
ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।
डाला सोनभद्र। पुलिस चौकी डाला अंतर्गत नई बस्ती वार्ड नंबर 9 क्षेत्र में नकाबपोश बाइक सवार ने चाकू के नोक पर घर से टहलने निकली एक महिला के गले से सोने की चेन छीन कर मौके से फरार हो गए, घटना के बाद आसपास क्षेत्र में हड़कंप मच गया, सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई। मिली जानकारी मुताबिक शनिवार की सुबह करीब 6:00 बजे डाला नई बस्ती निवासी मुद्रिका सेठ की पत्नी घर से टहलने के लिए निकली थी कि पास के ही नई बस्ती इलाके में सुनसान वाली एक जगह पर (चंद्रावती गोंड के घर से कुछ दूरी पर )जैसे ही महिला पहुंची ,सफेद गमछे से चेहरा ढका हुआ एक बदमाश ने महिला को चाकू के बल पर दहशत बनाते हुए गले से सोने का चेन छीनने के बाद बाइक से फरार हो गया ,वारदात की जानकारी होते ही आसपास के क्षेत्र व सुबह टहल रहे लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी डाला घनश्याम तिवारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचने के बाद आसपास के क्षेत्र में जांच पड़ताल करने में जुट गए। चौकी प्रभारी घनश्याम तिवारी ने बताया कि सूचना मिलते ही मामले की जांच पड़ताल की जा रही है, तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी ।