• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Saturday, May 9, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

सीएम डैशबोर्ड समीक्षा में मण्डलायुक्त ने पेयजल आपूर्ति, गड्ढों की मरम्मत व जन शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा।

Shantosh Mishra by Shantosh Mishra
May 4, 2026
in सोनभद्र
0 0
0

ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।

सोनभद्र। मण्डलायुक्त विन्ध्यांचल मण्डल राजेश प्रकाश ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में सीएम डैशबोर्ड के अंतर्गत संचालित फ्लैगशिप कार्यक्रमों एवं जन शिकायतों के निस्तारण की गहन समीक्षा की। बैठक के दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की ढिलाई स्वीकार नहीं की जाएगी और सभी कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण किए जाएं। मण्डलायुक्त ने हर घर को नल से जल योजना की समीक्षा करते हुए विशेष रूप से निर्देशित किया कि पाइप लाइन बिछाने के दौरान जहां-जहां गड्ढे खोदे गए हैं, उनकी मरम्मत संबंधित कार्यदायी संस्था द्वारा प्राथमिकता के आधार पर तत्काल सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि अधूरे कार्यों एवं सड़कों की खराब स्थिति के कारण आमजन को होने वाली असुविधा को गंभीरता से लिया जाए तथा इसे शीघ्र ठीक कराया जाए। उन्होंने जल जीवन मिशन के अंतर्गत संचालित कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि जिन गांवों में पेयजल आपूर्ति प्रारंभ हो चुकी है, वहां इसकी गुणवत्ता, नियमितता एवं प्रभावशीलता की जांच के लिए जनपद स्तरीय अधिकारियों की टीम गठित की जाए। यह टीम गांवों का स्थलीय भ्रमण कर वास्तविक स्थिति का आकलन करेगी और अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। उन्होंने निर्देश दिया कि निरीक्षण के लिए जाने वाली टीम अपने भ्रमण कार्यक्रम की पूर्व सूचना संबंधित जनप्रतिनिधियों को अवश्य उपलब्ध कराए। मण्डलायुक्त ने कहा कि इस पूरी प्रक्रिया की निगरानी मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा की जाएगी, जिसमें अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे), अधिशासी अभियन्ता जल निगम तथा जिला पंचायत राज अधिकारी को सम्मिलित किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि पेयजल आपूर्ति से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत लंबित नहीं रहनी चाहिए और उसका त्वरित निस्तारण किया जाए। बैठक में पेंशन योजनाओं की भी समीक्षा की गई, मण्डलायुक्त ने निर्देशत किया कि लाभार्थियों द्वारा प्रस्तुत आवेदनों की गंभीरता से जांच की जाए। यदि किसी आवेदन में कोई त्रुटि या कमी पाई जाती है, तो संबंधित आवेदक को तत्काल सूचित किया जाए, ताकि वह समय रहते सुधार कर सके और योजना का लाभ प्राप्त कर सके। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी पात्र व्यक्ति योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। मण्डलायुक्त ने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि वे अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी, पारदर्शिता एवं संवेदनशीलता के साथ करें। उन्होंने कहा कि जन शिकायतों के निस्तारण में गुणवत्ता एवं समयबद्धता दोनों का विशेष ध्यान रखा जाए और शिकायतकर्ता को संतोषजनक समाधान प्रदान किया जाए। बैठक के दौरान जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने मण्डलायुक्त को आश्वस्त किया कि उनके द्वारा दिए गए सभी निर्देशों का पालन सुनिश्चित किया जाएगा उन्होंने कहा कि जनपद स्तर पर सभी विभाग समन्वय स्थापित करते हुए योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में तेजी लाएंगे और जन समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करेंगे। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 वागीश कुमार शुक्ला, संयुक्त विकास आयुक्त रमेश चन्द्र, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे रोहित यादव, जिला विकास अधिकारी हेमंत कुमार सिंह, डीसी मनरेगा रविन्द्र वीर सिंह सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Previous Post

मण्डलायुक्त ने विकास कार्यों का किया व्यापक निरीक्षण, गुणवत्ता व समयबद्धता सुनिश्चित करने के दिये निर्देश।

Next Post

जनगणना कर रहे कोटवार पर जानलेवा हमला, कुल्हाड़ी-लाठी से घायल, 6 आरोपी फरार

Shantosh Mishra

Shantosh Mishra

Next Post
जनगणना कर रहे कोटवार पर जानलेवा हमला, कुल्हाड़ी-लाठी से घायल, 6 आरोपी फरार

जनगणना कर रहे कोटवार पर जानलेवा हमला, कुल्हाड़ी-लाठी से घायल, 6 आरोपी फरार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • अंडर-17 महिला एशियाई कप के क्वार्टर फाइनल में पहुंचकर भारत ने रचा इतिहास, फीफा वर्ल्ड कप में जगह बनने से एक जीत दूर
  • सुवेंदु अधिकारी के करीबी चंद्रनाथ रथ की हत्या के तार UP से जुड़े, जांच के लिए संभल-बदायूं पहुंची बंगाल पुलिस
  • सेलिना जेटली के पति पर घरेलू हिंसा का आरोप, पीटर हाग के खिलाफ एफआईआर दर्ज, ‘लुक आउट सर्कुलर’ भी जारी
  • दुद्धी पुलिस द्वारा अलग अलग मुकदमें में 2 अभियुक्त गिरफ्तार।
  • विस्तारित क्षेत्र में विकास कार्यों का शिलान्यास, पेयजल पाइपलाइन व सड़क निर्माण शुरू।

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • देवरिया
    • बॉलीवुड
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • वाराणसी
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    अंडर-17 महिला एशियाई कप के क्वार्टर फाइनल में पहुंचकर भारत ने रचा इतिहास, फीफा वर्ल्ड कप में जगह बनने से एक जीत दूर

    अंडर-17 महिला एशियाई कप के क्वार्टर फाइनल में पहुंचकर भारत ने रचा इतिहास, फीफा वर्ल्ड कप में जगह बनने से एक जीत दूर

    by admin
    May 9, 2026
    0

    Last Updated:May 08, 2026, 21:24 ISTIndia beat Lebanon: भारतीय महिला फुटबॉल टीम ने लेबनान को 4-0 से हराकर एएफसी अंडर-17...

    Recent News

    अंडर-17 महिला एशियाई कप के क्वार्टर फाइनल में पहुंचकर भारत ने रचा इतिहास, फीफा वर्ल्ड कप में जगह बनने से एक जीत दूर

    अंडर-17 महिला एशियाई कप के क्वार्टर फाइनल में पहुंचकर भारत ने रचा इतिहास, फीफा वर्ल्ड कप में जगह बनने से एक जीत दूर

    May 9, 2026
    सुवेंदु अधिकारी के करीबी चंद्रनाथ रथ की हत्या के तार UP से जुड़े, जांच के लिए संभल-बदायूं पहुंची बंगाल पुलिस

    सुवेंदु अधिकारी के करीबी चंद्रनाथ रथ की हत्या के तार UP से जुड़े, जांच के लिए संभल-बदायूं पहुंची बंगाल पुलिस

    May 9, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News