• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Monday, September 21, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

आकाशीय बिजली से दो मासूम बच्चियों की मौत, एक किशोर घायल।

Shantosh Mishra by Shantosh Mishra
May 3, 2026
in सोनभद्र
0 0
0

ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।

बभनी थाना क्षेत्र के चौना गांव में दर्दनाक हादसा, गांव में पसरा मातम।

सोनभद्र। जनपद के बभनी थाना क्षेत्र अंतर्गत चौना गांव में शनिवार शाम मौसम की अचानक बदली करवट ने एक दर्दनाक हादसे को जन्म दे दिया। तेज आंधी और बारिश के दौरान गिरी आकाशीय बिजली की चपेट में आकर दो मासूम बच्चियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक किशोर घायल हो गया। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार शाम क्षेत्र में तेज आंधी और बारिश शुरू हो गई थी। आंधी के चलते गांव में स्थित आम के पेड़ों से बड़ी संख्या में आम नीचे गिर गए थे। इसी दौरान चौना गांव निवासी नौ वर्षीय अर्चना पुत्री विष्णु दयाल तथा आठ वर्षीय आस्था पुत्री राजेश कुमार पेड़ के नीचे गिरे आम चुनने पहुंच गईं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों बच्चियां पेड़ के नीचे आम चुन रही थीं, तभी अचानक तेज चमक और जोरदार गर्जना के साथ आकाशीय बिजली सीधे पेड़ पर गिर गई। बिजली गिरते ही आसपास अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीण जब तक मौके पर पहुंचते, तब तक दोनों बच्चियों की मौत हो चुकी थी। वहीं पास में मौजूद गांव का 12 वर्षीय हर्ष पुत्र देवनरायन बिजली गिरने के दौरान जान बचाने के लिए भागने लगा, लेकिन वह भी उसकी चपेट में आकर घायल हो गया। ग्रामीणों ने तत्काल उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा, जहां उसका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। ग्रामीणों ने बताया कि आंधी-बारिश के दौरान अक्सर बच्चे पेड़ों के नीचे गिरे आम चुनने पहुंच जाते हैं, लेकिन इस तरह की घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। प्रशासन द्वारा लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे जाने से बचने की अपील की जा रही है।

Previous Post

Thomas Cup: लक्ष्य सेन सेमीफाइनल खेले बगैर हुए बाहर, भारत का मेडल हुआ पक्का

Next Post

ऑपरेशन “ऑल आउट” के तहत सघन चेकिंग अभियान, पुलिस अधीक्षक द्वारा किया गया निरीक्षण।

Shantosh Mishra

Shantosh Mishra

Next Post

ऑपरेशन “ऑल आउट” के तहत सघन चेकिंग अभियान, पुलिस अधीक्षक द्वारा किया गया निरीक्षण।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • नागोया में भारत लगाएगा पदकों का शतक! शूटिंग-एथलेटिक्स से बड़ी उम्मीद, गोल्ड तय करेगा मेडल टेबल में जगह
  • सिरफिरे युवक ने स्कूल में घुसकर टीचर को मारी तीन गोली, फिर खुद की कनपटी पर सटाकर चलाई पिस्टल, दोनों की मौत
  • सलमान खान ने ट्रोल्स को धोया तो कुणाल कोहली ने किया सपोर्ट, बोले- ‘भाई के आगे कोई नहीं बोल सकता’
  • अवैध गतिविधियों पर होगी सख्ती, पीड़ितों के लिए हमेशा खुले रहेंगे थाने के दरवाजे – प्रभारी निरीक्षक बीजपुर ।।
  • Asain Games 2026 Day 2 Live: क्रिकेट में महिला टीम ने मेडल किया पक्का, सेमीफाइनल में बांग्लादेश को हराया

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    नागोया में भारत लगाएगा पदकों का शतक! शूटिंग-एथलेटिक्स से बड़ी उम्मीद, गोल्ड तय करेगा मेडल टेबल में जगह

    नागोया में भारत लगाएगा पदकों का शतक! शूटिंग-एथलेटिक्स से बड़ी उम्मीद, गोल्ड तय करेगा मेडल टेबल में जगह

    by admin
    September 21, 2026
    0

    नई दिल्ली. उद्घाटन समारोह खत्म हो चुका है. खिलाड़ियों के ठहरने और ट्रांसपोर्ट को लेकर जो अव्यवस्थाएं थीं, वे अब...

    Recent News

    नागोया में भारत लगाएगा पदकों का शतक! शूटिंग-एथलेटिक्स से बड़ी उम्मीद, गोल्ड तय करेगा मेडल टेबल में जगह

    नागोया में भारत लगाएगा पदकों का शतक! शूटिंग-एथलेटिक्स से बड़ी उम्मीद, गोल्ड तय करेगा मेडल टेबल में जगह

    September 21, 2026
    सिरफिरे युवक ने स्कूल में घुसकर टीचर को मारी तीन गोली, फिर खुद की कनपटी पर सटाकर चलाई पिस्टल, दोनों की मौत

    सिरफिरे युवक ने स्कूल में घुसकर टीचर को मारी तीन गोली, फिर खुद की कनपटी पर सटाकर चलाई पिस्टल, दोनों की मौत

    September 21, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News