• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Friday, July 31, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

फ़्लोरोसिस प्रभावित क्षेत्रों में हर घर नल योजना फ्लॉप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा।

Shantosh Mishra by Shantosh Mishra
May 9, 2026
in सोनभद्र
0 0
0

संवाददाता। राजन जायसवाल।

जलापूर्ति ठप होने से दूषित पानी पीने को मजबूर लोग, प्रदर्शन कर संस्था को ब्लैकलिस्ट करने की मांग।

कोन/सोनभद्र। जनपद के नवसृजित विकास खंड कोन अंतर्गत जल जीवन मिशन की हर्रा-कदरा ग्राम समूह पेयजल योजना ग्रामीणों के लिए राहत के बजाय परेशानी का कारण बनती जा रही है। फ्लोरोसिस प्रभावित क्षेत्रों में “हर घर नल योजना” धरातल पर पूरी तरह फेल साबित हो रही है। कई ग्राम पंचायतों में अब तक न तो सभी घरों तक नल कनेक्शन पहुंच सके हैं और न ही नियमित जलापूर्ति शुरू हो सकी है। इससे नाराज ग्रामीणों ने शनिवार को जोरदार प्रदर्शन करते हुए संबंधित कार्यदायी संस्था के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई।
ग्रामीणों का आरोप है कि कार्यदायी संस्था विष्णु प्रकाश आर पुंगलिया लिमिटेड द्वारा पाइपलाइन बिछाने और कनेक्शन देने के नाम पर केवल खानापूर्ति की गई। डीआई पाइप, एचडीपी और एमडीपीई पाइपलाइन की गहराई व गुणवत्ता पर भी गंभीर सवाल उठाए जा रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार आधार कार्ड के आधार पर कनेक्शन तो दे दिए गए, लेकिन वर्षों बीत जाने के बाद भी नलों से एक बूंद पानी तक नहीं आया।
सबसे अधिक समस्या फ्लोरोसिस प्रभावित कचनरवा, कुड़वा और आसपास के क्षेत्रों में देखने को मिल रही है, जहां लोग आज भी नदी-नालों और चुहाड़ का दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। ग्राम पंचायत कचनरवा के टोला असनाबांध वार्ड नंबर-3 में वर्षों से जलापूर्ति पूरी तरह ठप है। ग्रामीण कई बार प्रदर्शन और शिकायत कर चुके हैं, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है।
वरिष्ठ समाजसेवी बिहारी प्रसाद यादव ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में गरीब आदिवासी परिवार फ्लोराइडयुक्त पानी पीने को विवश हैं, जिससे लोग फ्लोरोसिस जैसी गंभीर बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। उन्होंने संबंधित संस्था को तत्काल ब्लैकलिस्ट करने की मांग करते हुए कहा कि सरकार की महत्वाकांक्षी योजना को भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ाया जा रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि चांची खुर्द, नकतवार, मिश्री, खरौंधी, रोरवा, किशुनपुरवा, ललकीदामर, कचनरवा, असनाबांध, बड़ाप, रोहिनवादामर, नरोईयादामर, मधुरी, बागेसोती, सिंगा, कुड़वा, धौरवादामर, शिवाखाड़ी, डीलवाहा, गोबरदाहा, पीपरखाड़, बिछमरवा, धंगरडिहा, डुबवा, सेमरवादामर, धीचोरवा, केवाल, डोमा, बहुआरा सहित दर्जनों गांवों में जलापूर्ति की स्थिति बेहद खराब है। विडंबना यह है कि डब्ल्यूटीपी से सटे गांव बड़ाप तक में पानी नहीं पहुंच पा रहा है।
शनिवार को क्षेत्र पंचायत सदस्य लाल बहादुर चौधरी के नेतृत्व में असनाबांध में ग्रामीणों ने जल निगम और संबंधित संस्था के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने संस्था को ब्लैकलिस्ट कर किसी दूसरी एजेंसी से कार्य कराते हुए तत्काल पेयजल आपूर्ति शुरू कराने की मांग की।
जिला पंचायत सदस्य छविंद्र नाथ चेरो ने आरोप लगाया कि असनाबांध वार्ड-3, कचनरवा बाजार, मधुरी, नरोईयादामर, बड़ाप, सिंगा और बागेसोती समेत कई गांवों में वर्षों से पानी नहीं पहुंचा है। संस्था द्वारा लगातार झूठा आश्वासन देकर ग्रामीणों को गुमराह किया जा रहा है।
प्रदर्शन में क्षेत्र पंचायत सदस्य लाल बहादुर चौधरी, राजेंद्र उरांव, लालचंद, गोपाल, मनोज, मनिया देवी, जलवंती देवी समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री और जिलाधिकारी से हस्तक्षेप कर शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने तथा दोषी संस्था के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है।
वहीं सरकारी सस्ते गल्ले के दुकानदार बसंतलाल जायसवाल ने बताया कि ग्राम पंचायत कचनरवा के टोला लौकवाखाड़ी में हैंडपंप खराब होने और पानी की व्यवस्था न होने से कार्डधारकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने तत्काल हैंडपंप रीबोर कराने की मांग की।
इस संबंध में खंड विकास अधिकारी कोन डॉ. जितेंद्र नाथ द्विवेदी ने कहा कि मामले की जांच कर प्राथमिकता के आधार पर हैंडपंप रीबोर कराया जाएगा। वहीं अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे रोहित यादव ने बताया कि नदी की धारा बदल जाने से इंटेकवेल पर पानी की समस्या उत्पन्न हुई है, जिस पर संबंधित संस्था द्वारा कार्य कराया जा रहा है और जल्द ही जलापूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जाएगा।
हालांकि ग्रामीणों का सवाल है कि भीषण गर्मी में आखिर उन्हें शुद्ध पेयजल कब मिलेगा, या फिर सरकार की यह महत्वाकांक्षी योजना भ्रष्टाचार और लापरवाही की भेंट चढ़ती रहेगी।

Previous Post

चाकू की नोक पर महिला से सोने की चेन छीनकर बदमाश फरार, जांच में जुटी पुलिस।

Next Post

आदिवासी बच्चों के लिए उम्मीद की नई किरण बना “गुरुकुल सेंटर” अभियान।

Shantosh Mishra

Shantosh Mishra

Next Post

आदिवासी बच्चों के लिए उम्मीद की नई किरण बना “गुरुकुल सेंटर” अभियान।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • 150 केस, 2 करोड़ इनाम, NIA भी खोज रही थी; पकड़ा गया खूंखार मिसिर बेसरा, Jharkhand Hindi News
  • वोट भी नहीं कर पा रहा बांकीपुर! मतदान प्रतिशत गिरने के पिछले सारे रिकॉर्ड भी इस बार टूट गए, Bihar Hindi News
  • राम मंदिर चढ़ावा चोरी के बाद अब श्रीकृष्ण जन्मस्थान में सख्ती, बिना जेब के कपड़ों में होगी एंट्री, CCTV बढ़ेंगे, Uttar-pradesh Hindi News
  • क्या है पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना? कैसे करें अप्लाई, Uttar-pradesh Hindi News
  • स्टेशन पर होल्डिंग एरिया, लगातार भंडारा, त्रिनेत्र से नजर, सावन में शिव भक्तों के स्वागत को तैयार काशी, Uttar-pradesh Hindi News

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश

    150 केस, 2 करोड़ इनाम, NIA भी खोज रही थी; पकड़ा गया खूंखार मिसिर बेसरा, Jharkhand Hindi News

    by admin
    July 31, 2026
    0

    सीपीआई (एम) का आखिरी पोलित ब्यूरो सदस्य मिसिर बेसरा गिरफ्तार हो गया है। उसे धनबाद-गिरिडीह सीमा से गिरफ्तार किया गया...

    Recent News

    150 केस, 2 करोड़ इनाम, NIA भी खोज रही थी; पकड़ा गया खूंखार मिसिर बेसरा, Jharkhand Hindi News

    July 31, 2026
    वोट भी नहीं कर पा रहा बांकीपुर! मतदान प्रतिशत गिरने के पिछले सारे रिकॉर्ड भी इस बार टूट गए, Bihar Hindi News

    वोट भी नहीं कर पा रहा बांकीपुर! मतदान प्रतिशत गिरने के पिछले सारे रिकॉर्ड भी इस बार टूट गए, Bihar Hindi News

    July 31, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News