
ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।
रात्रि गश्त पर तैनात PRV का निरीक्षण कर दिए गए आवश्यक निर्देश।
सोनभद्र। आज दिनांक 06.05.2026 को पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा थाना रामपुर बरकोनिया का रात्रिकालीन आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय, अभिलेखों के रख-रखाव, मालखाना, हवालात, सीसीटीवी व्यवस्था, थाना परिसर, भोजनालय, शस्त्रागार, बैरक एवं साफ-सफाई सहित समस्त व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया गया।

निरीक्षण के क्रम में अभिलेखों को अद्यतन एवं सुव्यवस्थित रखने, थाना परिसर में स्वच्छता बनाए रखने, अनुशासन एवं समयबद्ध कार्य निष्पादन सुनिश्चित करने हेतु संबंधित अधिकारी/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।मिशन शक्ति केन्द्र एवं महिला हेल्प डेस्क की समीक्षा करते हुए महिला संबंधी अपराधों में त्वरित, निष्पक्ष एवं संवेदनशील कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही पीड़ितों को प्राथमिकता के आधार पर त्वरित एवं सम्मानजनक सहायता उपलब्ध कराने पर विशेष बल दिया गया। साइबर हेल्प डेस्क का निरीक्षण करते हुए साइबर अपराधों एवं ऑनलाइन फ्रॉड से संबंधित शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही, पीड़ितों को शीघ्र सहायता प्रदान करने तथा आमजन को जागरूक करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान मार्ग में रात्रि गश्त पर तैनात PRV को चेक किया गया तथा सतर्कता के साथ ड्यूटी निर्वहन हेतु निर्देशित किया गया पुलिस अधीक्षक द्वारा जनसामान्य की समस्याओं के त्वरित निस्तारण, पारदर्शी पुलिसिंग एवं संवेदनशील व्यवहार को सर्वोच्च प्राथमिकता देने हेतु निर्देशित किया गया। इसके अतिरिक्त थाना में नियुक्त रिक्रूट आरक्षियों के कार्यों की समीक्षा कर उन्हें अनुशासन, सतर्कता एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने हेतु निर्देशित किया गया।