• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Monday, September 21, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

कानपुर के कमला क्लब से आगे बढ़ी क्रिकेट की नर्सरी, उन्नाव में बनेगा यूपीसीए का सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, खिलाड़ियों को मिलेंगे ये सुविधा

admin by admin
April 19, 2026
in खेल
0 0
0
कानपुर के कमला क्लब से आगे बढ़ी क्रिकेट की नर्सरी, उन्नाव में बनेगा यूपीसीए का सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, खिलाड़ियों को मिलेंगे ये सुविधा


Last Updated:April 18, 2026, 09:27 IST

उत्तर प्रदेश में क्रिकेट को नई दिशा देने के लिए अब एक बड़ा कदम उठाया गया है. वर्षों तक कानपुर का कमला क्लब युवा खिलाड़ियों की पहली पसंद रहा, जहां से कई बड़े क्रिकेटरों ने अपने सफर की शुरुआत की. अब उसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (UPCA) उन्नाव में आधुनिक सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाने जा रहा है. यह केंद्र उन्नाव के मुर्तजा नगर क्षेत्र में तैयार होगा, जहां प्रदेश भर के खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी.

कानपुर: उत्तर प्रदेश में क्रिकेट को नई दिशा देने के लिए अब एक बड़ा कदम उठाया गया है. वर्षों तक कानपुर का कमला क्लब युवा खिलाड़ियों की पहली पसंद रहा, जहां से कई बड़े क्रिकेटरों ने अपने सफर की शुरुआत की. अब उसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (UPCA) उन्नाव में आधुनिक सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाने जा रहा है. यह केंद्र उन्नाव के मुर्तजा नगर क्षेत्र में तैयार होगा, जहां प्रदेश भर के खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी.

क्रिकेट प्रतिभा की थी नर्सरी

कानपुर का कमला क्लब लंबे समय तक क्रिकेट प्रतिभाओं की नर्सरी माना जाता रहा है.यहां से मोहम्मद कैफ, आरपी सिंह और सुरेश रैना जैसे खिलाड़ी आगे बढ़े और देश का नाम रोशन किया. यूपीसीए की कमला क्लब से लीज समाप्त होने के बाद अब नई जगह पर बड़ा प्रशिक्षण केंद्र बनाने की योजना बनाई गई है. इसी के तहत उन्नाव को चुना गया है.अब युवा खिलाड़ियों को आधुनिक मैदान, ट्रेनिंग सुविधा और बेहतर माहौल देने के लिए यह सेंटर तैयार किया जाएगा. इससे प्रदेश के छोटे शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों के खिलाड़ियों को भी बड़ा मंच मिलेगा.

13 एकड़ में बनेगा आधुनिक क्रिकेट हब

यूपीसीए का यह सेंटर करीब 13 एकड़ जमीन पर बनाया जाएगा. यहां मिनी स्टेडियम जैसे मैदान, अभ्यास पिच, फिटनेस सेंटर, खिलाड़ियों के लिए ट्रेनिंग एरिया और कैंप की व्यवस्था होगी.अंडर-12, अंडर-16, अंडर-19 और सीनियर खिलाड़ियों के ट्रायल्स भी यहीं कराए जा सकेंगे.रणजी टीम और अन्य प्रतियोगिताओं से पहले अभ्यास शिविर भी इस सेंटर में लगाए जाने की तैयारी है.इससे खिलाड़ियों को एक ही स्थान पर सभी सुविधाएं मिल सकेंगी.

अब तक कई ट्रायल्स और कैंप कानपुर में आयोजित होते थे, लेकिन नई सुविधा बनने के बाद उन्नाव प्रदेश का नया क्रिकेट केंद्र बन सकता है.लखनऊ, कानपुर, रायबरेली, फतेहपुर, हरदोई और आसपास के जिलों के खिलाड़ियों को इसका सीधा लाभ मिलेगा.विशेषज्ञों का मानना है कि इससे नई प्रतिभाओं को खोजने और उन्हें सही मार्गदर्शन देने में मदद मिलेगी. साथ ही खिलाड़ियों को बड़े शहरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा.

ग्रीनपार्क की चमक रहेगी बरकरार

कानपुर का ग्रीनपार्क स्टेडियम पहले की तरह अंतरराष्ट्रीय और घरेलू मैचों का प्रमुख केंद्र बना रहेगा.यहां मैचों का आयोजन होता रहेगा और क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह भी जारी रहेगा.वहीं उन्नाव का सेंटर ऑफ एक्सीलेंस प्रशिक्षण और प्रतिभा निखारने का नया केंद्र बनेगा.यूपी टी-20 लीग के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर ने कहा कि यूपीसीए पहली बार ऐसा सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बना रहा है, जिसका मकसद क्रिकेट को हर स्तर पर मजबूत करना है. उन्होंने कहा कि यहां ट्रायल्स, कोचिंग कैंप, कार्यशालाएं और खिलाड़ियों के लिए विशेष ट्रेनिंग कार्यक्रम होंगे. वरिष्ठ क्रिकेटर भी समय-समय पर आकर युवाओं को मार्गदर्शन देंगे.उन्होंने कहा कि आने वाले समय में यह केंद्र उत्तर प्रदेश क्रिकेट के लिए नए आयाम स्थापित करेगा.

About the Author

authorimg

Rajneesh Kumar Yadav

मैं रजनीश कुमार यादव, 2019 से पत्रकारिता से जुड़ा हूं. तीन वर्ष अमर उजाला में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया. तीन वर्षों से न्यूज18 डिजिटल (लोकल18) से जुड़ा हूं. ढाई वर्षों तक लोकल18 का रिपोर्टर रहा. महाकुंभ 2025 …और पढ़ें

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Location :

Kanpur,Kanpur Nagar,Uttar Pradesh

First Published :

April 18, 2026, 09:27 IST



Source link

Previous Post

रिटायरमेंट के बाद शुरू की खेती, ताइवान पिंक अमरूद से बना रहे नई पहचान, कमा रहे तगड़ा मुनाफा

Next Post

मिशन शक्ति 5.0 के दूसरे चरण के अंतर्गत महिला सुरक्षा सम्मान सशक्तिकरण की ओर सशक्त पहल।

admin

admin

Next Post

मिशन शक्ति 5.0 के दूसरे चरण के अंतर्गत महिला सुरक्षा सम्मान सशक्तिकरण की ओर सशक्त पहल।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • अवैध गतिविधियों पर होगी सख्ती, पीड़ितों के लिए हमेशा खुले रहेंगे थाने के दरवाजे – प्रभारी निरीक्षक बीजपुर ।।
  • Asain Games 2026 Day 2 Live: क्रिकेट में महिला टीम ने मेडल किया पक्का, सेमीफाइनल में बांग्लादेश को हराया
  • मायावती ने फिर पलटा अपना फैसला, अब आकाश-दीपिका की कभी नहीं होगी एंट्री, ईशान पर जताया भरोसा
  • BB की X कंटेस्टेंट ने सलमान खान को बताया पाखंडी बेवकूफ, बोलीं- उसने खुद की थी मेरी बॉडी शेमिंग
  • Aichi Nagoya Asian Games Day 1 Live: भारत की महिला क्रिकेट टीम का सेमीफाइनल में बांग्लादेश से, जापान के खिलाफ जीत से हुई शुरुआत

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश

    अवैध गतिविधियों पर होगी सख्ती, पीड़ितों के लिए हमेशा खुले रहेंगे थाने के दरवाजे – प्रभारी निरीक्षक बीजपुर ।।

    by Shantosh Mishra
    September 20, 2026
    0

    ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र। पत्रकार वार्ता में स्थानीय समस्याओं की ली जानकारी, निष्पक्ष कार्रवाई का दिया भरोसा बीजपुर (सोनभद्र) बीजपुर थाने...

    Recent News

    अवैध गतिविधियों पर होगी सख्ती, पीड़ितों के लिए हमेशा खुले रहेंगे थाने के दरवाजे – प्रभारी निरीक्षक बीजपुर ।।

    September 20, 2026
    Asain Games 2026 Day 2 Live: क्रिकेट में महिला टीम ने मेडल किया पक्का, सेमीफाइनल में बांग्लादेश को हराया

    Asain Games 2026 Day 2 Live: क्रिकेट में महिला टीम ने मेडल किया पक्का, सेमीफाइनल में बांग्लादेश को हराया

    September 20, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News