
ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।
चोपन। राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशानुसार गुरुवार को चोपन मंडल की मासिक बैठक श्याम लॉज में संपन्न हुई। बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों एवं जनसंपर्क अभियान को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक के मुख्य अतिथि पूर्व जिला अध्यक्ष ओमकार केसरी एवं जिला अध्यक्ष नंदलाल गुप्ता रहे। वहीं जिला मंत्री एवं मंडल प्रवासी मनोज सोनकर की विशेष उपस्थिति रही। बैठक की अध्यक्षता भगवानदास संजय केसरी ने की। इस अवसर पर वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। साथ ही आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं से सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की गई। बैठक में नागेश्वर प्रसाद गोंड़, विकास चौबे, मनीष तिवारी, विमलेश मौर्य, धर्मेंद्र जायसवाल, धर्मशिला, अनिल पाठक, हिमांशु प्रियदर्शी, शबनम मिश्रा, रश्मि खरवार, आरती चौबे, रामकुमार सोनी, विशाल विश्वकर्मा, आलोक पांडे, कमलेश चौबे, जितेंद्र पाठक, विनय तिवारी, अरविंद जायसवाल, दिलीप जायसवाल, दिलीप सिंह, मुकेश पाठक, रामबली सिंह, रामदुलार, सुभाष साहनी, अभिषेक केसरी, संतोष जायसवाल, अमरपालिका, रामलाल अगरिया, बच्चा सिंह, धूलेश गोंड, शारदा सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।