• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Sunday, June 21, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

मातम में बदली खुशियां…हमीरपुर में डूबी नाव, 6 लोग लापता, 3 को बचाया गया, शादी में आए थे सभी

admin by admin
May 7, 2026
in उत्तर प्रदेश
0 0
0
मातम में बदली खुशियां…हमीरपुर में डूबी नाव, 6 लोग लापता, 3 को बचाया गया, शादी में आए थे सभी


Last Updated:May 06, 2026, 22:44 IST

Hamirpur News : शादी समारोह में शामिल होने आए रिश्तेदार यमुना नदी के टापू पर तरबूज लेने गए थे. नाव में सवार 9 लोगों में से 6 के डूबने की आशंका जताई जा रही है. वापसी के दौरान नाव चला रहा युवक मोबाइल पर बात करने लगा, जिससे नाव का संतुलन बिगड़ गया और नाव पलट गई. दो लोगों की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया है. सीएम योगी ने मामले का संज्ञान लेकर अधिकारियों से रेस्क्यू में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं. 

मातम में बदली खुशियां...हमीरपुर में डूबी नाव, 6 लोग लापता, शादी में आए थे सभीZoom

हमीरपुर. यूपी के हमीरपुर में बड़ा हदासा हो गया है. यमुना नदी में नाव डूबने से कई लोग लापता हैं. नाव पर महिलाओं और बच्चों समेत करीब 9 लोग सवार थे. नाव अचानक नदी में डूब गई. एक लड़की और एक लड़के को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है. हादसे में पांच से छह लोगों के लापता होने की सूचना है. कहा जा रहा है कि शादी समारोह में शामिल होने आए रिश्तेदार यमुना नदी के टापू पर ककड़ी, तरबूज और सब्जी लेने गए थे. सूचना मिलते ही कुरारा पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची. एनडीआरएफ टीम को सूचना दे दी गई है. गोताखोरों की मदद से लापता लोगों की तलाश जारी है. देर शाम हुए हादसे में ग्रामीणों में हड़कंप मच गया. मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई. मामला कुरारा थाना इलाके के भौली ग्राम पंचायत के मजरा कुतुबपुर पटिया का है. सीएम योगी ने मामले का संज्ञान लेकर अधिकारियों से रेस्क्यू में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं.

मोबाइल पर बात करते हादसा

घटना बुधवार रात की है. नाव में सवार 9 लोगों में से 6 के डूबने की आशंका जताई जा रही है. सभी लोग तरबूज लेने के लिए नदी पार कर रहे थे, तभी यह उनकी नाव पलट गई. सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई और लापता लोगों की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कराया गया. जानकारी के मुताबिक, कुरारा थाना क्षेत्र के भौली गांव के मजरा कोतुपुर पटिया में श्रीपाल की बेटी की शादी थी. विदाई के बाद शाम के समय परिजन और रिश्तेदार यमुना नदी पार कर तरबूज खाने गए थे. वापसी के दौरान नाव चला रहा युवक मोबाइल पर बात करने लगा, जिससे नाव का संतुलन बिगड़ गया और नाव पलट गई. नाव में सवार सभी लोग नदी में गिर गए. हादसे के बाद किसी तरह तीन लोग तैरकर बाहर निकलने में सफल रहे, जबकि छह लोग अब भी लापता हैं. बाहर निकाले गए घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से दो लोगों की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया है.

घरों में कोहराम

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आ गया. SDM अभिषेक कुमार और सीओ राजेश कमल समेत पुलिस बल मौके पर पहुंचे. गोताखोरों की टीम के साथ-साथ NDRF को भी बुलाया गया है और नदी में लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. इस हादसे के बाद पूरे गांव में शोक और अफरा-तफरी का माहौल है. जिन परिवारों के सदस्य लापता हैं, उनके घरों में कोहराम मचा हुआ है. प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि जल्द से जल्द सभी लापता लोगों की तलाश की जाएगी. हादसे वाली नाव पर 9 वर्षीय रानी पुत्री बच्चन निषाद, 9 वर्षीय आकांक्षा पुत्री रामहेत निवासी जलाला, 25 वर्षीय ब्रजरानी पत्नी पप्पू निवासी मनकी, 5 वर्षीय लव्यांश पुत्री विष्णु मनकी, 5 वर्षीय गोरेलाल पुत्र महेश निवासी घाटमपुर, 11 वर्षीय आदित्य पुत्र महेश निवासी घाटमपुर, विष्णु पुत्र रामस्वरूप, रिंकू पुत्री राजू, पारुल पुत्री बउआ सवार थे. इनमें से तीन लोग तैरकर बाहर निकल आए, जबकि 6 यमुना नदी में डूब गए.

About the Author

authorimg

Priyanshu Gupta

प्रियांशु गुप्‍ता बीते 10 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म का ककहरा सीख अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. य…और पढ़ें

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Location :

Hamirpur,Uttar Pradesh



Source link

Previous Post

100 करोड़ी मूवी देने वाली पहली हीरोइन, 2 साल में दी लगातार 3 सुपरहिट, करियर के पीक पर हुई गायब

Next Post

दंगल फिल्म जैसी है इस बाप-बेटी की जोड़ी! पिता बने कोच.. गांव की मिट्टी से निकलकर माधुरी ने लगा दी मेडल की झड़ी

admin

admin

Next Post
दंगल फिल्म जैसी है इस बाप-बेटी की जोड़ी! पिता बने कोच.. गांव की मिट्टी से निकलकर माधुरी ने लगा दी मेडल की झड़ी

दंगल फिल्म जैसी है इस बाप-बेटी की जोड़ी! पिता बने कोच.. गांव की मिट्टी से निकलकर माधुरी ने लगा दी मेडल की झड़ी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • Neeraj Chopra Doha Diamond League LIVE: नीरज चोपड़ा ने तोड़ा दिल, चौथे नंबर पर रहा भारतीय स्टार, 88.68 मीटर के साथ श्रीलंका के पथिरागे के नाम गोल्ड
  • Aaj Ka Vrishabh Rashifal : पार्टनर से होगी तू-तू मैं-मैं, क्या आज वृषभ राशि के लिए आफतों का दिन?
  • क्या मां बनने वाली हैं सामंथा रूथ प्रभु? वायरल वीडियो में दिखा बेबी बंप? फैंस देने लगे बधाइयां
  • केंद्रीय मंत्री ने विकास योजनाओं का किया बखान, सोनभद्र की प्रगति पर जताया भरोसा।
  • सोनभद्र के समग्र विकास हेतु नेटवर्क, पर्यटन एवं स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने के निर्देश।

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • देवरिया
    • बॉलीवुड
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • वाराणसी
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    Neeraj Chopra Doha Diamond League LIVE: नीरज चोपड़ा ने तोड़ा दिल, चौथे नंबर पर रहा भारतीय स्टार, 88.68 मीटर के साथ श्रीलंका के पथिरागे के नाम गोल्ड

    Neeraj Chopra Doha Diamond League LIVE: नीरज चोपड़ा ने तोड़ा दिल, चौथे नंबर पर रहा भारतीय स्टार, 88.68 मीटर के साथ श्रीलंका के पथिरागे के नाम गोल्ड

    by admin
    June 21, 2026
    0

    Doha diamond league Neeraj Chopra LIVE: नीरज चोपड़ा ने शुक्रवार की देर रात 2026 दोहा डायमंड लीग में चौथी पोजिशन...

    Recent News

    Neeraj Chopra Doha Diamond League LIVE: नीरज चोपड़ा ने तोड़ा दिल, चौथे नंबर पर रहा भारतीय स्टार, 88.68 मीटर के साथ श्रीलंका के पथिरागे के नाम गोल्ड

    Neeraj Chopra Doha Diamond League LIVE: नीरज चोपड़ा ने तोड़ा दिल, चौथे नंबर पर रहा भारतीय स्टार, 88.68 मीटर के साथ श्रीलंका के पथिरागे के नाम गोल्ड

    June 21, 2026
    Aaj Ka Vrishabh Rashifal : पार्टनर से होगी तू-तू मैं-मैं, क्या आज वृषभ राशि के लिए आफतों का दिन?

    Aaj Ka Vrishabh Rashifal : पार्टनर से होगी तू-तू मैं-मैं, क्या आज वृषभ राशि के लिए आफतों का दिन?

    June 21, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News