• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Thursday, June 18, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

सोननदी में नहाने गये ट्रक चालक की डूबने से मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप।

Shantosh Mishra by Shantosh Mishra
April 16, 2026
in सोनभद्र
0 0
0

ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।

चोपन/सोनभद्र। गुरुवार को चोपन थाना क्षेत्र अंतर्गत छठ घाट के समीप सोननदी में एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां नहाने गये एक ट्रक चालक की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू कर दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान जितेन्द्र कुमार (35 वर्ष) पुत्र रामेश्वर, निवासी चाचीबार, फतेहपुर सीकर (राजस्थान) के रूप में हुई है। वह पेशे से ट्रक चालक था और माल ढुलाई का कार्य करता था। बताया जा रहा है कि गुरुवार को उसका ट्रक मारकुंडी क्षेत्र में अचानक खराब हो गया था, जिसके चलते वह आवश्यक पार्ट्स खरीदने के लिए अपने दो साथियों के साथ चोपन के प्रीतनगर आया था। सामान खरीदने के बाद दोपहर के समय वह अपने साथियों के साथ छठ घाट के पास सोननदी में नहाने चला गया। नहाने के दौरान अचानक उसका चप्पल नदी के बहाव में बहने लगा। चप्पल को पकड़ने के प्रयास में जितेन्द्र आगे बढ़ गया और अनजाने में गहरे पानी में चला गया। देखते ही देखते वह तेज बहाव की चपेट में आ गया और डूबने लगा। मौके पर मौजूद उसके साथियों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन पानी का बहाव तेज होने के कारण वे सफल नहीं हो सके। कुछ ही क्षणों में जितेन्द्र नदी में लापता हो गया। साथियों द्वारा शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोग भी मौके पर जुट गए और घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही चोपन पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी लेते हुए स्थानीय गोताखोरों को बुलाकर सर्च ऑपरेशन शुरू कराया। गोताखोरों द्वारा नदी में लगातार खोजबीन की जा रही है, लेकिन समाचार लिखे जाने तक शव बरामद नहीं हो सका था। घटना के बाद मृतक के साथियों का रो-रोकर बुरा हाल है,वही थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश मिश्रा ने बताया कि आवश्यक कार्रवाई करते हुए परिजनों को सूचना दे दी गई है। जैसे ही शव बरामद होगा, आगे की विधिक प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

Previous Post

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने SHO को किया तलब, SP सोनभद्र को भी चेतावनी।

Next Post

वेदांता पावर प्लांट हादसा: एक साथ तीन शव गांव पहुंचे, पीपरखाड़ में पसरा मातम, हर आंख हुई नम।

Shantosh Mishra

Shantosh Mishra

Next Post
वेदांता पावर प्लांट हादसा: एक साथ तीन शव गांव पहुंचे, पीपरखाड़ में पसरा मातम, हर आंख हुई नम।

वेदांता पावर प्लांट हादसा: एक साथ तीन शव गांव पहुंचे, पीपरखाड़ में पसरा मातम, हर आंख हुई नम।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • ये आंसू पर्सनल लाइफ की वजह से…लियोनेल मेसी हैट्रिक गोल मारने के बाद रो पड़े, फिर बताई तकलीफ
  • Vrishabh Rashifal: आज बन सकता है विवाह का योग! वृषभ राशि वालों को मिलेगा बड़ा सरप्राइज, लेकिन एक गलती पड़ेगी भारी
  • दर्शकों को डराएंगी जैकलिन! 2 एक्टर्स संग खौफ का नया खेल खेलेंगी हीरोइन, हॉरर मूवी की जल्द शुरू होगी शूटिंग
  • विकास प्रदर्शनी में दिखी विकसित भारत की भव्य तस्वीर।
  • विकसित सोनभद्र की नई उड़ान विकास प्रदर्शनी में दिखी प्रगति, नवाचार और आत्मनिर्भर भारत की झलक।

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • देवरिया
    • बॉलीवुड
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • वाराणसी
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    ये आंसू पर्सनल लाइफ की वजह से…लियोनेल मेसी हैट्रिक गोल मारने के बाद रो पड़े, फिर बताई तकलीफ

    ये आंसू पर्सनल लाइफ की वजह से…लियोनेल मेसी हैट्रिक गोल मारने के बाद रो पड़े, फिर बताई तकलीफ

    by admin
    June 18, 2026
    0

    Last Updated:June 17, 2026, 12:27 ISTलियोनेल मेसी ने अर्जेंटीना को फीफा वर्ल्ड कप 2026 के पहले मैच में अल्जीरिया के...

    Recent News

    ये आंसू पर्सनल लाइफ की वजह से…लियोनेल मेसी हैट्रिक गोल मारने के बाद रो पड़े, फिर बताई तकलीफ

    ये आंसू पर्सनल लाइफ की वजह से…लियोनेल मेसी हैट्रिक गोल मारने के बाद रो पड़े, फिर बताई तकलीफ

    June 18, 2026
    Vrishabh Rashifal: आज बन सकता है विवाह का योग! वृषभ राशि वालों को मिलेगा बड़ा सरप्राइज, लेकिन एक गलती पड़ेगी भारी

    Vrishabh Rashifal: आज बन सकता है विवाह का योग! वृषभ राशि वालों को मिलेगा बड़ा सरप्राइज, लेकिन एक गलती पड़ेगी भारी

    June 18, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News