• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Wednesday, August 5, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

बिजली के करंट से लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख।

Shantosh Mishra by Shantosh Mishra
April 17, 2026
in सोनभद्र
0 0
0

विंध्य ज्योति संवाददाता राजन जायसवाल।

सोनभद्र (कोन)। थाना क्षेत्र के महिउद्दीनपुर गांव में गुरुवार रात करीब 8 बजे बिजली के तार में करंट आने से अचानक भीषण आग लग गई। इस दर्दनाक हादसे में एक गरीब परिवार का लाखों रुपये का सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया, जिससे पूरे गांव में हड़कंप मच गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव निवासी रमेश प्रसाद गुप्ता (60 वर्ष), पुत्र जग्गू साह के घर में अचानक आग भड़क उठी। घटना के समय घर पर कोई सदस्य मौजूद नहीं था, जिससे आग तेजी से फैलती चली गई। देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। जब तक आसपास के ग्रामीणों को इसकी जानकारी हुई और वे मौके पर पहुंचे, तब तक काफी देर हो चुकी थी और घर का अधिकांश सामान जल चुका था। पीड़ित रमेश प्रसाद गुप्ता ने बताया कि सूचना मिलने पर जब वे मौके पर पहुंचे तो घर का सारा सामान आग की भेंट चढ़ चुका था। उन्होंने बताया कि घर में रखे जरूरी कागजात, शैक्षिक प्रमाणपत्र (रिजल्ट) और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज पूरी तरह नष्ट हो गए, जिससे परिवार को भारी नुकसान उठाना पड़ा है।
आग की चपेट में आकर पंखा, सिलाई मशीन, मिक्सर, आयरन, टीवी सहित सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जलकर खाक हो गए। इसके अलावा घर में रखा राशन, दैनिक उपयोग के कपड़े, बिस्तर, रजाई- गद्दे और अन्य घरेलू सामान भी पूरी तरह नष्ट हो गया। परिजनों के अनुसार, घर में एक लड़की की शादी के लिए पहले से कपड़े और जरूरी सामान भी रखा गया था, जो इस आग में जलकर राख हो गया। इससे परिवार की आर्थिक स्थिति और भी दयनीय हो गई है। घटना के बाद ग्रामीणों ने मिलकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर किसी तरह काबू पाया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। इस घटना से पीड़ित परिवार पूरी तरह टूट गया है और अब उनके सामने रोजमर्रा की जरूरतों का संकट खड़ा हो गया है। वहीं स्थानीय लेखपाल अरविंद यादव ने फोन पर बताया कि घटना की जानकारी प्राप्त हो चुकी है, रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से शीघ्र आर्थिक सहायता की मांग की है, ताकि वे अपने जीवन को दोबारा पटरी पर ला सकें।

Previous Post

वैशाली की रूपाली कुमारी ने फिर मनवाया अपने खेल का लोहा, ऑल इंडिया प्रतियोगिता के लिए किया क्वालिफाई

Next Post

सोनभद्र में खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 7 अधिकारियों पर गिरी गाज।

Shantosh Mishra

Shantosh Mishra

Next Post

सोनभद्र में खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 7 अधिकारियों पर गिरी गाज।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • संभल और वाराणसी में होने जा रहा बड़ा काम, योगी सरकार ने खोला खजाना, Uttar-pradesh Hindi News
  • Iran America War में ईरान की Ya Ali Missile ने दिखाया दम, जानिए क्या है खासियत | Trump, अंतरराष्ट्रीय वीडियो न्यूज
  • पाकिस्तानी मुक्केबाज कुदरातुल्लाह राष्ट्रमंडल खेलों के बाद टीम होटल से पासपोर्ट छोड़कर भागा, Other-sports Hindi News
  • अपनी कमाई के घर से भी सास को नहीं निकाल सकती बहू, हिमाचल हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला, Himachal-pradesh Hindi News
  • भोले के भक्तों का अंदाज निराला, कोई रावण बनकर ला रहा कांवड़ तो कोई बिना पैर पूरी कर रहा यात्रा, Uttar-pradesh Hindi News

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    संभल और वाराणसी में होने जा रहा बड़ा काम, योगी सरकार ने खोला खजाना, Uttar-pradesh Hindi News

    संभल और वाराणसी में होने जा रहा बड़ा काम, योगी सरकार ने खोला खजाना, Uttar-pradesh Hindi News

    by admin
    August 5, 2026
    0

    योगी सरकार संभल और वाराणसी में बड़ा काम करने जा रही है। सरकार ने इसके लिए खजाना खोला है। अनुपूरक...

    Recent News

    संभल और वाराणसी में होने जा रहा बड़ा काम, योगी सरकार ने खोला खजाना, Uttar-pradesh Hindi News

    संभल और वाराणसी में होने जा रहा बड़ा काम, योगी सरकार ने खोला खजाना, Uttar-pradesh Hindi News

    August 5, 2026
    Iran America War में ईरान की Ya Ali Missile ने दिखाया दम, जानिए क्या है खासियत | Trump, अंतरराष्ट्रीय वीडियो न्यूज

    Iran America War में ईरान की Ya Ali Missile ने दिखाया दम, जानिए क्या है खासियत | Trump, अंतरराष्ट्रीय वीडियो न्यूज

    August 5, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News