• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Wednesday, August 5, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

सोनभद्र में खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 7 अधिकारियों पर गिरी गाज।

Shantosh Mishra by Shantosh Mishra
April 17, 2026
in सोनभद्र
0 0
0

ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।

समय पर खदान संचालन न कराने और प्रस्ताव न भेजने पर शासन सख्त, राजस्व व पारदर्शिता से समझौता नहीं।

लखनऊ/सोनभद्र। उत्तर प्रदेश के भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग ने सोनभद्र जनपद में तैनात रहे 7 अधिकारियों एवं कर्मचारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि खदानों के संचालन में लापरवाही, समयबद्धता की अनदेखी और राजस्व हितों की उपेक्षा किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
जिन अधिकारियों पर कार्रवाई की गई है, उनमें महबूब (तत्कालीन खान अधिकारी, वर्तमान में ज्येष्ठ खान अधिकारी), जे.पी. द्विवेदी (तत्कालीन ज्येष्ठ खान अधिकारी, वर्तमान में सेवानिवृत्त), कमलेश कुमार राय (तत्कालीन खान अधिकारी, वर्तमान में ज्येष्ठ खान अधिकारी), आशीष कुमार (तत्कालीन ज्येष्ठ खान अधिकारी), चंद्र प्रकाश तिवारी (तत्कालीन खनिज मोहर्रिर), कमला शंकर उपाध्याय (तत्कालीन खनिज मोहर्रिर) तथा सुनील कुमार (तत्कालीन खनिज मोहर्रिर/लिपिक) शामिल हैं। प्रकरण वर्ष 2017 में आवंटित चूना पत्थर की एक खदान से जुड़ा है, जिसे वर्ष 2019 तक संचालित किया जाना निर्धारित था। लेकिन संबंधित अधिकारियों द्वारा समय रहते आवश्यक कार्रवाई नहीं की गई, जिससे खदान का संचालन निर्धारित अवधि में शुरू नहीं हो सका। इतना ही नहीं, खदान संचालन की समयसीमा बढ़ाने के लिए भी कोई प्रस्ताव शासन को समय पर नहीं भेजा गया। इस लापरवाही के चलते न केवल खनन कार्य प्रभावित हुआ, बल्कि राजस्व को भी नुकसान पहुंचने की संभावना बनी। इस संबंध  में मिर्जापुर मंडलायुक्त की आख्या और संस्तुति के आधार पर राज्य सरकार ने सख्त कदम उठाते हुए संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई के आदेश जारी किए हैं। माला श्रीवास्तव आई ए एस निदेशक सचिव ने कार्यवाही करते हुए स्पष्ट संदेश दिया है कि सरकारी राजस्व हितों की रक्षा और कार्यों में पूर्ण पारदर्शिता सर्वोच्च प्राथमिकता है। खनन जैसे महत्वपूर्ण विभाग में किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही को अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Previous Post

बिजली के करंट से लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख।

Next Post

कफ सिरप तस्कर शुभम जायसवाल के पिता भोला प्रसाद एनडीपीएस एक्ट में 1 वर्ष के लिए निरुद्ध।

Shantosh Mishra

Shantosh Mishra

Next Post

कफ सिरप तस्कर शुभम जायसवाल के पिता भोला प्रसाद एनडीपीएस एक्ट में 1 वर्ष के लिए निरुद्ध।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • संभल और वाराणसी में होने जा रहा बड़ा काम, योगी सरकार ने खोला खजाना, Uttar-pradesh Hindi News
  • Iran America War में ईरान की Ya Ali Missile ने दिखाया दम, जानिए क्या है खासियत | Trump, अंतरराष्ट्रीय वीडियो न्यूज
  • पाकिस्तानी मुक्केबाज कुदरातुल्लाह राष्ट्रमंडल खेलों के बाद टीम होटल से पासपोर्ट छोड़कर भागा, Other-sports Hindi News
  • अपनी कमाई के घर से भी सास को नहीं निकाल सकती बहू, हिमाचल हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला, Himachal-pradesh Hindi News
  • भोले के भक्तों का अंदाज निराला, कोई रावण बनकर ला रहा कांवड़ तो कोई बिना पैर पूरी कर रहा यात्रा, Uttar-pradesh Hindi News

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    संभल और वाराणसी में होने जा रहा बड़ा काम, योगी सरकार ने खोला खजाना, Uttar-pradesh Hindi News

    संभल और वाराणसी में होने जा रहा बड़ा काम, योगी सरकार ने खोला खजाना, Uttar-pradesh Hindi News

    by admin
    August 5, 2026
    0

    योगी सरकार संभल और वाराणसी में बड़ा काम करने जा रही है। सरकार ने इसके लिए खजाना खोला है। अनुपूरक...

    Recent News

    संभल और वाराणसी में होने जा रहा बड़ा काम, योगी सरकार ने खोला खजाना, Uttar-pradesh Hindi News

    संभल और वाराणसी में होने जा रहा बड़ा काम, योगी सरकार ने खोला खजाना, Uttar-pradesh Hindi News

    August 5, 2026
    Iran America War में ईरान की Ya Ali Missile ने दिखाया दम, जानिए क्या है खासियत | Trump, अंतरराष्ट्रीय वीडियो न्यूज

    Iran America War में ईरान की Ya Ali Missile ने दिखाया दम, जानिए क्या है खासियत | Trump, अंतरराष्ट्रीय वीडियो न्यूज

    August 5, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News