• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Monday, September 21, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

एक साथ जली छह चिताएं, पति ने आखिरी बार भरा सिंदूर…कलेजा चीर देगा मिर्जापुर का ये सड़क हादसा

admin by admin
April 23, 2026
in उत्तर प्रदेश
0 0
0
एक साथ जली छह चिताएं, पति ने आखिरी बार भरा सिंदूर…कलेजा चीर देगा मिर्जापुर का ये सड़क हादसा


Last Updated:April 23, 2026, 23:15 IST

Mirzapur Accident Ground Report : दो भाइयों में सिर्फ एक बेटी बची है. दादी का रो-रोकर हाल-बेहाल है. एक साथ छह चिताओं को जलता देखकर सभी की आंखों में आंसू आ गए. ड्रमंड गंज घाटी में हुए इस दर्दनाक हादसे में अब तक 12 लोगों की मौत हो चुकी है. बोलेरो सवार 8 लोग, आल्टो सवार एक, ट्रक ड्राइवर और खलासी ने जान गंवाई है. अरुण सिंह को बड़ी मन्नतों के बाद लड़का हुआ था. 7 साल बाद लड़का होने पर मैहर में मुंडन कराकर घर आ रहे थे, हादसा तभी हुआ.

मिर्जापुर. घर में मुंडन के बाद भोज की तैयारी चल रही थी. भोज की तैयारी के लिए पिता साथ में नहीं गए थे. 7 सालों की मन्नत के बाद लड़का पैदा हुआ था. हंसी-खुशी का माहौल था, लेकिन एक घटना ने पूरी दुनिया उजाड़ दी. दो भाइयों में सिर्फ एक बेटी बची है. दोनों भाइयों की पत्नी, दो बेटे और फूल सी गुड़ियां इस दुनिया से चली गईं. पिता कहते हैं कि रात में हादसे से पहले फोन किए थे. रिचार्ज के लिए पत्नी ने कहा था, लेकिन क्या पता था कि ऐसी घटना होगी. दादी का रो-रोकर हाल-बेहाल है. बार-बार बेहोश हो जा रही हैं. एक साथ छह चिताओं को जलता देखकर सभी की आंखों में आंसू आ गए.

ड्रमंड गंज घाटी में हुए इस दर्दनाक हादसे में अब तक 12 लोगों की मौत हो चुकी है. बोलेरो सवार 8 लोग, आल्टो सवार एक और ट्रक के ड्राइवर और खलासी ने जान गंवाई है. बोलेरो में एक ही परिवार के 7 लोग सवार थे. अरुण सिंह को बड़ी मन्नतों के बाद लड़का हुआ था. 7 साल बाद लड़का होने पर मैहर में मुंडन कराकर घर आ रहे थे. घर पर कार्यक्रम आयोजित था. भोज के लिए पिता जुटे हुए थे, लेकिन आधी रात जश्न मातम में बदल गया. अरुण सिंह खुद को कमरे में बंद कर ले रहे हैं. कह रहे हैं कि मैं भी गाड़ी में रहता तो उनके साथ ही चला जाता. पत्नी और बच्चों के बगैर मैं जीकर क्या करूंगा.

अनहोनी का ख्याल आया लेकिन…

अरुण सिंह के भाई प्रदीप सिंह बुलंदशहर में रहकर काम करते हैं. उन्होंने बताया कि रात्रि में 7:30 पत्नी को फोन किया था. उन्होंने हनुमान में होने की बात कहीं और मोबाइल में रिचार्ज कराने को लेकर कहा. हमने रिचार्ज कराने को लेकर बात कहकर फोन काट दिया. रात्रि में 8 के बाद दो बार पत्नी को फोन किया तो लगा नहीं. दो बार बेटे पर रिंग गई, लेकिन उठा नहीं. अनहोनी का ख्याल मन में आया, लेकिन अम्मा से बात होने पर उन्होंने कहा कि आधे घंटे में आ जाएगी तो निश्चिंत होकर सो गए. 25 से ज्यादा मिसकॉल पड़े हुए थे. 12 बजे रात नींद खुली तो घटना की जानकारी हुई, अब कोई चिराग जलाने वाला नहीं है.

आखिरी बार भरी मांग

प्रदीप सिंह ने आखिरी बार पत्नी के मांग में सिंदूर भरा. बार-बार वे बेसुध हो जा रहे थे, लेकिन लोगों ने पकड़कर मुखाग्नि दिलाई. गांव गमगीन है. घर में चूल्हे नहीं जले हैं. दो भाइयों के परिवार में सिर्फ मां, एक बेटी और दो भाई बचे हैं. बेटी पढ़ाई की वजह से बाहर थी, इसलिए शामिल नहीं हो सकी. गंगा घाट पर पहुंचे जनप्रतिनिधियों को आक्रोश का सामना करना पड़ा. ग्रामीणों ने 12 घंटे बीतने के बाद घर पहुंचने पर नाराजगी व्यक्त की.

About the Author

authorimg

Priyanshu Gupta

प्रियांशु गुप्‍ता बीते 10 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म का ककहरा सीख अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. य…और पढ़ें

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Location :

Mirzapur,Uttar Pradesh

First Published :

April 23, 2026, 23:15 IST



Source link

Previous Post

‘डिवोर्स आसान नहीं था’, कल्कि कोचलिन का छलका दर्द, बताया तलाक के बाद क्यों बनानी पड़ी अनुराग कश्यप से दूरी?

Next Post

माता-पिता खोने के बाद भी नहीं टूटी हिम्मत, संघर्ष से जीता मैदान, गोल्ड के साथ कबड्‌डी में पहचान बना रहीं बहनें

admin

admin

Next Post
माता-पिता खोने के बाद भी नहीं टूटी हिम्मत, संघर्ष से जीता मैदान, गोल्ड के साथ कबड्‌डी में पहचान बना रहीं बहनें

माता-पिता खोने के बाद भी नहीं टूटी हिम्मत, संघर्ष से जीता मैदान, गोल्ड के साथ कबड्‌डी में पहचान बना रहीं बहनें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • अवैध गतिविधियों पर होगी सख्ती, पीड़ितों के लिए हमेशा खुले रहेंगे थाने के दरवाजे – प्रभारी निरीक्षक बीजपुर ।।
  • Asain Games 2026 Day 2 Live: क्रिकेट में महिला टीम ने मेडल किया पक्का, सेमीफाइनल में बांग्लादेश को हराया
  • मायावती ने फिर पलटा अपना फैसला, अब आकाश-दीपिका की कभी नहीं होगी एंट्री, ईशान पर जताया भरोसा
  • BB की X कंटेस्टेंट ने सलमान खान को बताया पाखंडी बेवकूफ, बोलीं- उसने खुद की थी मेरी बॉडी शेमिंग
  • Aichi Nagoya Asian Games Day 1 Live: भारत की महिला क्रिकेट टीम का सेमीफाइनल में बांग्लादेश से, जापान के खिलाफ जीत से हुई शुरुआत

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश

    अवैध गतिविधियों पर होगी सख्ती, पीड़ितों के लिए हमेशा खुले रहेंगे थाने के दरवाजे – प्रभारी निरीक्षक बीजपुर ।।

    by Shantosh Mishra
    September 20, 2026
    0

    ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र। पत्रकार वार्ता में स्थानीय समस्याओं की ली जानकारी, निष्पक्ष कार्रवाई का दिया भरोसा बीजपुर (सोनभद्र) बीजपुर थाने...

    Recent News

    अवैध गतिविधियों पर होगी सख्ती, पीड़ितों के लिए हमेशा खुले रहेंगे थाने के दरवाजे – प्रभारी निरीक्षक बीजपुर ।।

    September 20, 2026
    Asain Games 2026 Day 2 Live: क्रिकेट में महिला टीम ने मेडल किया पक्का, सेमीफाइनल में बांग्लादेश को हराया

    Asain Games 2026 Day 2 Live: क्रिकेट में महिला टीम ने मेडल किया पक्का, सेमीफाइनल में बांग्लादेश को हराया

    September 20, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News