
ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक ऋषभ रुणवाल के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी राजेश कुमार राय के कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक बभनी के नेतृत्व में थाना बभनी पुलिस टीम द्वारा उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की गई। दिनांक 05.05.2026 को थाना बभनी पर पंजीकृत मु0अ0सं0-0092/2026 धारा 108, 352 बीएनएस में वांछित चल रहे, 01 नफर अभियुक्त को मुखबिर की सूचना पर उसके घर ग्राम घघरा (चकेलवा), थाना बभनी, जनपद सोनभद्र से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गया।
गिरफ्तार अभियुक्त
- बसंत पुत्र सरजू प्रसाद, निवासी – ग्राम घघरा (चकेलवा), थाना बभनी, जनपद सोनभद्र
उम्र – लगभग 29 वर्ष
अभियुक्त से संबंधित विवरण
- मु0अ0सं0-92/2026 धारा 108, 352 बीएनएस, थाना बभनी, जनपद सोनभद्र
गिरफ्तार करने वाली टीम - प्र0नि0 दिन्नू प्रसाद यादव, थाना बभनी, जनपद सोनभद्र
- उ0नि0 मक्खन लाल, थाना बभनी, जनपद सोनभद्र
- हे0का0 राम आशीष यादव, थाना बभनी, जनपद सोनभद्र
- आरक्षी सुधीर यादव, थाना बभनी, जनपद सोनभद्र
जनपद पुलिस द्वारा अपराधियों के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी है तथा ऐसे अभियुक्तों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।