• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Sunday, August 2, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

मौखिक कैंसर के संकेत और लक्षण।

Shantosh Mishra by Shantosh Mishra
April 16, 2026
in सोनभद्र
0 0
0

ब्यूरो रिपोर्ट।

भारत। में मौखिक कैंसर सबसे आम कैंसरों में से एक है। जीभ होंठ गाल तालु और गले पर इससे जुड़े लक्षण नजर आते हैं। ऐसे में अगर आप भी इन्हें नज़रअंदाज़ कर रहे हैं तो बता दें कि ये खतरानाक साबित हो सकता है। जरूरी है कि इसका समय रहते इलाज करवाकर इस घातक बीमारी से बचा जाए। अनियंत्रित जीवनशैली और खानपान में गड़बड़ी की वजह से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। कुछ साल पहले तक कैंसर एक दुर्लभ या बहुत कम लोगों में होने वाली बीमारी थी। लेकिन बीते कुछ सालों से कैंसर के मामले तेजी से बढ़े हैं। मुंह का कैंसर पुरुषों में होने वाला सबसे आम कैंसर है। मुंह की कोशिकाओं में अनियंत्रित रूप से विकास होने पर मुंह के कैंसर की शुरुआत होती है। मुंह के भीतर मौजूद किसी भी पार्ट में कैंसर कोशिकाएं बढ़ सकती हैं। मुंह में छाले होने पर भी मुंह के कैंसर का खतरा रहता है। हर साल मुंह के कैंसर के वजह से लाखों लोगों की मौत होती है। मुंह के कैंसर की शुरुआत होने पर ही इसके लक्षणों को पहचानकर सही कदम उठाने से आप इस गंभीर बीमारी का शिकार होने से बच सकते हैं।

कैसे होता है मुंह में कैंसर?

मुंह शरीर का एक ऐसा अंग है जिसका संपर्क सबसे ज्यादा बैक्टीरिया और वायरस से हो सकता है। भोजन को चबाने से लेकर पेट तक पहुंचाने का काम मुंह का होता है इसलिए मुंह में छाले और एलर्जी का खतरा ज्यादा रहता है। मुंह के कैंसर की वजह से हर साल लाखों लोगों की मौत होती है। ज्यादातर लोगों में मुंह के कैंसर की समस्या 40 साल की उम्र के बाद होती है। महिलाओं की तुलना में मुंह का कैंसर पुरुषों में ज्यादा होता है। सही समय पर इस गंभीर बीमारी की पहचान करने से आप गंभीर रूप से इसका शिकार होने से बच सकते हैं। मुंह का कैंसर मुंह के भीतर मौजूद किसी भी हिस्से में विकसित हो सकता है। यह बीमारी मुख्य रूप से होंठों, जीभ, मुंह के निचले हिस्से और मसूड़ों में देखने को मिलती है। यह कैंसर गालों के भीतरी हिस्से को भी प्रभावित करता है। इन अंगों में ट्यूमर का विकास होने की वजह से कैंसर सेल्स बनना शुरू होते हैं।

कारण
∙धूम्रपान, तंबाकू का सेवन और शराब पीने के कारण
∙खानपान में गड़बड़ी
∙मुंह से जुड़ी बीमारी
∙पारिवारिक इतिहास या आनुवांशिक कारणों से
∙मुंह में किसी तरह की चोट के कारण

लक्षण
∙मुंह में लंबे समय से छाले होना
∙मुंह के भीतर किसी हिस्से का बढ़ना
∙मुंह में दर्द और खाना निगलने में परेशानी
∙दांतों का गिरना
∙अचानक से वजन कम होना
∙गले में लंबे समय से खराश
∙मुंह से खून आना
∙भोजन करने में परेशानी
∙जबड़ों और मसूड़ों में दर्द
∙मुंह का ड्राई होना
∙गले के पीछे दर्द
∙गर्दन में सूजन
∙चेहरे पर अल्सर या सूजन

इलाज
मुंह में कैंसर के लक्षण दिखने पर डॉक्टर मरीजों की जांच करते हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर ही कैंसर की स्टेज का पता चलता है। इसके बाद डॉक्टर मरीज का इलाज शुरू करते हैं। मुंह के कैंसर में इलाज मरीजों की स्थिति पर निर्भर करता है। आमतौर पर मरीजों का इलाज सर्जरी, प्लास्टिक सर्जरी और कीमोथेरेपी के माध्यम से किया जाता है। मुंह के कैंसर का इलाज लंबे समय तक चल सकता है। सही समय पर लक्षणों को पहचान कर इलाज लेने से मरीज जल्दी ठीक हो सकता है। यदि आपको उपरोक्त में से कोई भी लक्षण दिखाई दे तो तुरंत विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श अवश्य लें। डॉ. (ब्रिग.) अरविंद कुमार त्यागी एक अत्यंत कुशल कैंसर विशेषज्ञ (ऑन्कोलॉजिस्ट) हैं, जिनके पास ४० वर्ष से अधिक का समृद्ध अनुभव है और उन्होंने हज़ारों कैंसर मरीज़ों का सफल इलाज किया है। उनकी विशेषज्ञता और अनुभव की बदौलत मौखिक कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का समय पर सटीक निदान व उपचार संभव हो पाता है, जिससे मरीजों को बेहतर परिणाम मिलते हैं।प्रसिद्ध डॉक्टर त्यागी , यशोदा अस्पताल, संजय नगर में चिकित्सा करते हुए, मुंह के कैंसर को रोकने के लिए कुछ प्रभावी उपाय नीचे दिए है।

मौखिक कैंसर से बचाव के उपाय
∙तंबाकू का सेवन बिल्कुल भी न करें।
∙शराब से दूरी बना लें।
∙तेज धूप में ज्यादा समय रहने से बचें।
∙रेगुलर डेंटल चेकअप कराएं।
∙डाइट में हरी-सब्जियां, फ्रूट्स, सलाद और साबुत आनाज को शामिल करें।
∙पैक्ड फूड, प्रोसेस्ड फूड या सैचुरेटेड फूड्स का सेवन न करें।

Previous Post

आर वैशाली ने रचा इतिहास… FIDE कैडिंडेट्स जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

Next Post

विकृत जिहादी मानसिकता के विरोध में 16 व 17 अप्रैल को राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन का आह्वान।

Shantosh Mishra

Shantosh Mishra

Next Post

विकृत जिहादी मानसिकता के विरोध में 16 व 17 अप्रैल को राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन का आह्वान।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • ‘मां के लिए अपशब्द’… जंतर-मंतर पर Gen-Z प्रदर्शन पर क्या बोले धीरेंद्र शास्त्री?, Madhya-pradesh Hindi News
  • ‘मेरे हर जोड़ पर लठ पड़े हैं’… CJP आंदोलन पर बोले कैलाश विजयवर्गीय; एक नसीहत भी दी, Indore Hindi News
  • एमपी में अविवाहित महिला के बच्चे को गोबर में दबाया; दादा ने की जान देने की कोशिश, Madhya-pradesh Hindi News
  • शिक्षा का मंदिर या थिएटर? सरकारी स्कूल में छात्रों को दिखाई एडल्ट फिल्म ‘धुरंधर’, सामने बैठ मजे लेते रहे टीचर!, Madhya-pradesh Hindi News
  • सिंगरौली के कसर रेलवे अंडरब्रिज में जलभराव, अधूरी नाली और खोदी सड़क से लोगों की बढ़ी परेशानी, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    ‘मां के लिए अपशब्द’… जंतर-मंतर पर Gen-Z प्रदर्शन पर क्या बोले धीरेंद्र शास्त्री?, Madhya-pradesh Hindi News

    ‘मां के लिए अपशब्द’… जंतर-मंतर पर Gen-Z प्रदर्शन पर क्या बोले धीरेंद्र शास्त्री?, Madhya-pradesh Hindi News

    by admin
    August 2, 2026
    0

    मोहित पिछले 10 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में स्टेट टीम के लिए क्षेत्रीय...

    Recent News

    ‘मां के लिए अपशब्द’… जंतर-मंतर पर Gen-Z प्रदर्शन पर क्या बोले धीरेंद्र शास्त्री?, Madhya-pradesh Hindi News

    ‘मां के लिए अपशब्द’… जंतर-मंतर पर Gen-Z प्रदर्शन पर क्या बोले धीरेंद्र शास्त्री?, Madhya-pradesh Hindi News

    August 2, 2026
    ‘मेरे हर जोड़ पर लठ पड़े हैं’… CJP आंदोलन पर बोले कैलाश विजयवर्गीय; एक नसीहत भी दी, Indore Hindi News

    ‘मेरे हर जोड़ पर लठ पड़े हैं’… CJP आंदोलन पर बोले कैलाश विजयवर्गीय; एक नसीहत भी दी, Indore Hindi News

    August 2, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News