
ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।
सोनभद्र| चोपन थाना क्षेत्र अंतर्गत वाराणसी- शक्तिनगर मार्ग स्थित प्रीतनगर में एक बड़ा सड़क हादसा टल गया, जब एक कार चालक कुत्ते को बचाने के प्रयास में अचानक ट्रक के सामने आ गया। हालांकि सतर्कता के चलते कार सवार की जान बाल-बाल बच गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सड़क पार कर रहे कुत्ते को बचाने के चक्कर में कार चालक ने अचानक वाहन मोड़ दिया, जिससे सामने से आ रहे ट्रक से टक्कर की स्थिति बन गई। हालात को भांपते हुए ट्रक चालक ने तत्काल इमरजेंसी ब्रेक लगा दिया, जिससे बड़ी दुर्घटना टल गई इमरजेंसी ब्रेक लगने के कारण ट्रक पर लदा लोहे का एंगल सड़क पर बिखर गया, जिससे मौके पर अफरा- तफरी का माहौल बन गया और कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस टीम ने सड़क पर बिखरे लोहे के एंगल को हटवाकर यातायात को सुचारू कराया। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली, वहीं पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि सड़क पर चलते समय सतर्कता बरतें और अचानक किसी भी स्थिति में संतुलन बनाए रखें, ताकि दुर्घटनाओं से बचा जा सके।