• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Tuesday, September 22, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

नहीं बदला जाएगा रेसलिंग टूर्नामेंट का वेन्यू, विनेश फोगाट के विस्फोटक दावे के 4 घंटे बाद आया डब्ल्यूएफआई का जवाब

admin by admin
May 4, 2026
in खेल
0 0
0
नहीं बदला जाएगा रेसलिंग टूर्नामेंट का वेन्यू, विनेश फोगाट के विस्फोटक दावे के 4 घंटे बाद आया डब्ल्यूएफआई का जवाब


Last Updated:May 03, 2026, 19:30 IST

WFI President Sanjay Singh Guarantees Vinesh Phogats Safety: गोंडा में होने वाले नेशनल कुश्ती टूर्नामेंट को लेकर विवाद बढ़ गया है. विनेश फोगाट ने सुरक्षा और पक्षपात की आशंका में स्थल बदलने की मांग की, जिसे डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष संजय सिंह ने ठुकराते हुए खुद सुरक्षा की गारंटी ली है. वहीं, विनेश ने चेतावनी दी है कि किसी भी अप्रिय घटना के लिए सरकार जिम्मेदार होगी. 10-12 मई तक होने वाले इस टूर्नामेंट में विनेश 57 किलो वर्ग में हिस्सा लेंगी.

नहीं बदला जाएगा रेसलिंग टूर्नामेंट का वेन्यू, विनेश के दावे के बाद WFI का जवाबZoom

डब्ल्यूएफआई के अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि वेन्यू नहीं बदला जाएगा.

नई दिल्ली.  भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष संजय सिंह ने साफ कहा कि गोंडा में होने वाले नेशनल  ओपन रैंकिंग टूर्नामेंट का स्थान नहीं बदला जाएगा. और उन्होंने विनेश फोगाट की सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी ली है. ये भरोसा तब दिया गया जब विनेश की सुरक्षा और पक्षपात को लेकर चिंता जताई जा रही थी. विनेश ने रविवार को चेतावनी दी कि अगर गोंडा में होने वाले टूर्नामेंट के दौरान उनके या उनकी टीम के साथ कुछ गलत होता है तो इसके लिए भारत सरकार जिम्मेदार होगी. साथ ही उन्होंने मुकाबलों में पक्षपात की भी आशंका जताई. विनेश ने करीब 18 महीने बाद वापसी से पहले एक वीडियो में कहा कि बृज भूषण शरण सिंह से जुड़े स्थान पर होने वाली प्रतियोगिता के नतीजों पर डब्ल्यूएफआई के पूर्व अध्यक्ष के करीबी लोग असर डाल सकते हैं.

संजय सिंह (Sanjay Singh) ने कहा, ‘अगर विनेश को अपनी सुरक्षा की चिंता है तो मैं उन्हें भरोसा दिलाता हूं कि मैं खुद इसकी गारंटी लेता हूं. हमारे पास यूडब्ल्यूडब्ल्यू (UWWW) से मान्यता प्राप्त रेफरी हैं और सभी मुकाबलों की रिकॉर्डिंग होती है, इसलिए पक्षपात की कोई गुंजाइश नहीं है.’ उन्होंने कहा, ‘ये ओपन टूर्नामेंट है, जरूरी नहीं है. इसमें भाग लेना या न लेना विनेश फोगाट (Vinesh Phogat) का फैसला है. हम आयोजन स्थल नहीं बदलेंगे.’ टूर्नामेंट 10 से 12 मई तक चलेगा. पहले दिन पुरुषों के फ्रीस्टाइल ट्रायल होंगे, फिर ग्रीको-रोमन (11 मई) और महिलाओं की स्पर्धा (12 मई) होगी. विनेश 57 किलो वर्ग में उतरेंगी. उन्होंने दिन में अपनी चिंता जाहिर की थी.

डब्ल्यूएफआई के अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि वेन्यू नहीं बदला जाएगा.

विनेश ने कहा, ‘अगर प्रतियोगिता के दौरान मेरे या मेरी टीम के साथ कुछ गलत होता है तो इसके लिए भारत सरकार जिम्मेदार होगी.’ उन्होंने मीडिया और खेल जगत से पारदर्शिता के लिए आयोजन स्थल पर मौजूद रहने की अपील की. विनेश ने कहा, ‘ये टूर्नामेंट ऐसी जगह हो रहा है जहां उनका (बृज का) काफी असर है. कौन रेफरी होगा, कितने अंक मिलेंगे, मैट चेयरमैन कौन होगा. सब उनके और उनके लोगों के हाथ में है.’ डब्ल्यूएफआई के एक अधिकारी ने कहा, ‘क्या आपको लगता है कि 1400 पहलवानों के टूर्नामेंट में भाग लेने और यात्रा व ठहरने की व्यवस्था के बाद आयोजन स्थल बदलना सही होगा? डब्ल्यूएफआई ऐसा क्यों करे और पहलवानों को परेशानी में डाले?’

पिछले कुछ महीनों से अभ्यास कर रही 31 साल की विनेश ने कहा कि वह ईमानदारी से कुश्ती में लौटना चाहती हैं और देश के लिए फिर से मेडल जीतना चाहती हैं, लेकिन निष्पक्ष मुकाबले को लेकर उन्हें शक है. उन्होंने कहा, ‘मुझे कोई खास सुविधा या अलग व्यवहार नहीं चाहिए. बस इतना चाहती हूं कि नतीजे प्रदर्शन के हिसाब से हों.’ विनेश अब नेता भी हैं. उन्होंने अक्टूबर 2024 में कांग्रेस के टिकट पर जुलाना से हरियाणा विधानसभा चुनाव जीता था. विनेश ने ऐसे माहौल में खेलने के मानसिक दबाव की भी बात की, जिसे उन्होंने शत्रुतापूर्ण बताया, क्योंकि वह सिंह के खिलाफ चल रहे यौन उत्पीड़न मामले में शिकायतकर्ता हैं.

विनेश ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का हवाला देते हुए कहा कि हालात के कारण उन्हें खुलकर बोलना पड़ा. उन्होंने कहा, ‘मैं उन छह महिला पहलवानों में से एक हूं जिन्होंने शिकायत की है. मामला अभी कोर्ट में है और गवाहों से पूछताछ चल रही है. ऐसे स्थान पर मुकाबला करना, जहां ज्यादातर लोग उससे जुड़े हैं, मेरे लिए बहुत मानसिक दबाव है.’ विनेश ने कहा, ‘मुझे शक है कि मैं ऐसे माहौल में अपना 100% दे पाऊंगी.’ उन्होंने अधिकारियों पर निष्क्रियता का आरोप लगाया और कहा कि सरकार और खेल मंत्रालय सिर्फ देख रहे थे और सिंह को पूरी छूट दे दी थी.

विनेश गोंडा में महिलाओं के 57 किलो वर्ग में खेलेंगी. इससे पहले वह 50 और 53 किलो वर्ग में खेल चुकी हैं. विनेश ने 2024 पेरिस ओलंपिक में ज्यादा वजन के कारण फाइनल से बाहर होने के बाद से कोई मुकाबला नहीं खेला है. उससे पहले सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर पहलवानों और डब्ल्यूएफआई के बीच लंबे समय तक विवाद रहा था.

About the Author

authorimg

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

कमलेश राय वर्तमान में News18 इंडिया में बतौर चीफ सब-एडिटर कार्यरत हैं. 17 वर्षों से अधिक के अपने सुदीर्घ पत्रकारीय सफर में उन्होंने डिजिटल मीडिया की बारीकियों और खबरों की गहरी समझ के साथ एक विशिष्ट पहचान बनाई ह…और पढ़ें

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Location :

New Delhi,Delhi



Source link

Previous Post

यूपी में चली तबादला एक्सप्रेस, कई जिलों के बदले DM, इस्तीफा देने वाले रिंकू सिंह बनाए गए जालौन के संयुक्त मजिस्ट्रेट

Next Post

कोन पुलिस की कार्रवाई, POCSO एक्ट में आरोपी गिरफ्तार।

admin

admin

Next Post

कोन पुलिस की कार्रवाई, POCSO एक्ट में आरोपी गिरफ्तार।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • बीजपुर पुलिस की कार्रवाई, दो वारंटी गिरफ्तार ।।
  • 150 KG वजन और रेसलमेनिया का खौफनाक रिकॉर्ड… अंडरटेकर का वो अजीब राज, जिससे डरते थे डेडमैन
  • Delhi-NCR Air Pollution News: सितंबर में ही दिल्ली-NCR का फूलने लगा दम, इन 2 शहरों की जहरीली हो गई हवा, सांस लेने में हांफने लगे लोग
  • रणबीर बने राम, सनी बने हनुमान, अब पर्दे पर ‘कर्ण’ बनेगा ये सुपरस्टार, 150 करोड़ी ‘महावीर कर्ण’ की दिखाई झलक
  • नागोया में भारत लगाएगा पदकों का शतक! शूटिंग-एथलेटिक्स से बड़ी उम्मीद, गोल्ड तय करेगा मेडल टेबल में जगह

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश

    बीजपुर पुलिस की कार्रवाई, दो वारंटी गिरफ्तार ।।

    by Shantosh Mishra
    September 22, 2026
    0

    संवाददाता। विशाल गुप्ता। बीजपुर (सोनभद्र) पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन एवं थाना प्रभारी बीजपुर के नेतृत्व में वांछित एवं वारंटियों...

    Recent News

    बीजपुर पुलिस की कार्रवाई, दो वारंटी गिरफ्तार ।।

    September 22, 2026
    150 KG वजन और रेसलमेनिया का खौफनाक रिकॉर्ड… अंडरटेकर का वो अजीब राज, जिससे डरते थे डेडमैन

    150 KG वजन और रेसलमेनिया का खौफनाक रिकॉर्ड… अंडरटेकर का वो अजीब राज, जिससे डरते थे डेडमैन

    September 22, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News