• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Wednesday, November 4, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

अपना दल एस की मासिक बैठक में संगठन मजबूती पर जोर।

Shantosh Mishra by Shantosh Mishra
May 7, 2026
in सोनभद्र
0 0
0

संवाददाता। राजन जायसवाल।

उत्कृष्ट कार्यकर्ताओं को किया गया सम्मानित।

सोनभद्र।अपना दल (एस) की जिला मासिक बैठक बुधवार को जिला कार्यालय सोमनाथ मंदिर, साईं हॉस्पिटल के सामने जिलाध्यक्ष अंजनी पटेल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक का संचालन जिला मीडिया सचिव विकास पटेल ने किया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य दिनेश बियार उपस्थित रहे। वहीं सह मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जिलाध्यक्ष सत्यनारायण पटेल एवं वरिष्ठ नेता राजकुमार सोनी मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथियों में कार्यवाहक प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मंच आनन्द पटेल दयालु, कार्यवाहक प्रदेश सचिव अल्पसंख्यक मंच महताब आलम, कार्यवाहक प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य महिला मंच प्रीति सिंह राजपूत तथा म्योरपुर ब्लॉक प्रमुख मान सिंह गोंड शामिल रहे। बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि दिनेश बियार ने कहा कि परिश्रम और मजदूरी में बड़ा अंतर होता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन के कार्यों में केवल औपचारिकता न निभाकर सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को स्वयं का विश्लेषण करना चाहिए कि वह संगठन के लिए कितना प्रासंगिक और उत्पादक है। उन्होंने कहा कि पार्टी को मजबूत बनाने के लिए नए लोगों तक संगठन की पहुंच बढ़ाना जरूरी है। विशिष्ट अतिथियों ने कहा कि पार्टी के सिद्धांतों एवं नेतृत्व के मार्गदर्शन में कार्य करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाया जा सकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता की समस्याओं को प्राथमिकता से सुनने और उनके समाधान के लिए सक्रिय रहने की अपील की। साथ ही आगामी कार्यक्रमों एवं चुनावी तैयारियों में सक्रिय भूमिका निभाने पर जोर दिया। जिलाध्यक्ष अंजनी पटेल ने पिछले माह किए गए कार्यों की समीक्षा करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाना संगठन की प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने सभी जोन एवं सेक्टर पदाधिकारियों को समन्वय बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए। बैठक में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पदाधिकारियों को सम्मानित भी किया गया। राबर्ट्सगंज विधानसभा में सर्वश्रेष्ठ मासिक बैठक आयोजित करने पर विधानसभा अध्यक्ष पुष्पराज सिंह पटेल एवं सह प्रभारी सुरेन्द्र राजपूत को सम्मानित किया गया। वहीं शक्तिनगर जोन में उत्कृष्ट बैठक आयोजन के लिए जोन अध्यक्ष सुशील शर्मा एवं प्रीति सिंह राजपूत को सम्मानित किया गया। व्यापार मंच की उत्कृष्ट बैठक के लिए जिलाध्यक्ष राहुल पांडेय एवं प्रभारी महेंद्र पटेल को माला एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान रविशंकर सिंहा को सांस्कृतिक मंच का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। वहीं रेणुकूट निवासी प्रतिष्ठित समाजसेवी संजय सोनी ने अपने समर्थकों के साथ पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। बैठक में जिला महासचिव शिवदत्त दूबे, जिला कोषाध्यक्ष चंद्रशेखर पटेल, महिला मंच जिलाध्यक्ष स्नेहलता पांडेय, शिक्षक मंच जिलाध्यक्ष सर्वेश पटेल, आईटी मंच जिलाध्यक्ष दीपु पटेल, बौद्धिक मंच जिलाध्यक्ष आजाद पटेल, चिकित्सा मंच जिलाध्यक्ष अरुण पटेल सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Views: 3
Previous Post

संगठन की मजबूती पर जोर, चोपन मंडल की मासिक बैठक संपन्न।

Next Post

शूटिंग तक पहुंची 5 फिल्में, 8 स्टार ने जमकर पसीना भी बहाया, फिर भी थिएटर तक नहीं पहुंचीं… हुईं डिब्बाबंद

Shantosh Mishra

Shantosh Mishra

Next Post
शूटिंग तक पहुंची 5 फिल्में, 8 स्टार ने जमकर पसीना भी बहाया, फिर भी थिएटर तक नहीं पहुंचीं… हुईं डिब्बाबंद

शूटिंग तक पहुंची 5 फिल्में, 8 स्टार ने जमकर पसीना भी बहाया, फिर भी थिएटर तक नहीं पहुंचीं... हुईं डिब्बाबंद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • सीआईएसएफ का बड़ा पुनर्गठन, आज से लागू हुई नई सुरक्षा व्यवस्था ।।
  • अज्ञात व्यक्ति का रेलवे ट्रैक पर मिला कटा हुआ शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस।
  • अज्ञात व्यक्ति का रेलवे ट्रैक पर मिला कटा हुआ शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस।
  • आत्मीयता और अपनत्व के बीच यादगार बना दीपावली मिलन समारोह, शान्तनु शुक्ला ने जताया सभी का आभार।
  • नोएडा में पत्रकारिता जगत का अनूठा दीपावली मिलन, जहां न कोई मेजबान था और न कोई मेहमान।

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश

    सीआईएसएफ का बड़ा पुनर्गठन, आज से लागू हुई नई सुरक्षा व्यवस्था ।।

    by Shantosh Mishra
    November 1, 2026
    0

    संवाददाता। विशाल गुप्ता। बिजली, कोयला, इस्पात और बंदरगाहों समेत महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा अब सेक्टर आधारित निगरानी के दायरे में...

    Recent News

    सीआईएसएफ का बड़ा पुनर्गठन, आज से लागू हुई नई सुरक्षा व्यवस्था ।।

    November 1, 2026

    अज्ञात व्यक्ति का रेलवे ट्रैक पर मिला कटा हुआ शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस।

    November 1, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News