• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Saturday, April 25, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

सोनभद्र में सूदखोरी और दबंगई का सनसनीखेज मामला।

Shantosh Mishra by Shantosh Mishra
April 25, 2026
in सोनभद्र
0 0
0

ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।

युवक को बंधक बनाकर बेरहमी से पिटाई, कुएं में लटकाने का भी आरोप।

सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र से सूदखोरी और दबंगई का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। आरोप है कि कर्ज के नाम पर एक युवक को अगवा कर उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई। पीड़ित युवक के अनुसार, उसने लगभग 1.35 लाख रुपये का कर्ज लिया था, जिसके एवज में आरोपियों द्वारा लाखों रुपये की अवैध वसूली की जा रही थी। 21 अप्रैल को आरोपियों ने युवक को अगवा कर लिया और उसे अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर प्रताड़ित किया। पीड़ित ने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि आरोपियों ने उसे नमक डालकर पीटा, जबरन शराब पिलाई और यहां तक कि कुएं में लटकाकर जान से मारने की कोशिश की।

युवक को अधमरी हालत में खेत में फेंककर आरोपी फरार हो गए। घटना के बाद किसी तरह घर पहुंचे पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक और स्थानीय पुलिस को लिखित शिकायत दी है। परिजनों का कहना है कि उन्हें आरोपियों से जान का खतरा बना हुआ है। वहीं पीड़ित का आरोप है कि पुलिस अभी तक मामले में एफआईआर दर्ज नहीं कर रही है। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में सूदखोरी के बढ़ते नेटवर्क को लेकर चिंता और आक्रोश देखा जा रहा है। लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं क्षेत्र में लगातार बढ़ रही हैं और इस पर सख्त कार्रवाई की जरूरत है।
वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। यह मामला जिले में कानून-व्यवस्था और अवैध सूदखोरी पर एक बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है, जिस पर प्रशासन की त्वरित और सख्त कार्रवाई की आवश्यकता है।

Previous Post

ट्रांसफार्मर न बदलने पर ग्रामीणों का प्रदर्शन।

Next Post

चोपन में डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा का हुआ भव्य अनावरण।

Shantosh Mishra

Shantosh Mishra

Next Post

चोपन में डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा का हुआ भव्य अनावरण।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • नर सेवा नारायण सेवा संस्थान ने खिचड़ी के साथ राहगीरों को पिलाया शर्बत।
  • चोपन में डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा का हुआ भव्य अनावरण।
  • सोनभद्र में सूदखोरी और दबंगई का सनसनीखेज मामला।
  • ट्रांसफार्मर न बदलने पर ग्रामीणों का प्रदर्शन।
  • सोनभद्र में भीषण सड़क हादसा: बारात से लौट रही गाड़ी पलटी, 3 की मौके पर मौत, 5 घायल।

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • बॉलीवुड
    • राष्ट्रीय
    • वाराणसी
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश

    नर सेवा नारायण सेवा संस्थान ने खिचड़ी के साथ राहगीरों को पिलाया शर्बत।

    by Shantosh Mishra
    April 25, 2026
    0

    ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र। चोपन/सोनभद्र। नगर के टैंपो स्टैंड पर विगत तीन वर्षों से संचालित नर सेवा नारायण सेवा संस्थान द्वारा...

    Recent News

    नर सेवा नारायण सेवा संस्थान ने खिचड़ी के साथ राहगीरों को पिलाया शर्बत।

    April 25, 2026

    चोपन में डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा का हुआ भव्य अनावरण।

    April 25, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News