• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Thursday, June 18, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

Thomas Cup: लक्ष्य सेन सेमीफाइनल खेले बगैर हुए बाहर, भारत का मेडल हुआ पक्का

admin by admin
May 3, 2026
in खेल
0 0
0
Thomas Cup: लक्ष्य सेन सेमीफाइनल खेले बगैर हुए बाहर, भारत का मेडल हुआ पक्का


Last Updated:May 02, 2026, 19:49 IST

Lakshay Sen out of Semi Final: शटलर लक्ष्य सेन थॉमस कप के सेमीफाइनल मैच से बाहर हो गए हैं. कोहनी में सूजन की वजह से लक्ष्य सेमीफाइनल मैच खेलने के लिए नहीं उतरेंगे. मेंटर और पूर्व भारतीय कोच विमल कुमार ने लक्ष्य के बाहर होने की जानकारी दी.

लक्ष्य सेन सेमीफाइनल खेले बगैर हुए बाहर, भारत का मेडल हुआ पक्का Zoom

लक्ष्य सेन चोट की वजह से नहीं खेलेंगे सेमीफाइनल मुकाबला.

होर्सेंस (डेनमार्क).  भारत को फ्रांस के खिलाफ थॉमस कप बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल से पहले बड़ा झटका लगा है क्योंकि उसके स्टार खिलाड़ी लक्ष्य सेन दाहिनी कोहनी में सूजन के कारण नहीं खेल पाएंगे. लक्ष्य ने क्वार्टर फाइनल में दो मैच प्वाइंट बचाकर दुनिया के छठे नंबर के खिलाड़ी चोउ टिएन चेन को एक घंटे 28 मिनट तक चले मुकाबले में 18-21 22-20 21-17 से हराया था, जिससे भारत ने चीनी ताइपे को 3-0 से हरा दिया. इस मैच के दौरान लक्ष्य की कोहनी में चोट लग गई थी और वह अभी तक पूरी तरह ठीक नहीं हुए हैं.

लक्ष्य के मेंटोर और पूर्व भारतीय कोच विमल कुमार ने पीटीआई से कहा कि कल चोउ के खिलाफ मैच के दौरान गिरने से लक्ष्य के हाथ में, खासकर कोहनी के पास सूजन आ गई है. उनके पैरों में छाले भी पड़ गए हैं. लक्ष्य की गैरमौजूदगी में युवा आयुष शेट्टी दुनिया के चौथे नंबर के खिलाड़ी क्रिस्टो पोपोव के खिलाफ पहला एकल मैच खेलेंगे. पोपोव ने 2024 में हाइलो ओपन में भारतीय खिलाड़ी को हराया था. दुनिया के 30वें नंबर के खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत दूसरे एकल मैच में दुनिया के 10वें नंबर के खिलाड़ी एलेक्स लैनियर से भिड़ेंगे. तीसरे एकल में एचएस प्रणय का सामना दुनिया के 17वें नंबर के खिलाड़ी टोमा जूनियर पोपोव से होगा, जिनका भारतीय खिलाड़ी के खिलाफ 1-0 का रिकॉर्ड है.

लक्ष्य सेन चोट की वजह से नहीं खेलेंगे सेमीफाइनल मुकाबला.

अगर मुकाबला एकल से आगे बढ़ता है तो हरिहरन आमसकारुनन और एमआर अर्जुन पहले डबल्स मैच में एलोई एडम और लियो रॉसी से भिड़ेंगे. आखिरी मैच में सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी का मुकाबला पोपोव भाइयों से होगा. भारतीय बैडमिंटन संघ के सचिव संजय मिश्रा ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि यह कोई बड़ा झटका है. हमारे पास अच्छी टीम है, सभी आत्मविश्वास से भरे हैं और अगर हम यह मैच जीतते हैं तो उम्मीद है कि लक्ष्य फाइनल के लिए उपलब्ध रहेंगे.

टूर्नामेंट के नियमों के मुताबिक मुकाबले आमतौर पर खिलाड़ियों की रैंकिंग के हिसाब से होते हैं. हर टीम के सबसे ऊंची रैंकिंग वाले एकल और डबल्स खिलाड़ी आमने-सामने होते हैं. अगर किसी खिलाड़ी को एकल और डबल्स दोनों में खेलना है तो उसे डबल्स से पहले अपना एकल मैच पूरा करना होता है. फ्रांस के मामले में पहले तीनों एकल मैच होंगे और उसके बाद डबल्स मैच खेले जाएंगे. भारत के सेमीफाइनल में पहुंचने से पदक पक्का हो गया है. भारत ने 2022 में थॉमस कप जीता था. उसने 1952, 1955 और 1979 में कांस्य पदक जीते थे.

About the Author

authorimg

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

कमलेश राय वर्तमान में News18 इंडिया में बतौर चीफ सब-एडिटर कार्यरत हैं. 17 वर्षों से अधिक के अपने सुदीर्घ पत्रकारीय सफर में उन्होंने डिजिटल मीडिया की बारीकियों और खबरों की गहरी समझ के साथ एक विशिष्ट पहचान बनाई ह…और पढ़ें

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Location :

New Delhi,Delhi



Source link

Previous Post

Ibrahim Shah Sharqi I सुल्तानपुर इतिहास

Next Post

आकाशीय बिजली से दो मासूम बच्चियों की मौत, एक किशोर घायल।

admin

admin

Next Post

आकाशीय बिजली से दो मासूम बच्चियों की मौत, एक किशोर घायल।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • ये आंसू पर्सनल लाइफ की वजह से…लियोनेल मेसी हैट्रिक गोल मारने के बाद रो पड़े, फिर बताई तकलीफ
  • Vrishabh Rashifal: आज बन सकता है विवाह का योग! वृषभ राशि वालों को मिलेगा बड़ा सरप्राइज, लेकिन एक गलती पड़ेगी भारी
  • दर्शकों को डराएंगी जैकलिन! 2 एक्टर्स संग खौफ का नया खेल खेलेंगी हीरोइन, हॉरर मूवी की जल्द शुरू होगी शूटिंग
  • विकास प्रदर्शनी में दिखी विकसित भारत की भव्य तस्वीर।
  • विकसित सोनभद्र की नई उड़ान विकास प्रदर्शनी में दिखी प्रगति, नवाचार और आत्मनिर्भर भारत की झलक।

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • देवरिया
    • बॉलीवुड
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • वाराणसी
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    ये आंसू पर्सनल लाइफ की वजह से…लियोनेल मेसी हैट्रिक गोल मारने के बाद रो पड़े, फिर बताई तकलीफ

    ये आंसू पर्सनल लाइफ की वजह से…लियोनेल मेसी हैट्रिक गोल मारने के बाद रो पड़े, फिर बताई तकलीफ

    by admin
    June 18, 2026
    0

    Last Updated:June 17, 2026, 12:27 ISTलियोनेल मेसी ने अर्जेंटीना को फीफा वर्ल्ड कप 2026 के पहले मैच में अल्जीरिया के...

    Recent News

    ये आंसू पर्सनल लाइफ की वजह से…लियोनेल मेसी हैट्रिक गोल मारने के बाद रो पड़े, फिर बताई तकलीफ

    ये आंसू पर्सनल लाइफ की वजह से…लियोनेल मेसी हैट्रिक गोल मारने के बाद रो पड़े, फिर बताई तकलीफ

    June 18, 2026
    Vrishabh Rashifal: आज बन सकता है विवाह का योग! वृषभ राशि वालों को मिलेगा बड़ा सरप्राइज, लेकिन एक गलती पड़ेगी भारी

    Vrishabh Rashifal: आज बन सकता है विवाह का योग! वृषभ राशि वालों को मिलेगा बड़ा सरप्राइज, लेकिन एक गलती पड़ेगी भारी

    June 18, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News