
ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक सतेन्द्र राय, थाना शक्तिनगर के नेतृत्व में थाना शक्तिनगर पुलिस द्वारा उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की गई।
दिनांक 04.05.2026 को प्रभारी चौकी बीना उ0नि0 अजय कुमार श्रीवास्तव मय पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर भैरवा रेलवे लाइन के पास घेराबंदी कर एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 01 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ पूछताछ में अभियुक्त द्वारा उक्त गांजा को बिक्री हेतु ले जाना स्वीकार किया गया। उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के संबंध में थाना शक्तिनगर पर मु0अ0सं0-86/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*
01. बीजेंद्र कुमार गुप्ता पुत्र लाला गुप्ता निवासी – बरवानी, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र
*अभियुक्त का आपराधिक इतिहास*
01. मु0अ0सं0-306/2001 धारा 498A, 304B भा0द0वि0 व 3/4 डीपी एक्ट थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र।
*वांछित अभियुक्ता-*
01. क्रांति देवी पत्नी शिवशंकर निवासी – ग्राम जमसीला, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र
*बरामदगी का विवरण*
01 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा
*गिरफ्तार करने वाली टीम*
01. उ0नि0 अजय कुमार श्रीवास्तव, प्रभारी चौकी बीना, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र
02. का0 सत्यम कुमार सरोज, पुलिस चौकी बीना, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र
जनपद पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी है तथा ऐसे अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।