• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Monday, September 21, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

प्रेस क्लब बीजपुर द्वारा हँसमुख व कर्मठ उपनिरीक्षक श्रवण यादव को दी गई भावभीनी विदाई ।।

Shantosh Mishra by Shantosh Mishra
April 27, 2026
in सोनभद्र
0 0
0

संवाददाता। विशाल गुप्ता।

बीजपुर (सोनभद्र) स्थानीय थाने में तैनात अपने सरल, हंसमुख और कर्तव्यनिष्ठ स्वभाव के लिए पहचाने जाने वाले उपनिरीक्षक श्रवण यादव का घोरावल स्थानांतरण होने पर सोमवार को थाना परिसर में एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रेस क्लब बीजपुर, स्थानीय व्यापारी, समाजसेवी एवं थाना स्टाफ ने उन्हें अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित करते हुए नम आंखों से विदाई दिया।
विदाई समारोह भावुकता से भरा रहा, जहां उपस्थित लोगों ने उनके सौम्य व्यवहार और उत्कृष्ट कार्यशैली को याद करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रेस क्लब बीजपुर के पदाधिकारी विनोद गुप्ता, रामप्रवेश गुप्ता, विजय सोनी, विशाल गुप्ता एवं नीरज गुप्ता सहित अन्य सदस्यों ने उन्हें अंगवस्त्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया और उनके कार्यकाल की सराहना किया। ज्ञात हो कि मूल रूप से जनपद आजमगढ़ के थाना जीयनपुर अंतर्गत ग्राम नत्थूपुर निवासी श्रवण कुमार यादव ने 28 नवंबर 2023 को बीजपुर थाने में उपनिरीक्षक के रूप में कार्यभार ग्रहण किया था। अपने लगभग ढाई वर्ष के कार्यकाल में उन्होंने अपनी कार्यकुशलता, मिलनसार व्यक्तित्व और जनसरोकारों के प्रति संवेदनशीलता के बल पर क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान बनाई। आमजन से सहज संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं के समाधान के प्रति उनकी तत्परता ने उन्हें हर वर्ग का प्रिय बना दिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए थाना अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने कहा कि उपनिरीक्षक श्रवण यादव का कार्यकाल बीजपुर थाने के लिए अत्यंत सहयोगपूर्ण और प्रेरणादायक रहा। उन्होंने हर परिस्थिति में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी से किया। उन्होंने कहा कि स्थानांतरण नौकरी का एक स्वाभाविक हिस्सा है, लेकिन उनका योगदान यहां की जनता और पुलिस विभाग के लिए स्मरणीय रहेगा। वरिष्ठ पत्रकार विनोद गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि पुलिस विभाग में ऐसे सरल और संवेदनशील अधिकारी कम ही देखने को मिलते हैं। उन्होंने अपने कार्यकाल में हर वर्ग की समस्याओं को गंभीरता से सुना और यथासंभव समाधान किया, यही कारण है कि आज उनकी विदाई के समय सभी की आंखें नम हैं। इस दौरान थाना अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक कमलाकांत पांडेय, प्रेस क्लब बीजपुर के पदाधिकारी एवं सदस्यगण, स्थानीय व्यापारी, समाजसेवी तथा समस्त थाना स्टाफ उपस्थित रहे। समारोह के अंत में सभी ने उन्हें भावभीनी विदाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और सफल कार्यकाल की कामना किया ।

Previous Post

सेबस्टियन सावे बने मैराथन की दुनिया में नए ‘किंग’, सबसे कम समय में रेस जीतकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

Next Post

1 साल में 6 सितारों ने किया बॉलीवुड डेब्यू, 2 को एक-दूजे से हुआ प्यार, तीसरे का हुआ तलाक, किस हाल में हैं बाकी?

Shantosh Mishra

Shantosh Mishra

Next Post
1 साल में 6 सितारों ने किया बॉलीवुड डेब्यू, 2 को एक-दूजे से हुआ प्यार, तीसरे का हुआ तलाक, किस हाल में हैं बाकी?

1 साल में 6 सितारों ने किया बॉलीवुड डेब्यू, 2 को एक-दूजे से हुआ प्यार, तीसरे का हुआ तलाक, किस हाल में हैं बाकी?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • अवैध गतिविधियों पर होगी सख्ती, पीड़ितों के लिए हमेशा खुले रहेंगे थाने के दरवाजे – प्रभारी निरीक्षक बीजपुर ।।
  • Asain Games 2026 Day 2 Live: क्रिकेट में महिला टीम ने मेडल किया पक्का, सेमीफाइनल में बांग्लादेश को हराया
  • मायावती ने फिर पलटा अपना फैसला, अब आकाश-दीपिका की कभी नहीं होगी एंट्री, ईशान पर जताया भरोसा
  • BB की X कंटेस्टेंट ने सलमान खान को बताया पाखंडी बेवकूफ, बोलीं- उसने खुद की थी मेरी बॉडी शेमिंग
  • Aichi Nagoya Asian Games Day 1 Live: भारत की महिला क्रिकेट टीम का सेमीफाइनल में बांग्लादेश से, जापान के खिलाफ जीत से हुई शुरुआत

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश

    अवैध गतिविधियों पर होगी सख्ती, पीड़ितों के लिए हमेशा खुले रहेंगे थाने के दरवाजे – प्रभारी निरीक्षक बीजपुर ।।

    by Shantosh Mishra
    September 20, 2026
    0

    ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र। पत्रकार वार्ता में स्थानीय समस्याओं की ली जानकारी, निष्पक्ष कार्रवाई का दिया भरोसा बीजपुर (सोनभद्र) बीजपुर थाने...

    Recent News

    अवैध गतिविधियों पर होगी सख्ती, पीड़ितों के लिए हमेशा खुले रहेंगे थाने के दरवाजे – प्रभारी निरीक्षक बीजपुर ।।

    September 20, 2026
    Asain Games 2026 Day 2 Live: क्रिकेट में महिला टीम ने मेडल किया पक्का, सेमीफाइनल में बांग्लादेश को हराया

    Asain Games 2026 Day 2 Live: क्रिकेट में महिला टीम ने मेडल किया पक्का, सेमीफाइनल में बांग्लादेश को हराया

    September 20, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News