• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Saturday, August 1, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

मण्डलायुक्त ने विकास कार्यों का किया व्यापक निरीक्षण, गुणवत्ता व समयबद्धता सुनिश्चित करने के दिये निर्देश।

Shantosh Mishra by Shantosh Mishra
May 4, 2026
in सोनभद्र
0 0
0

ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।

सोनभद्र। मण्डलायुक्त विन्ध्यांचल मण्डल राजेश प्रकाश ने जनपद में संचालित विभिन्न योजनाओं एवं निर्माणाधीन परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण कर उनकी प्रगति का विस्तृत जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित समयावधि में उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराए जाएं तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता को गंभीरता से लिया जाएगा मण्डलायुक्त ने 48 आईआर वाहिनी परिसर में टाइप-ए के 16 आवासों के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति, गुणवत्ता, सामग्री के उपयोग एवं तकनीकी मानकों का बारीकी से परीक्षण किया। उन्होंने यू0पी0आर0एन0 एन0 उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण निगम के अधिशासी अभियन्ता को निर्देशित करते हुए कहा कि कार्य में तेजी लाई जाए तथा निर्धारित समयसीमा के भीतर इसे पूर्ण किया जाए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि किसी भी स्तर पर लापरवाही या कार्य में देरी पाई गई तो संबंधित ठेकेदार के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करते हुए उसे ब्लैकलिस्टेड किया जाएगा। इसके साथ ही मण्डलायुक्त ने नवीन समेकित विशेष माध्यमिक विद्यालय के निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय भवन के निर्माण में गुणवत्ता, सुरक्षा मानकों एवं उपयोगिता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए, ताकि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षिक वातावरण उपलब्ध कराया जा सके। निर्माण कार्य में तेजी लाने हेतु उन्होंने श्रमिकों की संख्या बढ़ाने तथा संसाधनों का समुचित उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
निरीक्षण के दौरान मण्डलायुक्त ग्राम पंचायत नई पहुंचे, जहां उन्होंने अस्थायी गोवंश आश्रय स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने पशुओं के रख-रखाव, साफ-सफाई, पेयजल एवं चारे की व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि पशुओं को पर्याप्त मात्रा में स्वच्छ पेयजल एवं भूसा उपलब्ध कराया जाए। साथ ही उन्होंने निर्देश दिया कि नेपियर घास की खेती को बढ़ावा देकर हरे चारे की सतत उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, जिससे गोवंश के स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सुधार हो सके मण्डलायुक्त ने पटवध पेयजल समूह योजना, हिन्दुआरी का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पेयजल आपूर्ति की स्थिति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों से विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी गांवों में नियमित, स्वच्छ एवं निर्बाध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाए तथा जहां कहीं भी तकनीकी या संचालन संबंधी समस्याएं हों, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर तत्काल दूर किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि पेयजल से संबंधित शिकायतों का त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, जिससे आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
मण्डलायुक्त ने समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे शासन की मंशा के अनुरूप योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता, जवाबदेही एवं गुणवत्ता को सर्वाेच्च प्राथमिकता दें। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी नियमित रूप से स्थलीय निरीक्षण करें, प्रगति की सतत समीक्षा करें तथा यह सुनिश्चित करें कि विकास कार्यों का लाभ समय पर आम जनता तक पहुंचे।  निरीक्षण के दौरान जिला विकास अधिकारी हेमन्त कुमार सिंह, डी0सी0 मनरेगा रविन्द्र वीर सिंह, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी अजय कुमार मिश्रा, संयुक्त विकास आयुक्त रमेश चन्द्र एवं सम्बन्धित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Previous Post

चोपन नगर पंचायत में मनोनीत सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न।

Next Post

सीएम डैशबोर्ड समीक्षा में मण्डलायुक्त ने पेयजल आपूर्ति, गड्ढों की मरम्मत व जन शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा।

Shantosh Mishra

Shantosh Mishra

Next Post

सीएम डैशबोर्ड समीक्षा में मण्डलायुक्त ने पेयजल आपूर्ति, गड्ढों की मरम्मत व जन शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • रास्ते में खत्म हो गई एंबुलेंस की ऑक्सीजन, बेटे ने मां की गोद में तड़प-तड़पकर तोड़ दिया दम; VIDEO, Madhya-pradesh Hindi News
  • देवरिया में तड़तड़ाई पुलिस की गोलियां, यूपी पुलिस हाफ एनकाउंटर में दो लुटेरे गिरफ्तार, Uttar-pradesh Hindi News
  • सिंगरौली के नवानगर वार्ड में एक महीने में उखड़ी सड़क, महापौर के निरीक्षण के बाद निगम कमिश्नर का नोटिस, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज
  • PM मोदी से मिले छत्तीसगढ़ के CM, राज्य के विकास और बस्तर विजन पर की चर्चा; तीन बड़े प्रोजेक्ट पर मांगी मदद, Chhattisgarh Hindi News
  • अवैध कोयला कारोबार मामले में झारखंड में 30 से ज्यादा जगह पर ED की छापेमारी, 600 करोड़ की संपत्ति का पता चला, Jharkhand Hindi News

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    रास्ते में खत्म हो गई एंबुलेंस की ऑक्सीजन, बेटे ने मां की गोद में तड़प-तड़पकर तोड़ दिया दम; VIDEO, Madhya-pradesh Hindi News

    रास्ते में खत्म हो गई एंबुलेंस की ऑक्सीजन, बेटे ने मां की गोद में तड़प-तड़पकर तोड़ दिया दम; VIDEO, Madhya-pradesh Hindi News

    by admin
    August 1, 2026
    0

    संक्षिप्त विवरण मोहम्मद आजम पिछले 3.5 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम...

    Recent News

    रास्ते में खत्म हो गई एंबुलेंस की ऑक्सीजन, बेटे ने मां की गोद में तड़प-तड़पकर तोड़ दिया दम; VIDEO, Madhya-pradesh Hindi News

    रास्ते में खत्म हो गई एंबुलेंस की ऑक्सीजन, बेटे ने मां की गोद में तड़प-तड़पकर तोड़ दिया दम; VIDEO, Madhya-pradesh Hindi News

    August 1, 2026
    देवरिया में तड़तड़ाई पुलिस की गोलियां, यूपी पुलिस हाफ एनकाउंटर में दो लुटेरे गिरफ्तार, Uttar-pradesh Hindi News

    देवरिया में तड़तड़ाई पुलिस की गोलियां, यूपी पुलिस हाफ एनकाउंटर में दो लुटेरे गिरफ्तार, Uttar-pradesh Hindi News

    August 1, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News