
ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा जनपद में अपराध एवं अवैध गोवंश तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने हेतु दिए गए निर्देशों के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक ऋषभ रुणवाल के मार्गदर्शन में तथा क्षेत्राधिकारी दुद्धी राजेश कुमार राय के पर्यवेक्षण एवं थानाध्यक्ष विण्ढमगंज के नेतृत्व में थाना विण्ढमगंज पुलिस द्वारा महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई। दिनांक 06.05.2026 को उ0नि0 जयप्रकाश यादव मय पुलिस बल द्वारा कोन मोड़, वहद ग्राम सलैयाडीह के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के दौरान एक पिकअप वाहन संख्या UP64H6540 को रोककर तलाशी ली गई। वाहन में क्रूरतापूर्वक लदे 06 गोवंश पाए गए, जिनके साथ 02 अभियुक्तों को मौके से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना विण्ढमगंज पर मु0अ0सं0 61/2026 धारा 3/5A/8 गौवध निवारण अधिनियम एवं धारा 11 पशु क्रूरता अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष भेजा गया।अभियुक्तों ने पूछताछ बताया कि वे क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से गोवंशों को एकत्रित कर उन्हें पिकअप वाहन में क्रूरतापूर्वक लादते थे तथा बभनी, म्योरपुर, दुद्धी एवं विण्ढमगंज के रास्ते होते हुए झारखण्ड ले जाया जाता था। झारखण्ड पहुंचने के उपरांत उक्त गोवंशों को आगे वध हेतु बिहार भेजा जाता हैं।
*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण*
01.अरविन्द कुमार गुप्ता पुत्र मेहीलाल गुप्ता, निवासी बरवे टोला झुझवा, थाना बभनी, जनपद सोनभद्र।
02.राजनारायण गोड़ पुत्र गुलाली गोड़, निवासी पोखरा, थाना बभनी, जनपद सोनभद्र।
*बरामदगी विवरण**–
• 01 गाय
• 05 बछिया
• 01 पिकअप वाहन (UP64H6540)
• 02 मोबाइल फोन
• ₹1590 नकद
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम* –
01. शिव कुमार सिंह, थानाध्यक्ष विण्ढमगंज जनपद सोनभद्र।
02. उ0नि0 जयप्रकाश यादव थाना विण्ढमगंज जनपद सोनभद्र।
03. का0 भूपेन्द्र पाण्डेय थाना विण्ढमगंज जनपद सोनभद्र।
04. का0 अजय थाना विण्ढमगंज जनपद सोनभद्र।
05. वाहन चालक फिरोज अहमद थाना विण्ढमगंज जनपद सोनभद्र।
जनपद पुलिस द्वारा अवैध गोवंश तस्करी के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी है तथा ऐसे अपराधियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है।