
संवाददाता। राजन जायसवाल।
सोनभद्र। जनपद के कोन थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक गंभीर मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुकदमा संख्या 82/2026, धारा 65(1) BNS एवं 3/4(2) POCSO एक्ट के तहत थाना कोन में दर्ज मामले में पुलिस ने नामजद आरोपी सिकेश पासवान पुत्र संतोष पासवान निवासी पीपरखाड़, कोन, सोनभद्र को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार मामला नाबालिग से संबंधित गंभीर अपराध का है, जिसके चलते संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी की तलाश कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय भेज दिया गया है। वहीं, मामले की आगे की जांच जारी है। इस कार्रवाई को लेकर क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता की सराहना की जा रही है।