• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Monday, September 21, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने SHO को किया तलब, SP सोनभद्र को भी चेतावनी।

Shantosh Mishra by Shantosh Mishra
April 16, 2026
in सोनभद्र
0 0
0

ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।

महिला उत्पीड़न का मामला।

रेणुकूट/सोनभद्र।इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने एक गंभीर मामले में कड़ा रुख अपनाते हुए पुलिस प्रशासन से जवाब तलब किया है। मामला एक महिला, संगीता वर्मा निवासी मुर्धवा, सोनभद्र के साथ कथित पुलिस दुर्व्यवहार से जुड़ा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 13.07.2025 एवं 14.07.2025 को थाना पिपरी के तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक (SHO) सतेंद्र राय, जो वर्तमान में अनपरा थाने में तैनात हैं, ने संगीता वर्मा को बिना धारा 35(3) BNSS का नोटिस दिए लगभग 20 घंटे तक थाने में बैठाए रखा। आरोप है कि इस दौरान महिला को न तो भोजन, न पानी और न ही मूलभूत आवश्यकताओं की कोई सुविधा दी गई। साथ ही पुलिसकर्मियों द्वारा उसके साथ अभद्र व्यवहार किया गया। यह भी आरोप लगाया गया है कि महिला का मोबाइल फोन बिना किसी विधिक प्रक्रिया या जब्ती रजिस्टर में दर्ज किए छीन लिया गया और अब तक वापस नहीं किया गया। अचरज की बात यह है कि पूरे प्रकरण के दौरान किसी भी महिला पुलिसकर्मी की उपस्थिति नहीं थी। पुलिस के इस कथित व्यवहार से आहत होकर पीड़िता ने उच्च न्यायालय, इलाहाबाद में रिट याचिका दायर की। मामले की सुनवाई कोर्ट नंबर 47 में न्यायमूर्ति जे.जे. मुनीर एवं न्यायमूर्ति तरुण सक्सेना की खंडपीठ के समक्ष हुई। याची की ओर से अधिवक्ता आशीष कुमार ओझा ने प्रभावी बहस की। सुनवाई के दौरान न्यायालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि यदि दिनांक 09.02.2026 के आदेशानुसार एक सप्ताह के भीतर विस्तृत काउंटर एफिडेविट दाखिल नहीं किया गया, तो पुलिस अधीक्षक (SP) सोनभद्र को अगली तिथि पर न्यायालय के समक्ष व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होना होगा इसके अतिरिक्त न्यायालय ने यह भी निर्देशित किया है कि पूर्व थाना प्रभारी सतेंद्र राय, जहां भी वर्तमान में तैनात हों, उन्हें अगली सुनवाई पर बिना किसी चूक के व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होना अनिवार्य होगा। माननीय उच्च न्यायालय, इलाहाबाद ने मामले की अगली सुनवाई 22.04.2026 को दोपहर 2 बजे निर्धारित की है। साथ ही, रजिस्ट्रार (कम्प्लायंस) को निर्देश दिया गया है कि वह 48 घंटे के भीतर इस आदेश की सूचना पुलिस अधीक्षक, सोनभद्र को प्रेषित करें तथा उनके माध्यम से संबंधित SHO को उनके वर्तमान तैनाती स्थल पर अवगत कराना सुनिश्चित करें। न्यायालय के इस सख्त रुख से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है और मामले को लेकर प्रशासनिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।

Previous Post

विकृत जिहादी मानसिकता के विरोध में 16 व 17 अप्रैल को राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन का आह्वान।

Next Post

सोननदी में नहाने गये ट्रक चालक की डूबने से मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप।

Shantosh Mishra

Shantosh Mishra

Next Post

सोननदी में नहाने गये ट्रक चालक की डूबने से मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • अवैध गतिविधियों पर होगी सख्ती, पीड़ितों के लिए हमेशा खुले रहेंगे थाने के दरवाजे – प्रभारी निरीक्षक बीजपुर ।।
  • Asain Games 2026 Day 2 Live: क्रिकेट में महिला टीम ने मेडल किया पक्का, सेमीफाइनल में बांग्लादेश को हराया
  • मायावती ने फिर पलटा अपना फैसला, अब आकाश-दीपिका की कभी नहीं होगी एंट्री, ईशान पर जताया भरोसा
  • BB की X कंटेस्टेंट ने सलमान खान को बताया पाखंडी बेवकूफ, बोलीं- उसने खुद की थी मेरी बॉडी शेमिंग
  • Aichi Nagoya Asian Games Day 1 Live: भारत की महिला क्रिकेट टीम का सेमीफाइनल में बांग्लादेश से, जापान के खिलाफ जीत से हुई शुरुआत

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश

    अवैध गतिविधियों पर होगी सख्ती, पीड़ितों के लिए हमेशा खुले रहेंगे थाने के दरवाजे – प्रभारी निरीक्षक बीजपुर ।।

    by Shantosh Mishra
    September 20, 2026
    0

    ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र। पत्रकार वार्ता में स्थानीय समस्याओं की ली जानकारी, निष्पक्ष कार्रवाई का दिया भरोसा बीजपुर (सोनभद्र) बीजपुर थाने...

    Recent News

    अवैध गतिविधियों पर होगी सख्ती, पीड़ितों के लिए हमेशा खुले रहेंगे थाने के दरवाजे – प्रभारी निरीक्षक बीजपुर ।।

    September 20, 2026
    Asain Games 2026 Day 2 Live: क्रिकेट में महिला टीम ने मेडल किया पक्का, सेमीफाइनल में बांग्लादेश को हराया

    Asain Games 2026 Day 2 Live: क्रिकेट में महिला टीम ने मेडल किया पक्का, सेमीफाइनल में बांग्लादेश को हराया

    September 20, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News