ओबरा अमित कुमार के...

    Recent News

    कोन पुलिस द्वारा 10 वर्षों से फरार एवं न्यायालय में हाजिर न होने वाले 01 वारंटी अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।

    May 12, 2026

    जनसुनवाई समाधान पोर्टल पर जन शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण हेतु अधिकारियों के साथ की गयी बैठक।

    May 12, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News