• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Thursday, November 5, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

सेबस्टियन सावे बने मैराथन की दुनिया में नए ‘किंग’, सबसे कम समय में रेस जीतकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

admin by admin
April 27, 2026
in खेल
0 0
0
सेबस्टियन सावे बने मैराथन की दुनिया में नए ‘किंग’, सबसे कम समय में रेस जीतकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

[ad_1]

Last Updated:April 26, 2026, 17:28 IST

sabastian sawe world record: सेबस्टियन सावे ने लंदन मैराथन में इतिहास रच दिया है. सावे किसी भी आधिकारिक प्रतियोगिता में दो घंटे से कम समय में मैराथन पूरी करने वाले दुनिया के पहले एथलीट बन गए हैं. 30 साल के इस केन्याई धावक ने 1 घंटा 59 मिनट 30 सेकंड में रेस जीतकर ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम किया. उन्होंने केल्विन किप्टम के 2:00:35 के रिकॉर्ड को एक मिनट से भी ज्यादा के अंतर से पीछे छोड़ दिया. किप्टम ने यह रिकॉर्ड साल 2023 में बनाया था.

सावे बने मैराथन की दुनिया में नए 'किंग', सबसे कम समय में रेस जीतकर रचा इतिहासZoom

सेबस्टियन सावे ने लंदन मैराथन में रचा इतिहास.

नई दिल्ली. केन्या के 30 वर्षीय धावक सेबस्टियन सावे ने लंदन मैराथन में वह कर दिखाया जो आज तक नामुमकिन माना जाता था. उन्होंने किसी आधिकारिक प्रतियोगिता में 2 घंटे से कम समय में मैराथन पूरी कर इतिहास रच दिया. सावे ने 1 घंटा 59 मिनट 30 सेकंड में रेस जीती. उन्होंने केल्विन किप्टम के 2:00:35 के रिकॉर्ड को एक मिनट से भी ज्यादा के अंतर से तोड़ दिया. एलिउड किपचोगे ने 2019 में 2 घंटे से कम का समय निकाला था, लेकिन वह ‘कंट्रोल्ड कंडीशंस’ में था, इसलिए उसे आधिकारिक रिकॉर्ड नहीं माना गया. सावे ने किपचोगे के उस समय से भी तेज दौड़ लगाई. रेस से पहले सावे ने कहा था कि रिकॉर्ड तोड़ना बस समय की बात है और आज उन्होंने अपनी मेहनत से यह साबित कर दिया.

सावे ने आधे रास्ते को 1:00:29 में पार किया और आखिरी 10 किमी में अपनी रफ्तार और बढ़ा दी. इथियोपिया के योमिफ केजल्चा दूसरे स्थान पर रहे. उन्होंने भी कमाल करते हुए 1:59:41 का समय निकाला और दुनिया के दूसरे ऐसे धावक बने जिन्होंने रेस के दौरान 2 घंटे का बैरियर तोड़ा. तीसरे स्थान पर रहे जैकब किपलिमो (2:00:28) ने भी पुराने वर्ल्ड रिकॉर्ड से तेज दौड़ लगाई.

सावे ने 1 घंटा 59 मिनट 30 सेकंड में पूरी की रेस.

खुद पर जताया था भरोसा
सावे ने इसी हफ्ते बीबीसी स्पोर्ट से बात करते हुए कहा था, ‘किप्टम का वर्ल्ड रिकॉर्ड टूटना बस कुछ ही समय की बात है.’ जब उनसे रेस में 2 घंटे से कम समय में दौड़ने वाला पहला व्यक्ति बनने के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा था, ‘मुझे उम्मीद है और मेरी इच्छा है कि एक दिन वह इंसान मैं ही बनूं.’ सावे ने पिछले साल सितंबर में बर्लिन मैराथन में भी वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने की कोशिश की थी, लेकिन वहां का गर्म मौसम उनकी उम्मीदों पर भारी पड़ गया और वह चूक गए. हालांकि, लंदन के शानदार मौसम और बेहतरीन परिस्थितियों में सावे ने कमाल कर दिया. सावे ने अब तक जितनी भी चार मैराथन दौड़ी हैं उन सभी में जीत हासिल की है.

अन्य रेस के विजेता
पुरुष वर्ग में स्विट्जरलैंड के मार्सेल हग ने लगातार पांचवीं बार (कुल आठवीं बार) जीत दर्ज कर डेविड वियर के रिकॉर्ड की बराबरी की. वहीं, महिला वर्ग में स्विट्जरलैंड की ही कैथरीन डिब्रूनर ने अमेरिकी खिलाड़ी तात्याना मैकफैडेन को पछाड़कर अपना खिताब बरकरार रखा. महिला वर्ग में इथियोपिया की तिग्सत असेफा ने अपना दबदबा कायम रखा. उन्होंने 2:15:41 का समय निकालकर अपना ही ‘विमेन-ओनली’ वर्ल्ड रिकॉर्ड बेहतर किया और खिताब अपने नाम किया.

About the Author

authorimg

Shivam Upadhyay

शिवम उपाध्याय उभरते हुए खेल पत्रकार हैं, जो नवंबर 2025 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. क्रिकेट विशेषज्ञता का मुख्य क्षेत्र है, लेकिन इसके अलावा हॉकी और बैडमिं…और पढ़ें

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Location :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

April 26, 2026, 17:28 IST

[ad_2]

Source link

Views: 1
Previous Post

नोएडा बस डिपो अब बनेगा एयरपोर्ट जैसा हाईटेक, मॉल-सिनेमा और शानदार वेटिंग एरिया के साथ यात्रियों को मिलेंगी 50 नई ई-बसें, जानें नए रूट और सुविधाएं

Next Post

प्रेस क्लब बीजपुर द्वारा हँसमुख व कर्मठ उपनिरीक्षक श्रवण यादव को दी गई भावभीनी विदाई ।।

admin

admin

Next Post

प्रेस क्लब बीजपुर द्वारा हँसमुख व कर्मठ उपनिरीक्षक श्रवण यादव को दी गई भावभीनी विदाई ।।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • सीआईएसएफ का बड़ा पुनर्गठन, आज से लागू हुई नई सुरक्षा व्यवस्था ।।
  • अज्ञात व्यक्ति का रेलवे ट्रैक पर मिला कटा हुआ शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस।
  • अज्ञात व्यक्ति का रेलवे ट्रैक पर मिला कटा हुआ शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस।
  • आत्मीयता और अपनत्व के बीच यादगार बना दीपावली मिलन समारोह, शान्तनु शुक्ला ने जताया सभी का आभार।
  • नोएडा में पत्रकारिता जगत का अनूठा दीपावली मिलन, जहां न कोई मेजबान था और न कोई मेहमान।

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश

    सीआईएसएफ का बड़ा पुनर्गठन, आज से लागू हुई नई सुरक्षा व्यवस्था ।।

    by Shantosh Mishra
    November 1, 2026
    0

    संवाददाता। विशाल गुप्ता। बिजली, कोयला, इस्पात और बंदरगाहों समेत महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा अब सेक्टर आधारित निगरानी के दायरे में...

    Recent News

    सीआईएसएफ का बड़ा पुनर्गठन, आज से लागू हुई नई सुरक्षा व्यवस्था ।।

    November 1, 2026

    अज्ञात व्यक्ति का रेलवे ट्रैक पर मिला कटा हुआ शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस।

    November 1, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News